Author: Hindnews Uttarakhand

जनपद रुद्रप्रयाग, चमोली,  टिहरी और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की सूचना प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित गति से संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और किसी भी प्रकार की देरी न हो। मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित आपदा प्रबंधन की उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं। सड़क, विद्युत एवं…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा के मां नंदा देवी मेला-2025 का किया शुभारंभ जागेश्वर धाम सौंदर्यीकरण हेतु 146 करोड़ की स्वीकृति मां नंदा देवी मंदिर का पारंपरिक शैली में पुनर्निर्माण डीनापानी में नंदा देवी हस्तशिल्प ग्राम की स्थापना अल्मोड़ा में 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक और महिला चिकित्सालय का अपग्रेडेशन 248 किमी ग्रामीण सड़कों का निर्माण, 922 करोड़ से अल्मोड़ा-बागेश्वर सड़क चौड़ीकरण हेली सेवा, पार्किंग स्पॉट्स, हेलीपैड और सिंचाई योजनाएं प्रगति पर एक जनपद दो उत्पाद, मिलेट मिशन, वोकल फॉर लोकल योजनाओं से स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मदरसा बोर्ड समाप्त करने और अवैध मदरसों पर…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को वर्चुअल माध्यम से मोस्टामानू महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पिथौरागढ़ जनपद के अंतर्गत 62 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मोस्टामानू का मेला हमारी आस्था, विश्वास, और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह केवल एक धार्मिक या पारंपरिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है, जो कृषि और पशुपालन से…

Read More

देहरादून दक्षिण अफ्रीका में किए गए भ्रष्टाचार के बाद फरार होकर भारत आए गुप्ता बंधु (अतुल, राजेश और अजय) के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच करीब 24 घंटे चली। ईडी की टीमें बुधवार सुबह देहरादून के कर्जन रोड स्थित आवास और अन्य ठिकानों से लौटीं। वापसी में ईडी अफसरों के कब्जे में तमाम दस्तावेज थे। छापेमारी में ईडी के हाथ क्या लगा, अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। देहरादून में गुप्ता बंधु के आवास पर ईडी को सिर्फ एक भाई मिल पाया। जिससे ईडी ने घंटों पूछताछ की। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने भ्रष्टाचार के जो…

Read More

धोखाधड़ी और गबन का बड़ा मामला: रेडिएंट कैश मैनेजमेंट कंपनी के कैश एक्जीक्यूटिवों पर मुकदमा दर्ज देहरादून। रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे तीन कैश एक्जीक्यूटिवों द्वारा करोड़ों रुपये की रकम गबन करने और बैंक की नकली मुहर लगाकर जाली रसीदें तैयार करने का मामला सामने आया है। कंपनी की ओर से थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को तहरीर सौंपी गई, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कंपनी की तहरीर के अनुसार— अमित कुमार निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी ने 11 अगस्त 2025 को एयर प्लाजा, लाल पुल, देहरादून से ₹13,69,360 की नकदी वसूली,…

Read More

अवैध प्रेम संबंधों के चलते विवाहिता को मौत के घाट उतारना चाहता था महिला के पिता ने दी कोतवाली में तहरीर ऋषिकेश, ऋषिकेश निवासी अशोक कुमार शर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री प्राची को दहेज और अवैध संबंधों के चलते उसका पति और ससुराल वाले दो बार हत्या का प्रयास कर चुके हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री प्राची का विवाह 30 नवंबर 2020 को बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) निवासी अनुज शर्मा पुत्र वीके शर्मा के साथ हुआ था। विवाह में वर पक्ष की मांग पर 25–30 लाख रुपये खर्च कर सोने-चांदी के आभूषण,…

Read More

महासू देवता मंदिर हनोल में जांगड़ा पर्व की धूम, जौनसार बाबर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब चकराता : 26 अगस्त को महासू देवता मंदिर हनोल में सदियों पुराना जांगड़ा पर्व पारंपरिक उल्लास और धार्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया। महासू देवता को न्याय के देवता मानते हुए पूरे जौनसार बाबर क्षेत्र, उत्तरकाशी और सीमावर्ती हिमाचल प्रदेश में उनकी पूजा अर्चना की जाती है। महासू देवता के चारों भाइयों की जौनसार बाबर में मान्यता बेहद गहरी है और चालदा महाराज समय-समय पर अपनी स्थली बदलते रहते हैं। वर्तमान समय में चालदा महाराज विधानसभा चकराता के दसेउ में विराजमान हैं। 27 अगस्त को छत्रधारी चालदा महासू महाराज के…

Read More

मतदान केंद्र पर सुरक्षा का नियम 500 मीटर, आयोग ने बताया 100 मीटर – कोर्ट ने जताई नाराज़गी पाँच सदस्य बिना अनुमति मतदान से अनुपस्थित – अब तक नहीं हुई कार्रवाई “एसएसपी फेल, डीएम पंचतंत्र की स्टोरी भेज रही थीं” – मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी  नैनीताल, जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव मामले में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से कई गंभीर सवाल पूछे। मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने आयोग से साफ पूछा कि उन पांच सदस्यों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, जिन्होंने बिना अनुमति अपना मत…

Read More

जनपद बागेश्वर,बागेश्वर नगर पालिका के ज्वालादेवी वार्ड स्थित पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डीएम ऑफिस बालम बिष्ट के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में गुलदार की दस्तक कैद हुई परिवारजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा किस तरह से गुलदार की चहलकदमी घर की सीढ़ियों गैलरी में देखी ज़ा सकती अपने शिकार की तलाश में गुलदार की दस्तक। इसका वीडियो जोकि सोशल मिडिया में वायरल वार्ड मेंबर नीमा जोशी और स्थानीय वार्ड वासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग करी आबादी के पास अँधेरे गलियों रास्तों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग करी वनविभाग से गुलदार ग्रस्त एरिया में वंकर्मियों द्वारा…

Read More

“आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” का सपना हो रहा साकार – सीएम धामी पौड़ी की मातृशक्ति ने लिलियम की खुशबू से गढ़ी नई पहचान प्रति वर्ष 10 लाख आय का लक्ष्य रखा गया है निर्धारित धामी सरकार के सहयोग से कोट ब्लॉक में की जा रही लिलियम फूलों की खेती मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का संकल्प अब धरातल पर खिलता नज़र आ रहा है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोट ब्लॉक की महिलाएं लिलियम फूलों की खेती से आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही हैं। इन फूलों की खुशबू अब न केवल खेतों…

Read More