Author: Hindnews Uttarakhand

उत्तरकाशी/मोरी। मोरी विकासखंड की फतेहपर्वत पट्टी में खन्यासणी-पुजेली मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। जागड़ा मेले से लौट रहे ग्रामीणों से भरी बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया गया। प्राथमिक…

Read More

रुद्रप्रयाग। जिले में सरकारी भूमि और परिसंपत्तियों को निजी संस्थाओं को दीर्घकालीन लीज पर दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस ने लोक निर्माण विभाग के दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी स्थित निरीक्षण भवनों की जमीनों को निजी संस्थाओं को लीज पर दिए जाने की तैयारी का आरोप लगाते हुए इसका विरोध करने का ऐलान किया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि केदारघाटी के तीनों निरीक्षण भवन महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थित हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भूमि की उपलब्धता सीमित होने के कारण इन सरकारी परिसंपत्तियों…

Read More

नर्सिंग ऑफिसर और MTS के फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद, अभ्यर्थियों से लिए गए 2 लाख रुपये भी मिले ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश और सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से कथित तौर पर ठगी करने वाले तीन लोगों को पकड़ा गया है। सुरक्षा विभाग की इंटेलिजेंस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर बैराज रोड पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एम्स किच्छा के नाम पर जारी किए गए दो कथित फर्जी नियुक्ति पत्र और दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए। एम्स प्रशासन के…

Read More

हरकी पैड़ी के मालवीय घाट का बताया जा रहा मूल वीडियो; कपड़े बदलकर आपत्तिजनक रूप में प्रसारित करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी हरिद्वार। सोशल मीडिया पर एक महिला के गंगा स्नान के वीडियो के साथ कथित तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक रूप में प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो हरकी पैड़ी क्षेत्र के मालवीय घाट का बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी है और वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। बताया गया है कि…

Read More

दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर वहां अध्ययनरत बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री बच्चों से बेहद आत्मीयता और स्नेह के साथ मिले। उन्होंने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। लगभग आठ दशकों से प्रतीक्षित इस परियोजना के लिए हुआ यह समझौता जल सुरक्षा, ऊर्जा, सिंचाई, पेयजल तथा…

Read More

ऋषिकेश पुलिस ने आरोपी को घर से पकड़ा, पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज ऋषिकेश। तपोवन क्षेत्र के एक होटल में नाबालिग किशोरी को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने की धमकी देने के मामले में ऋषिकेश पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले में किशोरी की मां की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत…

Read More

जिले में अब तक 127 सैंपल की जांच, अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया; ऑक्सीजन बेड किए गए रिजर्व नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिले में अब तक 127 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 18 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण के चलते अब तक चार मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पॉजिटिव मिले मरीजों में अधिकांश नैनीताल जिले…

Read More

दुकान पर बैठे हैप्पी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, वारदात के बाद हवाई फायरिंग करते हुए भागे आरोपी; पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम बाइक मैकेनिक की सरेआम गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। शांतरशाह मार्ग पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर बैठे मैकेनिक हैप्पी पर दो अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल हैप्पी को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, शांतरशाह गांव निवासी हैप्पी पुत्र राजकुमार…

Read More

हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति : मुख्यमंत्री हिंदी को विज्ञान, तकनीक, शोध और डिजिटल दुनिया की भी मजबूत भाषा बनाना होगा हिंदी के साथ उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं और साहित्य के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री हिंदी दिवस पर साहित्यिक एवं रचनात्मक लेखन प्रतियोगिताओं के 126 विजेता विद्यार्थी सम्मानित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में साहित्यकारों, लेखकों, भाषाविदों, छात्र-छात्राओं और हिंदी प्रेमियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी दिवस हमारी संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्रीय चेतना के गौरव को संजोने तथा…

Read More