राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में लगा करियर मेला छात्रों में दिखा गजब का उत्साह
लोकेशन;- मुकरी बागपत राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के मुकरी स्थित राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में आज बाल दिवस के अवसर पर कैरियर गाइडेंस मेला आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने अपनी रुचि के अनुसार विद्यालय में विभिन्न करियर इंस्टॉल लगाएं जिसको देखकर करियर मेले में आए हुए अतिथियों ने सराहा और छात्रों का उत्साह वर्धन किया.
राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में आए कैरियर गाइडेंस के नोडल अधिकारी डॉ सतबीर सिंह ने स्कूल के छात्र और छात्राओं को करियर विकल्प के बारे में बताया कि छात्रों को अपनी रुचि और करियर को ध्यान में रखते हुए विषय का चयन करना चाहिए .
स्कूल के छात्रों ने अतिथियों से मेले में विभिन्न करियर विकल्प, विषय चयन, क्षमता-रुचि के अनुरूप मार्गदर्शन प्राप्त किया।

राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज स्कूल परिसर में स्टॉल, प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी, छात्र-प्रस्तुति जैसी गतिविधियाँ हुईं । स्कूल में इस पहल का उद्देश्य यह है कि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ अपने करियर-चुनाव को समझें और सही दिशा में आगे बढ़ें।
राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम बालियान ने कहा कि इस करियर मेले के लिए स्कूल के सभी अध्यापक को और छात्राओं ने मेहनत की है और इसी मेहनत का नतीजा है कि आज यह करियर मेला सफल रहा और बच्चों को नया मार्गदर्शन मिला है भविष्य में वह अपना करियर चुनाव अच्छे से कर सकेंगे.
इस मेले में मुख्य अतिथि के अलावा बरेली थाना की इंस्पेक्टर आरती जादौन सब इंस्पेक्टर विजेंद्र भाटी के अलावा गवर्नमेंट हॉस्पिटल मुकरी की डॉक्टर पायल डॉक्टर कमल और ग्राम प्रधान राजकुमार त्यागी सहित अध्यापक अमित कुमार सिंह,सचिन पवार, टिंकू कुमार, अरविंद कुमार और पारुल मल्होत्रा इस करियर मेले में शामिल हुए