मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 51 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण तथा न्यायिक एवं कारागार अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल ₹ 51 करोड की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, हवाई संपर्क, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा,…
Author: Hindnews Uttarakhand
काशीपुर स्थित प्लांट पर भी तलाशी, महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त; केनरा बैंक से कथित फर्जीवाड़े की जांच तेज देहरादून। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 1109 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड सहित चार राज्यों में एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई ओडिशा की कंपनी गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा केनरा बैंक के साथ कथित वित्तीय अनियमितताओं और ऋण धोखाधड़ी के मामले में की गई। CBI ने विशेष अदालत, भुवनेश्वर से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर उत्तराखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के कुल छह ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। उत्तराखंड के उधम…
नैनीताल: नैनीताल जिले के रामनगर में एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में पांच साल की मासूम छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संगीत शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और परिजनों में भारी आक्रोश है. पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी पांच वर्षीय बेटी शनिवार को स्कूल गई थी. संगीत कक्षा के दौरान आरोपी शिक्षक ने संगीत सिखाने के बहाने उसके साथ अनुचित हरकत की.…
थलीसैंण से होगी शुरुआत, कम पानी और कम लागत वाली ‘सुपरफूड’ फसल से कृषि विविधीकरण को मिलेगा बढ़ावा देहरादून। जलवायु परिवर्तन, अनियमित वर्षा और घटते जल स्रोतों के बीच उत्तराखंड सरकार खेती के नए विकल्पों की ओर कदम बढ़ा रही है। ग्राम्य विकास विभाग राज्य में पहली बार किनोवा (Quinoa) की खेती का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को कम लागत, कम पानी और अधिक लाभ देने वाली नकदी फसल उपलब्ध कराना है। विभाग ने पायलट परियोजना के तहत पौड़ी गढ़वाल जिले के थलीसैंण क्षेत्र में करीब 100 एकड़ भूमि…
भारी बारिश, भूस्खलन और उफनती नदियों को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट पर; संवेदनशील क्षेत्रों में राहत-बचाव दल तैनात देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी वर्षा और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर राज्य सरकार ने व्यापक एहतियाती कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को प्रदेशभर की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी भारी बारिश, भूस्खलन, जलभराव या सड़क अवरुद्ध होने…
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से ऊर्जा परियोजनाओं एवं पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण परियोजना पर की चर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उत्तराखण्ड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत परियोजनाओं, पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) तथा पिटकुल की एडीबी (ADB) सहायतित पारेषण परियोजना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भारत सरकार द्वारा समय-समय पर केंद्रीय पूल से अतिरिक्त विद्युत उपलब्ध कराने में दिए जा रहे सहयोग के लिए केंद्रीय विद्युत मंत्री का आभार व्यक्त किया।…
तपोवन जियोथर्मल परियोजना का अन्वेषण कार्य शुरू, उत्तराखण्ड ने स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम उत्तराखण्ड ने भू-तापीय (जियोथर्मल) ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए चमोली जनपद के तपोवन में जियोथर्मल परियोजना के वैज्ञानिक अन्वेषण कार्य की शुरुआत कर दी है। परियोजना के लिए विश्व की अग्रणी आइसलैंड की जियोथर्मल विशेषज्ञ संस्था Verkis Consulting Engineers की भारतीय सहयोगी फर्म को यूजेवीएन लिमिटेड ने परामर्शदाता नियुक्त किया है। प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुन्दरम् ने बताया कि परामर्शदाता द्वारा प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके आधार पर ड्रिलिंग, भू-वैज्ञानिक परीक्षण और अन्य…
ऋषिकेश-बदरीनाथ और केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे सीधे जुड़े, जाम से मिलेगी राहत और यात्रा होगी अधिक सुरक्षित रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने की दिशा में रुद्रप्रयाग जनपद में एक महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजना अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए बनाई जा रही 900 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि इसके साथ निर्मित 200 मीटर लंबे पुल का निर्माण तेजी से अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य 31 अगस्त तक पूरा करने का…
रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में खुल सकती हैं नई संभावनाएं धामी सरकार की पहल : सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन तलाशने की कवायद उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को बदलने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह पहाड़ों के आर्थिक और सामाजिक भविष्य को भी नई दिशा देने वाली परियोजना मानी जा रही है। अब जब इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना का अधिकांश कार्य अंतिम चरणों में पहुंच चुका है, तो राज्य सरकार उन प्रतिबंधों की समीक्षा की ओर बढ़ रही है, जो निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा…
सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक चलाया अभियान बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर की गई कार्रवाई। निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि में बजने वाले 94 लाउडस्पीकर धार्मिक स्थलों से गये हटवाये भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों/संस्थानों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की दी चेतावनी माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस द्वारा विशेष अभियान…