नरेश तोमर
नई दिल्ली 24 अगस्त : पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय श्री अरूण जेटली की छठी पुण्य तिथि पर आज नई दिल्ली में अरूण जेटली पार्क प्रांगण में आयोजित एक श्रद्धांजली सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा परिवार की ओर से उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित की

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्रद्धांजली अर्पित की
श्री नड्डा के साथ केन्द्रीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं श्री धर्मेन्द्र प्रधान, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना, सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्री योगेन्द्र चांदोलिया, श्रीमती कमलजीत सहरावत एवं सुश्री बाँसुरी स्वराज, विधायक श्री सतीश उपाध्याय, श्री अनिल शर्मा, श्री नीरज बसोया एवं श्रीमती शिखा रॉय, कार्यालय मंत्री श्री बृजेश राय आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर स्वर्गीय श्री अरूण जेटली की पत्नी श्रीमती संगीता जेटली, पुत्र रोहण जेटली आदि परिजन भी उपस्थित थे।
