फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान से मुलाकात की तथा उत्तराखण्ड की फिल्म नीति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर के.एस. चौहान द्वारा उन्हें ‘जागेश्वर मन्दिर’ का प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान अमन वर्मा, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति से अत्यधिक प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में बहुत ही शानदार शूटिंग लोकेशन हैं। वे शीघ्र ही…
Author: Hindnews Uttarakhand
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ प्रस्तावित टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चयन, निर्माण की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण ऐसे स्थान पर होगा, जिससे अधिकाधिक जनसंख्या को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा तथा…
बागेश्वर। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागेश्वर स्थित उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उरेडा कार्यालय में सोलर प्लांटों की जॉइंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (JIR) से संबंधित चार फाइलें लंबे समय से लंबित थीं। इन फाइलों को आगे बढ़ाने के बदले परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल द्वारा प्रति फाइल 10 से 15 हजार रुपये की रिश्वत की…
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश – वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी* *मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न* *वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने वाले आम लोगों को किया जाएगा राज्य स्तर पर पुरस्कृत* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक लेते हुए, प्रदेश में मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के साथ ही वन्य जीव आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय…
देहरादून। ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के विकल्प के रूप में तैयार किए गए बजरंग सेतु के संचालन को लेकर लोक निर्माण विभाग नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार कर रहा है। इसके तहत पुल के कांच वाले फुटपाथ पर प्रवेश के लिए शुल्क निर्धारित किए जाने की तैयारी है, जबकि पुल का सामान्य हिस्सा आम लोगों की आवाजाही के लिए पहले की तरह खुला रहेगा। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा कारणों से कांच वाले हिस्से को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। करीब 69.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 132.30 मीटर लंबे इस आधुनिक सस्पेंशन ब्रिज को पर्यटन और श्रद्धालुओं…
देहरादून/हरिद्वार। कांवड़ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुल पांच अतिरिक्त रेल सेवाएं संचालित की जाएंगी। इनमें तीन अनारक्षित कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं, जबकि दो नियमित ट्रेनों का अस्थायी रूप से हरिद्वार तक विस्तार किया गया है। यह व्यवस्था 30 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष कांवड़ मेले में चार करोड़ से अधिक श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे थे। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पांच करोड़ तक पहुंचने का अनुमान…
*मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश* *मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जन समस्या का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित एवं सुशासन के…
एसएसपी दून के नेतृत्व में नकल माफियाओं पर दून पुलिस का एक और प्रहार यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पूर्व ही व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुडे प्रश्नपत्रों को किया था लीक डॉ0 विनय कुमार पटेल परीक्षा नियंत्रक वीर माधव सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिनी विश्वविद्यालय देहरादून द्वारा कोतवाली प्रेमनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि उत्तराखण्ड प्रौद्योगिनी विश्वविद्यालय की सम-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान दिनांक 08-07-26 को आयोजित परीक्षा के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दिनांक 03-07-26 को शिवालिक…
उत्तराखंड में पहली बार शुरू हुई व्यवस्था, सफाई कर्मियों, पशुओं और पर्यावरण की सुरक्षा पर विशेष जोर पौड़ी गढ़वाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के तहत श्रीनगर नगर निगम ने उत्तराखंड में पहली बार एक अभिनव पहल करते हुए बार्बर (नाई) दुकानों से इस्तेमाल की गई ब्लेड के सुरक्षित संग्रहण और वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था शुरू की है। इस अभियान के तहत बुधवार को नगर क्षेत्र की सभी बार्बर दुकानों से पहली बार उपयोग की गई ब्लेड एकत्रित कर सुरक्षित निस्तारण के लिए भेजी गईं। करीब एक माह पूर्व नगर निगम ने शहर की सभी बार्बर दुकानों को विशेष ‘ब्लेड बिन’ उपलब्ध कराए…
ईस्ट होप टाउन में एफडीए की छापेमारी, अन्य राज्यों से जुड़े नेटवर्क की जांच शुरू देहरादून। उत्तराखंड में नकली दवाइयों के कारोबार के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून के ईस्ट होप टाउन क्षेत्र में एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान नामी दवा कंपनियों के नाम पर तैयार की जा रही नकली दवाइयों, पैकिंग सामग्री और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनों को जब्त किया गया। मामले में पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। विभाग को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर 22 जुलाई को ग्राम…