रिपोट:–
नरेश तोमर
(गाजियाबाद) :- गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के थाना टीला मोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो गुमशुदा मासूम बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, भोपरा निवासी चार वर्षीय शबा पुत्री तोशिक और तीन वर्षीय सुहाना पुत्री तारिक उल 6 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7 बजे खेलते-खेलते घर से निकल गई थीं। बच्चियों के लापता होने पर परिजनों ने थाना टीला मोड़ में सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना टीला मोड़ पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बीट पुलिस, स्थानीय लोगों और सीसीटीवी कैमरों की मदद से व्यापक खोज अभियान चलाया। पुलिस ने संभावित स्थानों, बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाश की, जिसके परिणामस्वरूप दोनों बच्चियों को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। इस सफल अभियान में थाना टीला मोड़ पुलिस टीम की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Ghaziabad Police
Tila Mod Police
Missing Girls Recovered
Ghaziabad News
Police Commissionerate Ghaziabad
Child Rescue Ghaziabad
UP Police Good Work
CCTV Search Operation
Bhopura Ghaziabad
Latest Ghaziabad News
गाजियाबाद पुलिस
टीला मोड़ पुलिस
गुमशुदा बच्चियां बरामद
भोपरा गाजियाबाद
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
