रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती भारी भीड़ को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे मौसम परिवर्तन और प्राकृतिक जोखिमों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता अभियान शुरू किया है। इसके तहत यात्रियों से अपील की गई है कि मौसम खराब होने की स्थिति में वे अपनी यात्रा को जहां के तहां रोक दें। एसएचओ ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की समीक्षा उमड़ती भीड़ और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए…
Author: Hindnews Uttarakhand
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में ऋषिकेश-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। चारधाम यात्रियों से भरी एक बस अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर तोताघाटी के पास सड़क पर ही पलट गई। गनीमत यह रही कि बस खाई में गिरने से बच गई, जिससे एक बहुत बड़ी त्रासदी होने से रह गई। हादसे के समय बस में कुल 39 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ को मामूली चोटें आई हैं। अचानक ब्रेक फेल होने से खोया नियंत्रण प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारधाम यात्रा पर निकली बस (संख्या- UK04 PA 0418) जब…
हरिद्वार: हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दौड़ती हुई एक टूरिस्ट बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। हालांकि, गनीमत यह रही कि चालक की त्वरित सूझबूझ और यात्रियों की तत्परता से समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। सर्वानंद घाट के पास हुआ हादसा, यात्रियों का सामान जला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना भूपतवाला स्थित सर्वानंद…
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रेकिंग रूट से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई एमबीए की छात्रा बबीता पांडे की तलाश लगातार सातवें दिन भी जारी है। एक हफ्ते बाद भी युवती का कोई सुराग न मिलने पर प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन को बेहद आक्रामक और तेज कर दिया है। अब इस खोज अभियान में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की विशेषज्ञ पर्वतारोही टीम को भी उतार दिया गया है। 29 मई की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबीता पांडे गत 29 मई की रात को दयारा बुग्याल क्षेत्र से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में ओझल…
*ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक* देहरादून। प्राकृतिक आपदाओं और वर्षा जनित संकटों की दृष्टि से बेहद संवेदनशील उत्तराखंड ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। भारत की अध्यक्षता में ओडिशा के पुरी में 3 से 5 जून 2026 तक आयोजित *BRICS Disaster Risk Reduction (DRR)* working group की द्वितीय तकनीकी बैठक में उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की मुक्त कंठ से सराहना की गई। तीन दिवसीय इस अहम बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण…
*उत्तराखण्ड में BLO को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान* – *SIR के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर “BLO ऐप” से करेंगे गणना फॉर्म को डिजिटलाइज* – *प्रदेश में तैनात हैं 11733 बूथ लेवल ऑफिसर* देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्य में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर्स को मोबाइल डाटा रिचार्ज हेतु आयोग द्वारा हर बीएलओ को ₹350 का भुगतान किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम की विशेष पहल पर प्रदेश के सभी 11733 बीएलओ को मोबाइल रिचार्ज हेतु भुगतान के बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी…
आज शनिवार को बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा सरकार द्वारा उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार की योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हों। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त…
कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं होते बल्कि वे समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक। सीएम धामी देवभूमि उत्तराखंड सदियों से साहित्य, संस्कृति और सृजन की भूमि रही है। धामी हिमालय की गोद में बसी इस पावन धरती ने अनेक ऐसे साहित्यकार, कवि और लोकचिंतक दिए हैं, उत्तराखंड की साहित्यिक परंपरा आज भी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दे रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को तहसील कालाढुंगी के नमस्ते कॉर्बेट रिज़ॉर्ट धनपुर धमोला पहुंचकर ललित फाउंडेशन के पंचम अधिवेशन “अभिव्यंजना” 5•0 का दीप जलाकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के विकासखंड कनालीछीना से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक हाईस्कूल में तैनात शिक्षक पर अपने ही विद्यालय की 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी द्वारा उसे गर्भपात की दवा खिलाई गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और इस पूरे सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लंबे समय से शोषण और धमकी का आरोप प्राप्त जानकारी…
देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने भूखंडों के लेआउट (तलपट मानचित्र) और ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं के नक्शों में अधूरी जानकारी देने या तथ्यों को छिपाने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। प्राधिकरण ने आर्किटेक्ट्स और ड्राफ्ट्समैन एसोसिएशन को सख्त हिदायत जारी करते हुए अब हर एक नक्शे में साइट पर मौजूद पेड़ों, नालों और हाइड्रेशन लाइन जैसी संरचनाओं का पूरा ब्योरा देना अनिवार्य कर दिया है। केवल ‘ग्रीन एरिया’ दिखाने से नहीं चलेगा काम एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्राधिकरण के पास आने वाले अधिकांश मानचित्रों में केवल कागजों…