मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आन्दोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के कल्याण हेतु निरंतर संकल्पित है तथा उनके हितों और सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप एक समृद्ध और…
Author: Hindnews Uttarakhand
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। सचिवालय के अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा भी गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य सचिव ने सचिवालय में परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को ‘स्वच्छता ही सेवा‘ शपथ भी दिलायी। इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविघालय द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन का समवेत गायन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, नितेश…
चंपावत में तेजी से हो रहा विकास, मल्टीस्टोरी पार्किंग व आईएसबीटी का निर्माण जारी-सीएम धामी जिला अस्पताल में 20 करोड़ की लागत से बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, महिला छात्रावास व आईटी लैब भी चूका क्षेत्र बनेगा वेडिंग डेस्टिनेशन, माँ पूर्णागिरी रोपवे का कार्य गतिमान-सीएम साहसिक पर्यटन व शारदा कॉरिडोर से चंपावत को नई पहचान मिलेगी महिला टेक्नोलॉजी पार्क से महिलाओं को मिलेगा रोजगार व उद्यमिता का अवसर श्यामलाताल झील व विज्ञान केंद्र का निर्माण कार्य जारी, नई पीढ़ी को मिलेगा फायदा रामलीला हमारी संस्कृति की आत्मा, जीवन का दर्शन कराती है-सीएम धामी भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन हर परिस्थिति में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की हाल ही में आयोजित परीक्षा में नकल प्रकरण की सीबीआई जांच की संस्तुति को अनुमोदित कर दिया है। सरकार का यह निर्णय युवाओं के हितों और भविष्य की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री धामी स्वयं बेरोजगार संघ के धरना स्थल पर पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने युवाओं के बीच जाकर इस मामले की सीबीआई जांच कराने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने युवाओं से सीधे संवाद कर उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर राष्ट्र को स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का रास्ता दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने सार्वजनिक जीवन में सादगी, सत्यनिष्ठा, लगन, नैतिकता व राष्ट्र के प्रति समर्पण की जो अदभुत मिसाल कायम की, वह हम सबके लिए प्रेरणादायी है। शास्त्री जी का व्यक्तित्व…
उत्तराखंड आबकारी विभाग की ओर से मंगलवार को देहरादून जनपद के कुँआवाला क्षेत्र स्थित शराब गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण आबकारी आयुक्त उत्तराखंड अनुराधा पाल के निर्देश पर किया गया, जिसमें, सहायक आयुक्त के.पी. सिंह, आबकारी निरीक्षक संजय रावत और सुंदर तोमर समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप गोदामों में भंडारण व्यवस्था, स्टॉक प्रबंधन, सुरक्षा प्रावधानों और परिवहन प्रणाली की गहन समीक्षा करना था ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आबकारी राजस्व की सुरक्षा और उपभोक्ताओं की सुविधा दोनों सुनिश्चित हो सकें। गोदामों में स्टॉक का…
देहरादून जिला प्रशासन देहरादून ने त्वरित कार्रवाई कर एक असहाय विधवा को बड़ी राहत दिलाई है। दिवंगत पति के नाम पर लिए गए 17 लाख रुपये के बीमित ऋण को लेकर ICICI बैंक की ओर से लगातार प्रताड़ना झेल रही शोभा रावत को आखिरकार न्याय मिला। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद बैंक ने न केवल ऋण माफ किया बल्कि महिला को घर जाकर नो ड्यूज प्रमाणपत्र सौंपते हुए सम्पत्ति के कागजात भी लौटा दिए। विधवा शोभा की व्यथा, प्रशासन ने सुनी शोभा रावत के पति मनोज रावत का निधन 30 अक्टूबर 2024 को हो गया था। पति के निधन…
धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरे का पर्व राजधानी देहरादून में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। राजधानी देहरादून में बन्नू बिरादरी द्वारा दशहरे का पर्व 77 सालों से लगातार मनाया जा रहा है, जिसका आयोजन देहरादून के परेड ग्राउंड में किया जाता है। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने कहा कि हर वर्ष की भांति बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से आयोजन किया जाता है। कमेटी हर वर्ष इस आयोजन को भव्य तरीके से करती है। इस वर्ष रावण के पुतले की लंबाई 121 फिट है और मेघनाथ, कुंभकरण…
द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बन्द होने तथा चल विग्रह उत्सव डोलियो के धाम से शीतकालीन गद्दी स्थलो के लिए रवाना होने की तिथि कल विजय दशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलो मे पंचाग गणना के अनुसार घोषित की जायेगी । मन्दिर समिति द्वारा दोनो धामो के बन्द होने की तिथि घोषित होने की सभी तैयारियां पूरी कर दी गयी है । मन्दिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द होने तथा चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ रवाना…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला, देहरादून में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों को सम्मानित किया तथा वरिष्ठ नागरिक सम्मान संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधा रोपण भी किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों की सेवा के लिए समर्पित निशुल्क एंबुलेंस वैन और वृद्धिजनों की वाकथन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के…