रुड़की (हरिद्वार) के एक ही गांव में दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दो अलग-अलग घटनाओं ने क्षेत्र में तनाव और आक्रोश पैदा कर दिया है। दोनों मामले अलग समय के हैं, पर आरोपों की प्रकृति समान होने से स्थानीय लोगों और प्रशासन की संवेदनशीलता बढ़ गई है। एक को कोल्ड ड्रिंक और एक को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म के मामले में मेहरबान और अब्दुल रहमान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पहली घटना: सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो…
Author: Hindnews Uttarakhand
देहरादून: प्रदेश की एकल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की है। योजना का शुभारंभ 10 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से करेंगे। इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए परियोजना लागत पर 50 से 75 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। लाभार्थी को केवल 25 प्रतिशत अंशदान देना होगा। योजना के प्रथम चरण में राज्य के विभिन्न जिलों की 484 एकल महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। कौन होंगी पात्र इस योजना के अंतर्गत अविवाहित, तलाकशुदा, विधवा, निराश्रित, परित्यक्ता, ट्रांसजेंडर,…
देहरादून: स्वामी दर्शन भारती रविवार को देहरादून पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम को लेकर अपनी बात रखी। स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि मामले में उर्मिला सनावर को उत्तराखंड लाने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन उर्मिला को पुलिस पर भरोसा नहीं था। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं उर्मिला को भरोसा दिलाया, जिसके बाद वह उत्तराखंड आने के लिए तैयार हुईं। स्वामी दर्शन भारती के अनुसार, उर्मिला ने स्पष्ट कहा था कि उनके पास मौजूद डिवाइस को वह पुलिस या एसआईटी को नहीं देंगी, बल्कि सीधे न्यायालय में ही जमा करेंगी। स्वामी दर्शन भारती…
सड़कें नहीं सुधरीं तो होगी सख्त कार्रवाई, असुरक्षित रोड कटिंग पर प्रशासन सख्त, सभी कार्य अनुमतियां निरस्त देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर की जर्जर सड़कों और असुरक्षित रोड कटिंग को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधीक्षण अभियंता एनएच सहित सभी सड़क निर्माण एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि अभियंताओं की रोस्टरवार ड्यूटी लगाकर तत्काल प्रभाव से अपनी-अपनी सड़कों का सुधारीकरण एवं मरम्मतीकरण कार्य शुरू किया जाए। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि 10 दिनों के भीतर शहर की सभी सड़कों को पूर्व स्थिति में लाया जाए। विभिन्न विभागों द्वारा किए जा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में सेवा संकल्प फाउंडेशन की भूमिका की सराहना उत्तराखंड की लोक कलाओं, हस्तशिल्प और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प रिवर्स पलायन में 44þ वृद्धि, किसानों की आय बढ़ाने में देश में प्रथम स्थान पर्यटन, स्टार्टअप, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तराखंड को राष्ट्रीय पहचान लोक कलाकारों को पेंशन, आर्थिक सहायता और गुरु-शिष्य परंपरा से प्रशिक्षण विकल्प रहित संकल्प’ के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज परेड ग्राउंड में सेवा संकल्प फाउंडेशन…
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और इससे प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को भी इस सफलता में उनके निरंतर प्रयासों और योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने बेहतर टीमवर्क, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर यह मुकाम…
माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे, जहां पर उन्होंने स्व0 मलकीत सिंह राणा के निधन एवं वीरेंद्र मौर्य की माता (स्व0 सुन्दरी देवी 92वर्ष) के निधन पर उनके आवास में पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं परिजनों को ढांढस बधाया व मृत आत्माओ की शान्ति की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवंती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में छात्र संघ द्वारा आयोजित विंटर कार्निवाल में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया व हौसला अफज़ाई की। उन्होंने विंटर कार्निवाल का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया व छात्र संघ के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छात्र संघ द्वारा पहली बार विंटर कार्निवल के अंतर्गत भजन क्लम्बिंग जैसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत की जा रही है। मेरा मानना है, इस प्रकार की पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, लोक परंपराओं और युवा…
बिरिया मझोला खटीमा में स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन एवम् पुरुस्कार वितरण समारोह में सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरित किया। टूर्नामेंट में 16 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। फाइनल मुकाबला नगला तराई खटीमा व उजालिकोट टनकपुर के बीच खेला गया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी व क्रिकेट में हाथ भी आजमाए। पहले खेलते हुए नगला तराई खटीमा ने 108 का लक्ष्य दिया जबकि उजलीकोट ने लक्ष्य प्राप्त कर 03 विकेट से जीत हासिल की। माननीय मुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री धामी ने किया चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव के टीज़र लॉन्च मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनएचपीसी सभागार बनबसा में सरस कॉर्बेट महोत्सव के आधिकारिक टीज़र लॉन्च किया। यह भव्य 7 दिवसीय आयोजन 18 से 24 फरवरी तक जनपद चम्पावत में आयोजित होगा। महोत्सव का आयोजन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की दूरदर्शी परिकल्पना को साकार रूप देते हुए किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह महोत्सव चम्पावत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक पर्यटन गतिविधियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा।…