Author: Hindnews Uttarakhand

मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) का सपना सच होने जा रहा है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से, उत्तराखण्ड, यूपी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच आरआरटीएस ट्रेन के मौजूदा नेटवर्क को मेरठ से ऋषिकेश तक विस्तार देने पर सहमति बन गई है। परियोजना की डीपीआर के लिए जल्द सर्वे होने जा रहा है। इसी वर्ष फरवरी माह में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। इस हाईस्पीड ट्रेन को मोदीपुरम से ऋषिकेश तक विस्तार देने की…

Read More

21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सभी से इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान एवं सम्मान प्राप्त हुआ है। आज योग विश्वभर में स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं समग्र कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी एवं प्रसिद्ध निशानेबाज, पद्मश्री  जसपाल राणा के निधन पर  शोक व्यक्त किया गया। बैठक के प्रारंभ में मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं  जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से देश एवं प्रदेश का नाम…

Read More

पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान देवभूमि उद्यमिता योजना  के माध्यम से पारंपरिक कला को बनाया रोजगार का साधन कहते हैं कि जब हौसले बुलंद हों और आगे बढ़ने की चाह हो, तो हर मंज़िल आसान लगने लगती है। इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीबीए छात्रा मानसी कापड़ी ने, जिन्होंने अपनी कला को केवल शौक तक सीमित न रखकर उसे एक सफल उद्यम में बदलने की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ाए हैं। मानसी की उद्यमिता यात्रा वर्ष 2024 में उस समय शुरू हुई जब…

Read More

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राष्ट्र व् जनहित के मुद्दों पर ‘संवाद से समाधान’ को चरितार्थ कर कई वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण मसलों पर सहमति बनाने का कम कर रही गृह मंत्री  अमित शाह के नेतृत्व में हुई बैठक में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान “किशाऊ बहु-उद्देशीय परियोजना” के क्रियान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) के लिए सहमत हुए MoU होने के…

Read More

*उत्तराखण्ड में 13 BLO ने 8 दिन में पूर्ण किया SIR का कार्य* – 100 प्रतिशत फार्म वितरण के साथ ही डिजिटाईजेशन का कार्य भी 8 दिन में पूर्ण – अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून और टिहरी के बीएलओ शामिल – मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी बीएलओ को बधाई देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 8 जून से शुरु हो गया है। ऐसे में प्रदेश के 7 जनपदों के 13 बीएलओ ऐसे हैं जिन्होंने एसआईआर के गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन का कार्य 8 दिन में ही पूर्ण कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 बी वी आर…

Read More

हल्द्वानी। उत्तराखंड में वन्यजीव और जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में तकनीक का नया दौर शुरू हो गया है। हल्द्वानी वन प्रभाग ने पहली बार नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित अकूस्टिक रिकॉर्डर स्थापित किए हैं, जो पक्षियों की आवाजों को रिकॉर्ड कर उनकी प्रजातियों की पहचान कर रहे हैं। शुरुआती ट्रायल में ही इस तकनीक ने शानदार परिणाम दिए हैं। वन विभाग के अनुसार नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में लगाए गए विशेष ध्वनि रिकॉर्डर चौबीसों घंटे जंगल की आवाजों को रिकॉर्ड करते हैं। इसके बाद रिकॉर्ड की गई ध्वनियों का विश्लेषण AI आधारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया…

Read More

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नदी किनारे से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे गौरीकुंड छोटी पार्किंग के पास कार्यरत एक घोड़ा संचालक ने नदी किनारे एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर व्यक्ति मृत मिला, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने पर SDRF पोस्ट…

Read More

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। NEET परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रिया कुमारी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। रिया अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। परिजनों ने जब उसे इस हालत में देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को…

Read More

देहरादून। सुप्रीम कोर्ट द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के सभी कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने के बाद उत्तराखंड में 10 हजार से अधिक शिक्षकों के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। पदोन्नति और सेवा सुरक्षा पर मंडरा रहे खतरे के बीच शिक्षक संगठन सरकार से स्पष्ट नीति की मांग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार सभी संबंधित शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा तक परीक्षा पास नहीं करने वाले शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी लाभ प्रभावित हो…

Read More