देहरादून। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में उनका गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित राज्य सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। राज्य के शीर्ष नेतृत्व ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं का स्वागत संदेश दिया। राष्ट्रपति के उत्तराखण्ड दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।…
Author: Hindnews Uttarakhand
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज श्री जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा, कठिन परिश्रम और उल्लेखनीय उपलब्धियों से न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। निशानेबाजी के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित कर खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा का निधन खेल जगत, उत्तराखंड तथा राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने…
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए एकीकृत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट तथा जनस्वास्थ्य प्रबंधन योजना के लिए मिली 115.61 करोड़ की धनराशि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की कार्यकारी समिति की 70वीं बैठक में हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए प्रस्तावित “एकीकृत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट तथा जनस्वास्थ्य प्रबंधन योजना” के लिए 115.61 करोड की धनराशि स्वीकृत की गई है। ₹ 115.61 करोड की लागत वाली यह परियोजना पूर्णतः केंद्रीय क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित है। परियोजना का उद्देश्य कुंभ मेले के दौरान आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था…
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरूवार को परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास सस्थान सेलाकुई, देहरादून में दालचीनी प्रवर्धन, सतत खेती एवं कटाई उपरांत प्रौद्योगिकियों में नवाचार विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का शुभारम्भ किया। कृषि मंत्री द्वारा अपने संबोधन में सिनामन पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उत्तराखण्ड की दालचीनी का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने कहा कि महक कान्ति नीति के अन्तर्गत दालचीनी की खेती के विकास में वैज्ञानिक तरीके से कार्य किया जायेगा। इस सेमिनार में श्रीलंका, इंडोनेशिया एवं भारत के प्रतिष्ठित…
धामी सरकार की सख्ती, अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस अपनाएगा उत्तराखंड, परियोजनाओं की निगरानी और शिकायत निस्तारण होगा और मजबूत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के विजन को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में व्यापक सुधारों की तैयारी शुरू हो गई है। सचिव आवास एवं राज्य सम्पत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में रेरा की कार्यप्रणाली, परियोजनाओं की निगरानी, शिकायत निस्तारण, बिल्डरों के पंजीकरण तथा अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण…
विज्ञान के साथ पारंपरिक ज्ञान का समावेश जरूरी मानसून पूर्व तैयारियों पर शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला यूएसडीएमए और एनआईडीएम के संयुक्त आयोजन में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, अर्ली वार्निंग सिस्टम, बाढ़ प्रबंधन एवं तकनीकी नवाचारों पर मंथन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम), गृह मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में मानसून पूर्व तैयारियों पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को यूएसडीएमए भवन में शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न विभागों, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार…
नरेंद्र नगर पालिका चुनाव परिणाम: भाजपा के राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित; सभासद सीटों पर फिर पुराना इतिहास दोहराया नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल): नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। गुरुवार (11 जून) को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी और पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है, क्योंकि कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन पत्र पहले ही खारिज हो गया था। वहीं, सभासद के 7…
देहरादून में बोले डॉ. प्रवीण तोगड़िया: मोदी सरकार के 12 वर्षों की सराहना, UCC के लिए सीएम धामी को दी बधाई; चारधाम को लेकर उठाई बड़ी मांग देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित ‘हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन’ में शिरकत करने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल पर बधाई देते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सराहा। इसके साथ ही, उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के ऐतिहासिक फैसले के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की…
प्रमुख सचिव मा. मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता विश्व विख्यात बाक्सर एवं भूतपूर्व राज्यसभा सदस्य मैरीकाम जी ने शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर कॉर्पाेरेट एवं गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से खेल क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभाओं के विकास हेतु विभिन्न संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की गई। माननीय मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुरूप युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करने और राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के खिलाडियों को अवसर प्रदान करने हेतु संभावना पर विचार…
*मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित* – कम प्रगति वाले जिलों को सीईओ ने दिए विस्तृत निर्देश – चम्पावत,अल्मोड़ा पिथौरागढ़ फार्म वितरण में अब्बल – देहरादून,नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में फार्म वितरण की धीमी प्रगति देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गणना फार्म वितरण में देहरादून,नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी जाहिर की।…