मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।
Author: Hindnews Uttarakhand
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरत मंदिर ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 मैथिली ठाकुर नाइट में हुए सम्मिलित गंगा तट पर संस्कृति और संगीत का अनुपम संगम, बसंतोत्सव बना आध्यात्मिक चेतना का उत्सव मैथिली ठाकुर साधना, संस्कृति और युवा प्रेरणा का सशक्त प्रतीक – मुख्यमंत्री सनातन संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने में ऐसे आयोजन मील का पत्थर – मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत विश्व में गौरव के साथ स्थापित देवभूमि की संस्कृति, अस्मिता और सामाजिक संतुलन की रक्षा के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भरत मंदिर, ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी जी को पद्म भूषण सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा समस्त उत्तराखंड वासियों के लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है। यह सम्मान उनके संपूर्ण सार्वजनिक जीवन, राष्ट्र सेवा और समाजहित के प्रति समर्पण का यथोचित सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोश्यारी जी का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन सादगी, सिद्धांत निष्ठा, अनुशासन और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “आवाज़ सुनो पहाड़ों की” फिल्म फेस्टिवल 2026 में प्रतिभाग किया मुख्यमंत्री ने हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र के प्रेक्षागृह के सौंदर्यीकरण की घोषणा की मुख्यमंत्री द्वारा “आवाज़ सुनो पहाड़ों की – सीजन 2” का भव्य शुभारंभ, श्रद्धा सम्मान पुस्तिका का विमोचन उत्तराखंड को वैश्विक फिल्म हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम: मुख्यमंत्री धामी फिल्म फेस्टिवल केवल आयोजन नहीं, लोक-संस्कृति को नई पहचान देने का माध्यम: मुख्यमंत्री उत्तराखंड में फिल्मों को 3 करोड़ और क्षेत्रीय फिल्मों को 2 करोड़ तक सब्सिडी ऑनलाइन परमिशन, सिंगल विंडो सिस्टम और शून्य शूटिंग शुल्क से फिल्मकारों को बड़ी राहत देवभूमि का…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं गणतंत्र दिवस संविधान निर्माण का महापर्व है – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं एवं राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के निर्माण का महापर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने तथा अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि संविधान के उद्देश्यों…
चिंतन शिविर के द्वितीय दिवस विकसित उत्तराखंड @2047 को धरातल पर उतारने के लिए ठोस, सहभागी और दीर्घकालिक रणनीतियों पर व्यापक मंथन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य सचिव आनंद बर्धन द्वारा की गई। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन: इकोनॉमी–इकोलॉजी का संतुलित विकास प्रथम सत्र में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों के दृष्टिगत उत्तराखंड विज़न–2047 को केंद्र में रखते हुए विभागीय कार्य योजनाओं एवं प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किए गए। इस सत्र की अध्यक्षता प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु द्वारा की गई। सत्र में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि प्राकृतिक संसाधनों, जल स्रोतों, वनों और…
सचिव आपदा प्रबंधन ने की राज्य में बारिश तथा बर्फबारी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा अधिकारियों को 24 * 7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से राज्य में वर्षा, बर्फबारी एवं कोहरे के दृष्टिगत विभिन्न जनपदों में उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने तथा अधिकारियों को 24 * 7 अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार स्थिति पर…
गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के लिए तैयार हो रही है सूचना विभाग की आकर्षक झांकी राज्य की 25 साल की विकास यात्रा एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन है झांकी की प्रमुख विषयवस्तु गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग द्वारा ‘‘रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’’ विषयक झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। इस झांकी में राज्य के पच्चीस वर्षों की विकास यात्रा के साथ ही तीर्थाटन एवं पर्यटन विकास से जुड़े पहलुओं की आकर्षक झलक देखने को मिलेगी। इन दिनों परेड ग्राउंड में इस…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी अभियानों को मिल रही नई गति मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा कैंपों का रिकॉर्ड, 459 कैंपों में 3.68 लाख से अधिक लोगों को मिला सीधा लाभ जनता के द्वार तक सरकार- एक ही दिन में 7 कैंप, 11,738 नागरिकों की सक्रिय भागीदारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 7 जनसेवा कैंपों का आयोजन किया गया, जिनमें 11,738 नागरिकों…
27 जनवरी को राज्यभर में मनाया जाएगा ‘यूसीसी दिवस’ – सीएम धामी महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर है यूसीसी वन्य मानव संघर्ष पर सरकार सख्त, स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम जारी मानसखंड क्षेत्र में यातायात सुधार के लिए बाईपास और वैकल्पिक मार्गों पर तेज़ी से काम चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की पूरी तैयारी – मुख्यमंत्री धामी नैनीताल में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू…