मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु नानक जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी ने हमें सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी ने समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। गुरु नानक जी के उपदेश हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और आपसी एकता को बढावा देने की भी प्रेरणा देते…
Author: Hindnews Uttarakhand
मुख्यमंत्री ने काशीपुर में राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का किया शुभारम्भ उत्तराखण्ड के नगरों में स्वच्छता और बुनियादी ढाँचे को मिला नया आयाम मुख्यमंत्री ने 46 करोड़ 24 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष समारोह की श्रृंखला में काशीपुर में मंगलवार को राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 46 करोड़ 24 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास वाहन व नगर निगम काशीपुर के 14 कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना…
बागेश्वर: उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले में, तहसील काफलीगैर स्थित झिरौली खदान-वाले क्षेत्र में काम करने वाली झिरौली मैगनेसाइट लिमिटेड कंपनी का संचालन ठप पड़ा हुआ है। इसके कारण वहाँ काम कर रहे कर्मचारियों तथा आसपास रहने वाले परिवारों पर गंभीर आर्थिक और सामाजिक असर पड़ रहा है। झिरौली मेगनेसाईड कंपनी प्रबंधन के तहत खनन कार्य लगभग 165.086 हेक्टेयर भूमि पर चलते थे। जनवरी 2025 में उच्च न्यायालय द्वारा खनन पर लगे प्रतिबंधों के बाद से गतिविधियाँ प्रभावित हुईं। हालांकि जिलाधिकारी बागेश्वर आंकाक्षा कोंडे की पहल के बाद हाईकोर्ट नैनीताल ने झिरौली मैगनेसाईट को खोलने कि अनुमति दे दि हैं। वेतन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को श्रीनगर, पौड़ी में आयोजित बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के शुभारंभ अवसर पर जनता को वर्चुअल संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर गढ़वाल में स्थित माँ धारी देवी और भगवान कमलेश्वर महादेव के पौराणिक मंदिर सम्पूर्ण उत्तराखंड की अनमोल धरोहर है। प्रत्येक वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला आस्था एवं समृद्ध सांस्कृतिक लोक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा इस प्रकार के पारंपरिक मेले हमें हमारी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास…
*25 वर्षों में सुधरी राज्य की सेहत, सुलभ हुई स्वास्थ्य सुविधाएं* *सुदूरवर्ती अस्पतालों में पहुंचे डॉक्टर, आम लोगों को मिला उपचार* देहरादून उत्तराखंड का गठन जिन उद्देश्यों को लेकर हुआ था, उसके मूल में जनसुलभ एवं गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार भी शामिल था। विगत 25 वर्षों में राज्य सरकार ने इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य सुविधाओं का जाल प्रदेश के कोने-कोने तक फैला। राज्य सरकार ने सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सकों की नियुक्ति कर आम जनता को स्थानीय स्तर पर उपचार मुहैया कराया। स्वास्थ्य उपकेन्द्रों से लेकर जिला अस्पतालों को…
प्रेमनगर में सड़क पर मिला युवक अरुण कुमार उर्फ डी.के. का शव, एक संदिग्ध हिरासत में देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान अरुण कुमार उर्फ डी.के. पुत्र तिलकराज, निवासी पहाड़गंज, दिल्ली (हाल स्मिथनगर, प्रेमनगर) के रूप में हुई है। मृतक की नाक से खून निकलना पाया गया जबकि शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट नहीं थी।जानकारी के मुताबिक मृतक का झगड़ा नाई की दुकान पर शुरू हुआ और इसमें ब्लेड का इस्तेमाल भी हुआ जबकि मौत की वजह गला दबाना बताया जा रहा है पुलिस…
राजभवन नैनीताल । महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन नैनीताल की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने राजभवन नैनीताल के वर्चुअल टूर का भी लोकार्पण किया। इस वर्चुअल टूर के माध्यम से अब आम लोगों को ऐतिहासिक राजभवन के डिजिटल भ्रमण का अनुभव मिलेगा। यह वर्चुअल टूर दर्शकों को राजभवन की स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य एवं ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराएगा। वर्चुअल टूर को राजभवन की वेबसाइट governoruk.gov.in पर जाकर देखा जा सकेगा। इस अवसर पर राजभवन नैनीताल पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। यह फिल्म राजभवन नैनीताल…
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल बाबा नीब करौरी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। मंदिर आगमन पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने माननीय राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उपस्थित रहे।
देहरादून। राज्य स्थापना के बाद उत्तराखंड ने ढाई दशक में खनन क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। जहां 2000 के शुरुआती वर्षों में यह क्षेत्र सीमित पैमाने पर संचालित था, वहीं अब यह प्रदेश के गैर-कर राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत बन चुका है। साथ ही इसने पूरे उत्तराखंड में अपने पैर पसार लिए है। कहीं वैध तो कहीं अवैध तरीके से। शुरुआती वर्षों में खनन पट्टों की सीमित संख्या और कमजोर व्यवस्था के कारण राजस्व बेहद कम था, परंतु 2024–25 में यह आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका है। राज्य गठन के शुरुआती दशक (2000–2010) में खनन विभाग से…
देहरादून: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने सीएचसी नैनीडांडा के प्रभारी मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. त्रिपाठी ने अदालीखाल पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में तैनात नर्सिंग अधिकारी से उसकी पोस्टिंग वहीं बनाए रखने के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और डॉक्टर को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद…