राजपुर रोड हिट एंड रन मामला: महिला की मौत के बाद भी आरोपी फरार, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल देहरादून के राजपुर रोड क्षेत्र में 14 दिसंबर की सुबह हुए एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसे ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, दून विहार, जाखन निवासी मीना गुप्ता (पत्नी पवन कुमार गुप्ता) 14 दिसंबर को सुबह करीब 6:00 से 6:30 बजे के बीच रोजाना की तरह सैर के लिए निकली थीं। इसी दौरान राजपुर रोड पर पीछे से तेज रफ्तार एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके…
Author: Hindnews Uttarakhand
कांग्रेस का भी जनता के बीच अभियान शुरू, जन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगी पार्टी राज्य में जहां आज से धामी सरकार द्वारा “जनता की सरकार, जनता के द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आज से जनसंपर्क अभियान का आगाज कर दिया है। कांग्रेस का उद्देश्य राज्य से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को जनता के बीच उठाकर सरकार तक पहुंचाना और सरकार को जवाबदेह बनाना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी प्रदेशभर में जनता के मुद्दों को प्रमुखता से…
पुलिस का अवैध नशा माफियाओं पर कड़ा प्रहार, 01 करोड़ से अधिक खुदरा मूल्य के 43,950 नशीले इंजेक्शन बरामद नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरे ऊधमसिंहनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। कोतवाली काशीपुर पुलिस, एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने काशीपुर के टांडा उज्जैन इलाके में संघन चेकिंग अभियान के दौरान नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद की है। बताया गया है कि उक्त बड़ी खेप ट्रांसपोर्ट के माध्यम से मंगाई गई है जिसको तराई क्षेत्र में…
दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की पत्नी श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा तथा उनके भाई अरविंद मिश्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पत्रकार से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इस प्रकरण में विधि सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की प्रदेशभर में 45 दिवसीय “प्रशासन गाँव की ओर अभियान” का प्रभावी संचालन हर न्याय पंचायत में बहुद्देशीय शिविर, कोई पात्र लाभार्थी ना छूटे- सीएम धामी शिविरों में मौके पर हो तत्काल जनसमस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को जोड़ने के निर्देश जनप्रतिनिधियों, संगठन और प्रशासन की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थी संतुष्टि पर विशेष फोकस केन्द्र और राज्य योजनाओं का घर-घर प्रचार सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीएम व…
मॉडल इंटर कॉलेज मुकारी में वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न बागपत जनपद के मुकारी स्थित मॉडल इंटर कॉलेज में बुधवार को विद्यालय का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया। वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य, प्रेरणादायक नाटक और लोकगीतों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा और तालियों की गूंज से उनका…
मुख्यमंत्री की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान का शुभारंभ न्याय पंचायतों में कैम्प आयोजित कर जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने की मुहिम अभियान को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह, पहले ही दिन हजारों लोग लाभान्वित पैंतालीस दिनों तक चलने वाले इस अभियान में शामिल हैं 23 विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान का बुधवार को शुभारंभ हो गया है। न्याय पंचायतों में कैम्प आयोजित कर आम लोगों को सरकार…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के सम्बन्ध में बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने दून विश्वविद्यालय एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय के लैंग्वेज स्कूल को मजबूत और प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भीतर सरकारी नर्सिंग प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विदेशी भाषा को अनिवार्य किया जा सकता है, या इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों को इच्छित भाषा का भी प्रशिक्षण देने पर विचार किया जा सकता है। इस दिशा में अन्वेषण कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने प्रदेशभर में बनाए जा रहे पुस्तकालयों में भाषा लैब को भी…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर (गढ़वाल) के कुलपति की नियुक्ति को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर महत्वपूर्ण सुनवाई की है। मामले की सुनवाई के बाद वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की खंडपीठ ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) सहित अन्य संबंधित प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। यह जनहित याचिका भारत के संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत दायर की गई है, जिसमें विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह की नियुक्ति को निरस्त करने की मांग की गई है। याचिका में आरोप लगाया…
देहरादून: आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष के अवसर पर आमजन को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य एवं खाद्य संरक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों के क्रम में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा राज्यव्यापी विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की बढ़ती खपत को ध्यान में रखते हुए विभाग ने मिलावट, घटिया गुणवत्ता तथा अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण एवं विक्रय पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। इस विशेष अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम–2006…