*केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी और मंत्रालय के अधिकारियों का सूरत में आत्मीय स्वागत; युवाओं के कौशल विकास पर हुई सार्थक चर्चा*
*युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, कौशल विकास को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई – श्री सी. आर. पाटील*
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटीलजी के सुरत स्थित निवास “चंद्रगंगा” में आज एक विशेष बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, श्री जयंत चौधरी जी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के माननीय सदस्य और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटीलजी ने बताया की मेरे निवास स्थान पर आए सभी विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत कर अत्यंत प्रसन्नता हुई। बैठक के दौरान सभी सदस्यों और अधिकारियों के बीच एक बेहद सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण माहौल में संवाद हुआ। इस उच्च स्तरीय चर्चा के दौरान देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, कौशल विकास (Skill Development) को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और उद्यमशीलता (Entrepreneurship) को बढ़ावा देने से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई। सभी माननीय सदस्यों और अधिकारियों का सूरत आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए उनके बहुमूल्य सुझावों की सराहना की गई। यह बैठक आगामी दिनों में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कौशल विकास के नए अवसरों को सृजित करने की दिशा में बेहद प्रभावी सिद्ध होगी।
