सेना की प्रतिबंधित वर्दी का कपड़ा बेचने वाले दुकानदार पर मुकदमा दर्ज* रायवाला-: दिल्ली ब्लास्ट के बाद से ही भारत मे हाईअलर्ट बना हुआ है व आतंकियों द्वारा आम जनता के बीच रहकर आम जनता को ही घिनौने व निंदनीय आतंकी हमले का शिकार बनाने से देशभर के राज्य व भारतीय सेना भी अपने स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था में कड़ाई ला रहे है। जिस क्रम में सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील उत्तराखंड़ की राजधानी देहरादून में भी पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा अपनी टीम को हर स्तर, हर गली, हर नाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाने व चेकिंग को कड़ा…
Author: Hindnews Uttarakhand
खटीमा: धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के बाद अब चंपावत जिला साहसिक पर्यटन की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसके लिए शासन ने प्रयास भी शुरू कर दिए है. सीएम धामी की विधानसभा चंपावत में साहसिक पर्यटन के विकास हेतु पर्यटन विभाग ने जिले के बाणासुर इलाके के बाद अब जिले के दूरस्थ डांडा ककनाई इलाके में पैराग्लाइडिंग के प्रशिक्षण को शुरू कर दिया है. डांडा ककनाई को पैराग्लाइडिंग के नए हब के रूप में विकसित करने और युवाओं को साहसिक पर्यटन के माध्यम से रोजगार से जोड़ने की इस कवायद में डांडा में 6 नवम्बर से 25 नवम्बर तक…
चंपावत – चंपावत जिले के पाटी विकासखंड के खरही गांव निवासी अग्निवीर जवान दीपक सिंह को पार्थिव शरीर सोमवार को उनके निज आवास खरही गांव पहुंचा इस दौरान सैकड़ों लोगों नम नेत्रों से अग्निवीर दीपक को अंतिम विदाई दी। सैन्य सम्मान के साथ 24 नवंबर दोपहर उपरांत उनका अंतिम संस्कार स्थानीय शमशान घाट में किया गया। इस मौके पर सैन्य अधिकारी,स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी चंपावत शिवराज सिंह राणा ने बताया कि शव लेकर आए सैन्य अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अग्निवीर दीपक सिंह को सामने से 3 से 4 गोली लगी…
रुद्रप्रयाग: वर्ष 2025 में रुद्रप्रयाग जिले के भीतर गुलदार के हमलों में 4 लोगों की मौत हुई है. जबकि 12 लोगों को गुलदार ने घायल किया है. इसी तरह इस वर्ष अभी तक भालू के हमले में 14 लोग घायल हो चुके हैं. वर्ष 2022 से अभी तक के आंकड़ों पर गौर करें तो जंगली जानवरों के हमलों में सबसे अधिक लोगों की मौत और घायल जिले में इसी वर्ष 2025 हुए हैं. इन दिनों भी अलग-अलग क्षेत्रों में गुलदार और भालू का आतंक बना हुआ है. दरअसल, गुलदार और भालू की धमक से इन दिनों जिले वासी काफी परेशान…
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता *अवैध रूप से भारत में रह रही 02 बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार/हिरासत में लिया दून पुलिस ने* *फर्जी भारतीय दस्तावेजों बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रही 01 बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार *अवैध रूप से भारत में रह रही 01 अन्य बांग्लादेशी महिला को भी लिया गया हिरासत में* *गिरफ्तार अभियुक्ता कोविड के दौरान अवैध रूप से बार्डर क्रॉस कर आई थी भारत* *भारत आने के बाद हिंदू महिला भूमि शर्मा के नाम से बनवा लिए थे अपने फर्जी दस्तावेज *भारत…
कार्यालय / न्यायालय आयुक्त, दिव्यांगजन उत्तराखण्ड के पत्र दिनांक 22.11.2025 के द्वारा मा०उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में योजित जनहित याचिका संख्या-146/2025 (PIL) नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड बनाम उत्तराखण्ड राज्य व अन्य में दिनांक 19.11.2025 को आयोजित सुनवाई में मा० उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में दिनांक 22.11.2025 को आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखण्ड द्वारा प्रकरण की सुनवाई की गयी। सुनवाई के उपरान्त मा० आयुक्त दिव्यांगजन द्वारा जनहित याचिका के संलग्नक-2 में दाखिल सूची की प्रति उपलब्ध कराते हुए सूची में अंकित राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा अनर्ह कार्मिक / शिक्षकों के विरुद्ध दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की धारा-91 के अन्तर्गत महानिदेशक…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में जाइका से वित्त पोषित उत्तराखण्ड एकीकृत उद्यान विकास परियोजना (JICA funded Uttarakhand Integrated Horticulture Development Project) की उच्च स्तरीय/ संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को परियोजना का वित्तीय एवं भौतिक प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदों में भ्रमण कर समीक्षा कर फीडबैक लेने के लिए लगातार दौरे करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अन्य विभागों की फल एवं सब्जियों से जुड़े आजीविका की योजनाओं को भी इसमें शामिल किया…
नरेंद्रनगर ब्लॉक के कुंजापुरी–हिंडोलाखाल मार्ग पर सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस (यूके 07 पीए 1769) अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही अलग-अलग स्थानों से एसडीआरएफ की पांच टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। टिहरी जिला प्रशासन के मुताबिक बस में कुल 29 यात्री सवार थे। मृतकों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जिनकी पहचान बाहरी राज्यों के पर्यटकों के रूप में…
पूर्व विधायक सुरेश राठौर के नाम पर फर्जी दावे—पत्नी रविंदर कौर ने उर्मिला सनावर पर खोला मोर्चा, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी” हरिद्वार हरिद्वार के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनके परिवार को परेशान करने वाली महिला उर्मिला सनावर के खिलाफ अब उनकी धर्मपत्नी रविंदर कौर राठौर खुलकर सामने आ गई हैं। पिछले कई दिनों से उर्मिला सनावर लगातार सोशल मीडिया पर राठौड़ को अपना पति बताने, वीडियो–फोटो वायरल करने और झूठा प्रचार करने में लगी हुई थी। इस मामले पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए रविंदर कौर ने साफ कहा—“यह महिला एक एक्टर है, सोशल मीडिया पर सिर्फ एक्टिंग कर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाखामंडल पहुंचे, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना भारी जनसभा को संबोधित कर विकास कार्यों व सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर रखा फोकस मुख्यमंत्री ने 16 सूत्रीय मांग पत्र प्राप्त कर सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासन 26,000 से अधिक युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से मिली सरकारी नौकरी—मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, जहाँ स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 16 सूत्रीय मांग पत्र प्राप्त—मुख्यमंत्री ने दी सकारात्मक कार्रवाई की बात कार्यक्रम के…