एनएचपीसी बनबसा सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम सम्पन्न जनभागीदारी, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था और संतुलित विकास पर हुआ व्यापक मंथन एनएचपीसी बनबसा सभागार में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम में राज्य के समग्र विकास, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था तथा जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए व्यापक विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का संचालन अपर सचिव माननीय मुख्यमंत्री मनमोहन मैनाली द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने राज्य की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पिछले पाँच वर्षों में उत्तराखण्ड के कैपिटल आउटले में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और…
Author: Hindnews Uttarakhand
टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर टनकपुर स्थित शारदा घाट में आयोजित पारंपरिक माघ खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभाग कर प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया तथा स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर माघ खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ कुमाऊँ की प्राचीन लोक परंपरा “खड़ी होली” में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में घेरा…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर: मुख्यमंत्री धामी टनकपुर में विकास की नई धारा, मुख्यमंत्री ने रखी ₹300+ करोड़ योजनाओं की आधारशिला मुख्यमंत्री द्वारा शारदा घाट शिलान्यास, टनकपुर को मिलेगी नई पहचान माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास हेतु ₹300 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यासित प्रमुख कार्यों में जनपद चम्पावत के अंतर्गत शारदा घाट पुनर्विकास (प्रथम चरण) कार्य ₹10,735 लाख, सिटी ड्रेनेज प्लान (प्रथम चरण) ₹6,649 लाख, नायरदृखेरा क्षेत्र में डिजास्टर रेजिलिएन्स हेतु इकोलॉजिकल कॉरिडोर विकास ₹8,523 लाख, टनकपुर स्थित…
मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में…
देहरादून। निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर हो रही लापरवाही पर उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने सख्त रुख अपनाते हुए नजीर पेश की है। मसूरी डायवर्जन रोड स्थित मैक्स अस्पताल में मरीज के गलत इलाज और गंभीर चिकित्सकीय चूक के मामले में काउंसिल ने अस्पताल प्रबंधन पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है। साथ ही, मुख्य उपचारकर्ता डॉक्टर का पंजीकरण दो महीने के लिए निलंबन कर दिया गया है। इलाज के दौरान महिला की मौत से जुड़ा मामला यह मामला 4 अप्रैल 2025 का है। कर्नल अमित कुमार दोउली की पत्नी बिन्देश्वरी देवी को न्यूरोसर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया…
चंद्रबनी चौक कैफे के बाहर हमला, तीन युवक फरार देहरादून। मच्छी बाजार में युवती की नृशंस हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि राजधानी देहरादून में एक और युवती पर हिंसक हमला सामने आ गया है। चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे के पास तीन युवकों ने युवती के सिर पर ठोस वस्तु से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती के सिर पर 8 से 9 टांके लगाए गए हैं। कॉफी पीने गई थी युवती, कैफे में हुआ विवाद जानकारी के अनुसार सैय्यद मोहल्ला, चकराता रोड निवासी पीयूष जोशी ने कोतवाली…
भूस्खलन पूर्वानुमान प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन यूएलएमएमसी द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का समापन उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र द्वारा हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में आपदा-सक्षम विकास विषय पर आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 02 फरवरी से 06 फरवरी, 2026 तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण एवं वित्तीय प्रशासन अनुसंधान संस्थान, सुद्धोवाला, देहरादून में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन यूएलएमएमसी द्वारा विश्व बैंक तथा नार्वेयन जियो टेक्निकल इंस्टीट्यूट के सहयोग से किया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान देश-विदेश के विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों ने उत्तराखण्ड में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में रुद्रप्रयाग विकास की नई रफ्तार पर यातायात सुधार की दिशा में अहम पहल, निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग पर विशेष ध्यान डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता और तकनीकी मानकों पर परखी निर्माण कार्यों की प्रगति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेशभर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव जनपद रुद्रप्रयाग में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग परियोजना पर विशेष ध्यान दिया…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर खिताब जीतने पर भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम के होनहार खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और टीम भावना से देश को गौरवान्वित किया है। यह विजय देश के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है। मुख्यमंत्री धामी ने सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार-मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुशासन की सशक्त मिसाल उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम राज्य में सुशासन, त्वरित सेवा प्रदाय और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार सीधे जनता के द्वार तक पहुँचकर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित कर रही है। कार्यक्रम की 06 फरवरी, 2026 तक की प्रगति के अनुसार, राज्यभर में इस अभिनव पहल को व्यापक जनसमर्थन मिला है और बड़ी संख्या में नागरिकों को इसका सीधा लाभ प्राप्त हुआ है। अब…