देहरादून, कम समय में ज्यादा लाभ का सपना दिखाने और खुद को फौजी बताकर भरोसा जीतने वाले एक साइबर ठग को एसटीएफ ने दबोच लिया है। आरोपी बड़े ही चालाक तरीके से ओएलएक्स पर मकान किराये पर लेने के लिए विज्ञापन डालने के इच्छुक लोगों से संपर्क करता था और फिर उनको विश्वास दिलाता कि मकान मालिक को एडवांस राशि पहले जमा करनी होगी। इस बहाने वह उनसे हजारों रुपये ऐंठ लेता और रकम मिलते ही मोबाइल बंद कर फरार हो जाता। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने साल की महिला से 12.46 लाख…
Author: Hindnews Uttarakhand
नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर 14 अगस्त को चुनाव से एन वक्त पहले कांग्रेस के 05 सदस्यों के अपहरण कांड और गोलीबारी ने परिणाम को खटाई में डाल दिया था। वहीं, हाई कोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और सुनवाई शुरू की। कांग्रेस की चुनाव रद्द करने की याचिका भी गतिमान है। इसी बीच जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वंदना ने कोषागार के डबल लॉक में रखे वोटिंग के अनंतिम परिणाम की घोषणा कर दी। अध्यक्ष पद पर भाजपा की दीपा दरम्वाल ने 01 वोट से जीत दर्ज कर दी। भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल को 11 वोट…
उत्तराखण्ड में जल संरक्षण की ऐतिहासिक पहल-गैरसैंण से शुरू हुआ भूजल पुनर्भरण का नया अध्याय उत्तराखण्ड में जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए आज एक ऐतिहासिक पहल का आगाज हुआ। विधानसभा भवन, भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने स्वामी राम विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट के सहयोग से “डायरेक्ट इंजेक्शन जल स्रोत पुनर्भरण योजना” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वाइब्रेंट बर्ड ऑफ कोटद्वार के नाम से फोटो संग्रह का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राज्य सरकार तकनीकी नवाचारों को अपनाकर राज्य के जल…
गैरसैंण: गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मंगलवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान यहां धारा 163 को लागू कर दिया गया है। जो सत्र समाप्ति की तिथि 22 अगस्त शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी।विधानसभा सत्र को सुव्यवस्थित, सफल व शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। उपजिलाधिकारी/परगना मजिस्ट्रेट गैरसैंण सोहन सिंह रांगड़ द्वारा जारी आदेशानुसार विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की धरना-प्रदर्शन, जुलूस, नारेबाजी, बगैर अनुमति सभा, सुरक्षा बैरियर तोड़ने, लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, हथियार लाने, उत्तेजक भाषण, पोस्टर-बैनर या सोशल…
भराड़ीसैंण: सत्र के पहले दिन विपक्ष द्वारा तोड़-फोड़ और हंगामा किया गया। ये बात भुला दी गई की सदन का सत्र कर दाता के पैसों से चलता है और ये बेहद दुखद है। सदन के अंदर सचिव के टेबल, माइक और टेबलेट को तोड़ दिया। सदन की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।विपक्ष ने सचिव की टेबल को पलट दिया,मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल नहीं चल पाया,विपक्ष के हंगामे के चलते सदन में नहीं चल पाया प्रश्नकाल। सुबह 11 बजे से लेकर अब तक चार बार हो चुका सदन स्थगित। सदन की कार्यवाही तीन…
उत्तरकाशी: धराली और हर्षिल आपदा में मिलने वाले शवों की शिनाख्त अब डीएनए टेस्ट से की जाएगी। आपदा को आए करीब 14 दिन बीत गए हैं इसमें एक शव पहले मिला था और एक सोमवार को भागीरथी नदी में मिला। उसकी पहचान के डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। धराली हर्षिल आपदा के दौरान सेना के नौ जवानों के साथ ही करीब 68 लोग लापता हो गए थे। उसमें से एक शव आपदा के दूसरे दिन ही मलबे में बरामद किया गया। उसके बाद सोमवार को हर्षिल से करीब तीन किमी दूरी पर झाला में एक शव क्षतविक्षत अवस्था में…
बीआईएस देहरादून ने अधिकारियों की जागरुकता के लिए आयोजित किया कार्यक्रम – मानकों के प्रति जागरूकता हेतु चम्पावत में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम आयोजित चम्पावत : विकास भवन, चम्पावत में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सोमवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं विभागीय कार्मिकों को भारतीय मानकों (आईएस स्टैंडर्ड्स) के प्रति जागरूक करना तथा उनके कार्यक्षेत्रों में गुणवत्ता एवं सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बीआईएस मानकों के अनुपालन को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती की…
विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन थराली की पूर्व विधायक स्वर्गीय मुन्नी देवी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा-स्वर्गीय मुन्नी देवी में हमेशा जनसेवा की ललक दिखाई दी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021 में नारायणबगड़ के डुंगरी गांव में आई आपदा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि डुंगरी में आपदा में दो लोगों की मौत के बाद वह अपने सहयोगी सतपाल महाराज और धन सिंह रावत के साथ नारायणबगड़ पहुंचे थे। सतपाल महाराज को वहीं जनसमस्याओं की सुनवाई के लिए रूकना पड़ा, जबकि वह और धन सिंह रावत पैदल ही डुंगरी…
मुख्यमंत्री ने सिंगटाली पुल के लिए 57 करोड़ रुपए की स्वीकृत दी गढ़वाल – कुमाऊं को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल पर जल्द शुरु होगा काम गढ़वाल और कुमांऊ को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 57 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे पुल निर्माण जल्द प्रारंभ होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूर्व की घोषणा के क्रम में पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा में प्रस्तावित इस पुल के लिए अहम वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंगलवार को शासन द्वारा प्रमुख अभियंता…
लगातार बारिश से बढ़ा खीर गंगा का जलस्तर, सर्च ऑपरेशन रुका, लोगों में फिर दिखा खौफ दोपहर में खीर गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से राहत और बचाव कार्य को तुरंत रोकना पड़ा। रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण खीर गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिसके चलते मलबे में चलाए जा रहे खोज अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा। वहीं बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की ओर से मलबा काटकर बनाई गई सड़क भी एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने सुबह के समय रोजाना की तरह…