‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ 700 श्रद्धालु छह दिवसीय विशेष तीर्थ यात्रा में हुए शामिल सोमनाथ भारत के अटूट विश्वास, स्वाभिमान और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक: मुख्यमंत्री देवभूमि उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से हो रहा कार्य केदारखंड-मानसखंड, हरिद्वार-ऋषिकेश एवं शारदा कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं पर सरकार का विशेष फोकस यात्रियों से उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनने का आह्वान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रेलवे स्टेशन हर्रावाला, देहरादून से ‘‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ के उपलक्ष्य में वेरावल…
Author: Hindnews Uttarakhand
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में साईबर क्राइम को लेकर सचिव गृह एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर प्रदेश के साईबर अपराधों की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने प्रदेश में स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (S4C) शीघ्र स्थापित किए जाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इसे शीघ्र से शीघ्र नोटिफाई किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की स्थापना से केन्द्र राज्य एवं जनपदों के मध्य आपसी सहयोग में आसानी होगी, पीड़ितों को शीघ्र से शीघ्र राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी साईबर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में साहित्यकार एवं इंडो-जर्मन सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. योजना साह जैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी साहित्यिक कृतियां ‘इमली का चटकारा’ (कहानी-संग्रह), ‘बनारस मीट्स बर्लिन’ (उपन्यास) तथा ‘कागज पे फुदकती गिलहरियां’ (कविता-संग्रह) मुख्यमंत्री को भेंट की। मुख्यमंत्री ने डॉ. योजना साह जैन को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने भारत और जर्मनी के मध्य सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संवाद को प्रोत्साहित करने में डॉ.…
सीएम धामी बोले – देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद यूकॉस्ट परिसर में स्टार्टअप सेंटर के लिए भूमि देने की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में साइंस सिटी परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति (STIP) परिसंवाद कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून…
ढाबे और कपड़ों के कारोबार की आड़ में छापते थे नकली नोट • ₹50 हजार के बदले देते थे ₹1 लाख की जाली करेंसी • प्रिंटर, कार और नकली नोट बरामद हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरोह के दो मास्टरमाइंडों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले चार आरोपियों को हरिद्वार में नकली नोट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब तक इस मामले में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकली…
अस्पताल कर्मी ने युवक पर पीछा कर उत्पीड़न का लगाया आरोप, वहीं कोचिंग गई 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला सुरक्षा और किशोरी की गुमशुदगी से जुड़े दो अलग-अलग मामलों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर अस्पताल में कार्यरत युवती ने सोशल मीडिया के माध्यम से परिचित बने युवक पर लगातार पीछा करने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर कोचिंग के लिए घर से निकली 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी…
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘‘लोक संवर्धन पर्व’’ का शुभारंभ लोक संवर्धन पर्व के आयोजन में केंद्र के साथ साझेदारी करने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य 11 से 15 जुलाई तक चलने वाले महोत्सव में देशभर के शिल्पकारों, हस्तशिल्पियों और लोक कलाकारों को मिला साझा मंच 150 से अधिक स्टॉलों पर भारत की समृद्ध लोक कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद एवं व्यंजनों का प्रदर्शन ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने किया पौधरोपण मुख्यमंत्री बोले- लोक संस्कृति का संरक्षण और स्थानीय शिल्पकारों का सशक्तिकरण…
मुख्यमंत्री को मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर विभिन्न संगठनों ने दी बधाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में गुरुद्वारा सभा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, किसान आयोग, अखिल गढ़वाल सभा तथा प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधियों…
मुख्यमंत्री से पूर्व विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट, सर्वाधिक कार्यकाल के लिए दी बधाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व विधायकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री श्री धामी को उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।पूर्व विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य ने विकास, सुशासन तथा जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा…
नई दिल्ली/देहरादून। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीकों के बढ़ते दुरुपयोग को देखते हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने अपने जवानों को साइबर खतरों से सुरक्षित रखने के लिए व्यापक साइबर स्वच्छता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत सभी अंडर-कमांड फॉर्मेशन के कर्मियों को सोशल मीडिया, हनी ट्रैप, डीपफेक, फर्जी प्रोफाइल और ऑनलाइन जासूसी के नए तरीकों से सतर्क रहने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को आईटीबीपी के देहरादून परिसर में एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के एडिशनल एसपी अंकुश मिश्रा ने जवानों…