नई दिल्ली। हवाई किरायों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और यात्रियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को भारतीय विमानन अधिनियम, 2024 के तहत तैयार किए गए नियम दो सप्ताह के भीतर अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि नियम सीलबंद लिफाफे में पेश किए जाएं, चाहे उन्हें संसद में रखा गया हो या नहीं। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने यह आदेश सामाजिक कार्यकर्ता एस. लक्ष्मीनारायणन की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। याचिका में नागरिक उड्डयन क्षेत्र में पारदर्शिता,…
Author: Naresh Tomar
देहरादून। उत्तराखंड डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने की मांग को लेकर शिक्षा सचिव को ज्ञापन भेजा है। संघ ने वर्ष 2021-22 बैच के प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के हित में रिक्त पदों पर जल्द विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग की है। संघ का कहना है कि डीएलएड प्रशिक्षण पूरा हुए दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इससे प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मानसिक तनाव के साथ-साथ आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने…
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी देहरादून/बद्रीनाथ। बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी और हेराफेरी के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। देर रात हुई कार्रवाई के बाद पुलिस टीम आरोपी को बद्रीनाथ थाने ले गई, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। इस गिरफ्तारी को मामले की जांच में अब तक की सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की शिकायत पर चढ़ावे में अनियमितता, चोरी और हेराफेरी…
1 लाख के इनामी गैंगस्टर की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, थानेदार लाइन हाजिर उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात गैंगस्टर योगेश भदौड़ा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित थाने के प्रभारी विक्रम राठौड़ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं चौकी इंचार्ज पैगा जसविंदर को भी उनके पद से हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर योगेश भदौड़ा लंबे समय से उत्तर प्रदेश पुलिस और यूपी एसटीएफ की वांछित सूची में शामिल…
मुख्य सचिव ने ली प्रदेश में इको-टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ाए जाने को लेकर बैठक ट्रैकिंग पॉलिसी तैयार कर शीघ्र लागू करने के दिए निर्देश फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाएः मुख्य सचिव प्रदेश में नेचर गाईड ट्रेनिंग सेंटर और सर्टिफिकेशन कोर्स शीघ्र किया जाए शुरू मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में प्रदेश के अंतर्गत इको-टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ाए जाने को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सर्वप्रथम मुख्य सचिव ने इस सम्बन्ध में पिछली बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की प्रगति की जानकारी…
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु ₹ 3.68 करोड़, कोषागार रूद्रप्रयाग के अनावासीय भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, टाईलिंग, पैनलिंग आदि के अनुरक्षण एवं विद्युतीकरण का कार्य कराये जाने हेतु ₹ 38.06 लाख, पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र, धौरणखास, देहरादून में प्रस्तावित एसटीपी प्लांट (150 केएलडी) का निर्माण तथा साइट विकास हेतु ₹ 2.73 करोड तथा बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना किये जाने हेतु ₹ 9.45 करोड़…
रिपोट:– नरेश तोमर (गाजियाबाद) :- गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के थाना टीला मोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो गुमशुदा मासूम बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, भोपरा निवासी चार वर्षीय शबा पुत्री तोशिक और तीन वर्षीय सुहाना पुत्री तारिक उल 6 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7 बजे खेलते-खेलते घर से निकल गई थीं। बच्चियों के लापता होने पर परिजनों ने थाना टीला मोड़ में सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना टीला मोड़ पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बीट पुलिस, स्थानीय लोगों और सीसीटीवी…
रिपोट;– Hind news (गाजियाबाद।) कोयल एन्क्लेव स्थित एंड्रॉमिडा प्लेनेट वन ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में फायर ड्राइव-वे पर वर्षों से किए गए कथित अवैध निर्माण को लेकर निवासियों में चिंता बनी हुई है। सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन का आरोप है कि इस अवैध निर्माण के कारण आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व में सोसाइटी में आग लगने की घटना के दौरान भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी अवैध निर्माण के कारण प्रभावित स्थान तक नहीं…