Author: Hindnews Uttarakhand

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी के इस दौरे पर तीखा तंज कसा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी के आने पर पुनर्विचार करना चाहिए, क्योंकि उनका उत्तराखंड आना हमेशा भाजपा के लिए ही फायदेमंद साबित होता है। “कांग्रेस को अस्तित्व के लिए जूझना ही पड़ेगा” विभिन्न माध्यमों से मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि उत्तराखंड की राष्ट्रवादी जनता सेना और सनातन का अपमान करने…

Read More

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के सुदूर और दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र मदमहेश्वर मंदिर परिसर में एक तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर जिला प्रशासन ने देवदूत बनकर उसकी जान बचाई। प्रशासन ने समय की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और एयर एम्बुलेंस (हेलीकॉप्टर) के माध्यम से मरीज का सफल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाया। दो बार आया हार्ट अटैक, बेहद नाजुक थी हालत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, मदमहेश्वर धाम के दर्शन करने पहुंचे 30 वर्षीय यात्री शिवा की स्वास्थ्य स्थिति अचानक अत्यंत गंभीर हो गई थी। सूचना के अनुसार, उन्हें वहां दो बार हार्ट अटैक (दिल का…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग तथा वन विभाग के अंतर्गत चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें वन विभाग के अंतर्गत 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 65 एवं नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में चयनित 14 अभ्यर्थी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘‘पद्म भूषण’’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान उनके दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा जनकल्याण के प्रति समर्पित योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर किया गया सम्मान है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी…

Read More

केदारनाथ से शुरू होगी चारधाम यात्रा, बद्रीनाथ–गंगोत्री–यमुनोत्री की तिथियां भी तय द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के अनुसार घोषित की गई। मंदिर समिति के अनुसार भगवान केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे वृश्चिक लग्न में वेद ऋचाओं और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकालीन दर्शन के लिए खोले जाएंगे। 18 अप्रैल को केदारपुरी के क्षेत्ररक्षक भैरवनाथ की विशेष पूजा संपन्न होगी। इसके बाद 19 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर से कैलाश के लिए प्रस्थान…

Read More

उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग ने पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में ईको हट्स और ईको टूरिज्म सुविधाओं के निर्माण में कथित अनियमितताओं के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए वन विभाग के लोक सूचना अधिकारी (PIO) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि जांच पूरी हो चुकी है तो सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई समस्त जानकारी 15 दिनों के भीतर आवेदक को उपलब्ध कराई जाए। यह मामला उस समय चर्चा में आया था जब वन विभाग की जांच में मुनस्यारी में ईको टूरिज्म परियोजना के नाम पर करीब 1.63 करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई थी। आरोप तत्कालीन…

Read More

सब रजिस्ट्रार ऋषिकेश हरीश कुमार को करोड़ों रुपये की स्टांप चोरी, फर्जी कर्मचारी से काम कराने और अन्य कई अनियमितता के मामले में सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने निलंबित कर दिया। शासन ने जिलाधिकारी सविन बसंल की संस्तुति पर यह बड़ा एक्शन लिया है। साथ ही उनके विरुद्ध औपचारिक अनुशासनात्मक कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्रवाई 28 जनवरी 2026 के उस औचक निरीक्षण के बाद हुई, जिसमें पंजीकरण प्रक्रिया में कानून उल्लंघन, फर्जी कार्मिकों की नियुक्ति, करोड़ों रुपये की स्टांप चोरी और आमजन के मूल दस्तावेज वर्षों तक लंबित रखने जैसे गंभीर तथ्य उजागर हुए। औचक निरीक्षण…

Read More

फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का देहरादून में 61वें संस्करण का भव्य कार्यक्रम – नूपुर श्योराण, योगिता बाली, विशेष भृगुवंशी ने देहरादून में फिट इंडिया साइकिलिंग शो का नेतृत्व किया – ओलंपियन, इंटरनेशनल मेडल विजेता और फिट इंडिया चैंपियनों ने संडेज़ ऑन साइकिल में किया प्रतिभाग – युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुशासित कार्य-संकल्प से प्रेरणा लेनी चाहिए: भगत सिंह कोश्यारी देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में रविवार को “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” के 61वें संस्करण का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। उत्तराखंड की धुंधली पहाड़ियों, सर्दियों की सुनहरी धूप और साल वृक्षों से घिरे वातावरण में आयोजित इस…

Read More

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास सूबे मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गांधी पार्क में आयोजित भव्य उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का फीता काटकर किया शुभारम्भ। उन्होने 295.21 करोड़ के 61 कार्याे का लोकार्पण/शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने 123.91 करोड़ के 26 कार्य जिसमे चिकित्सा विभाग का 20.35 करोड़ के 01 कार्य, लोनिवि के 9.01 करोड़ के 05, नगर निगम रूद्रपुर के 38.60 करोड़ के 09, पशुपालन विभाग के 4.74 करोड़ का 01, संस्कृति विभाग का 95 लाख…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिव रात्रि का पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। यह पर्व हमें प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरण की प्रेरणा देता है। भगवान शिव की असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर हमेशा बनी रहे और प्रदेश उन्नति एवं खुशहाली के पथ पर हमेशा आगे बढ़ता रहे, इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

Read More