मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 28.76 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अंतर्गत विकास खण्ड मोरी के ग्राम पंचायत ओडाठा के बामसू गांव में महासू देवता के पास सौन्दर्यीकरण एवं सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किये जाने हेतु 99 लाख तथा विकासखण्ड मोरी के महासू देवता मंदिर ठडियार के सौन्दर्यीकरण एवं सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य हेतु 01 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला के अंतर्गत ग्राम सभा मदकोट में शिव मंदिर…
Author: Hindnews Uttarakhand
केंद्र का उत्तराखंड को स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा तोहफा, राज्य में बनेगा हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की स्थापना से राज्य की स्वास्थ्य आपदा प्रबंधन क्षमता होगी मजबूत- पुष्कर सिंह धामी स्वास्थ्य आपदाओं के दौरान समयबद्ध प्रतिक्रिया और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगा सेंटर- डॉ. आर. राजेश कुमार प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के तहत उत्तराखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र सरकार से बड़ा तोहफा मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्य में हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (HEOC) की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है। यह सेंटर स्वास्थ्य आपदाओं के समय राज्य की…
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा प्रकरण की जांच एसआईटी करेगी – मुख्य सचिव हाईकोर्ट के रिटायर जज करेंगे एसआईटी जांच की निगरानी बीते रविवार को सम्पन्न उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में सामने आई शिकायतों की जांच एसआईटी करेगी। यह जांच हाईकोर्ट के रिटायर जज के पर्यवेक्षण में सम्पन्न की जाएगी। मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने बुधवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार के लिए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और शुचिता के साथ ही अभ्यर्थियों का हित सर्वाेपरी है। इसी क्रम में गत रविवार को सम्पन्न परीक्षा में सामने आई शिकायतों की जांच एडिशनल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सी.एस.आर. डायलॉग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट के प्राथमिक विद्यालय में डिजिटल क्लासरूम का वर्चुअल शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में एक्सिस बैंक समूह के साथ राज्य के 24 विद्यालयों के डिजिटलाइजेशन के लिए तथा टोयटा के साथ पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में सी.एस.आर. संचालित करने के लिए एमओयू किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के प्रतिष्ठित कॉर्पाेरेट हाउस अपने “सोशल रिस्पांसिबिलिटी इनिशिएटिव“ के अंतर्गत उत्तराखण्ड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण…
उत्तराखण्ड के 2 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दल RUPPs को नोटिस* – बीते दो चरणों में अबतक 17 (आर.यू.पी.पी.) को किया जा चुका है डिलिस्टेड देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड के दो पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दल (RUPPs) को नोटिस जारी किया है। इन दलों द्वारा बीते 06 वर्षों अर्थात वर्ष 2019 से अब तक हुए चुनावों में हिस्सा तो लिया, लेकिन वित्तीय वर्ष-2021-22, 2022-23 और 2023-24 की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट तथा इलेक्शन एक्सपेंडेचर स्टेटमेंट आयोग में जमा नहीं कराई है। गौरतलब है कि विधान सभा चुनाव होने के 75 दिनों और लोक सभा चुनाव के 90 दिनों के…
*बसंत विहार क्षेत्र में हुई युवती की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा* *घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार* *नशा करने को लेकर हुए विवाद में मृतका के भाई द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम।* *युवती के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मारपीट कर की थी उसकी हत्या* *थाना बसंत विहार* दिनाँक 22/09/2025 की प्रातः कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना बसंत विहार को पितांबरपुर मजार के पास जंगल में एक कट्टे के अंदर डेड बॉडी पड़ी होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना बसंत विहार से पुलिस बल मौके पर पहुँचा।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के कुँआवाला बाजार में स्वदेशी अपनाओ तथा जीएसटी की नई दरों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लाभों और कर प्रणाली में हाल ही में लागू की गई नई दरों के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाता है। उन्होंने…
उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों और पेपर लीक मामले को लेकर सड़कों पर उतरे बेरोजगार युवाओं का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। परेड ग्राउंड में धरने पर बैठे बेरोजगार संघ ने अब सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। मंगलवार देर रात बेरोजगार संघ के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक बॉबी पंवार ने परेड मैदान के बाहर सड़क पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि सरकार की शह पर कुछ छात्रों को जबरन प्रदर्शन कराने लाया गया। उन्होंने कहा कि उनका प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
सचिव मुख्यमंत्री शैलेष बगोली से मंगलवार को सांय सचिवालय में संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा छात्र संघ के प्रतिनिधि मंडल ने इशांत रौथाण के नेतृत्व में भेंट कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अनुरोध किया गया है कि यूकेएसएसएससी की हाल ही में आयोजित परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन तरीके से सम्पन्न हुई है। परीक्षा प्रारम्भ होने के लगभग आधे घंटे बाद कुछ चुनिंदा व्यक्तियों के पास प्रश्नपत्र की तस्वीरें पाई गई, जिसे लेकर भ्रामक माहौल बनाया जा रहा है। ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई। आयोग पर…
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में मंगलवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के तत्वावधान में पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट (PDNA) विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। आपदा के उपरांत आवश्यकताओं का आकलन (PDNA) किस प्रकार से किया जाए, इसके लिए विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए। एनडीएमए के विशेषज्ञ श्री अमित टंडन द्वारा PDNA की प्रक्रिया, इसके महत्व एवं कार्यान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि PDNA के अंतर्गत प्रभावित क्षेत्रों की क्षति का आकलन, पुनर्निर्माण की आवश्यकताएँ, सामाजिक-आर्थिक प्रभाव तथा दीर्घकालिक पुनर्वास योजनाओं को…