देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता सामने आई है। राष्ट्रीय सेमिनार में प्रस्तुत एक शोधपत्र में खुलासा हुआ है कि प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में एक ही शिक्षक कई–कई विषय पढ़ाने को मजबूर है, जिसके चलते विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। चंपावत में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. अंकित जोशी द्वारा प्रस्तुत शोधपत्र में कहा गया कि उत्तराखंड सहित देश के अनेक राज्यों में विद्यालयों तक भौतिक पहुंच तो लगभग सुनिश्चित हो चुकी है, लेकिन गुणवत्तापूर्ण और समान शिक्षा…
Author: Hindnews Uttarakhand
शहर की बढ़ती समस्याओं पर होगी खुली चर्चा देहरादून: तेज़ी से फैलते देहरादून शहर में बढ़ती नागरिक और पर्यावरणीय चुनौतियों पर संवाद और समाधान की पहल करते हुए देहरादून सिटिज़न्स फ़ोरम 21 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे दून लाइब्रेरी में नागरिक–प्रशासन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी देहरादून को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। फ़ोरम के अनुसार शहर में खुले में कूड़ा जलाने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कमजोर व्यवस्था, अनियंत्रित पार्किंग, बढ़ता यातायात जाम, सड़क दुर्घटनाएं, खराब सड़कों और फुटपाथों की स्थिति, नशे की समस्या, वर्षा…
आरक्षित वन भूमि में अतिक्रमण का आरोप: अधिवक्ता संदीप चमोली ने पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी व HESCO पर लगाए गंभीर आरोप देहरादून: देश के प्रतिष्ठित पर्यावरणविद् एवं पद्म भूषण व पद्मश्री से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, जो Himalayan Environmental Studies & Conservation Organization (HESCO) के संस्थापक हैं, पर आरक्षित वन भूमि में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अधिवक्ता संदीप मोहन चमोली ने देहरादून वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को इस संबंध में शिकायत सौंपते हुए जांच की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि देहरादून वन प्रभाग की आर्केडिया बीट,…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में पूंजीगत व्यय, सीएसएस योजनाएं, ईएपी योजनाएं, नाबार्ड योजनाएं, एसएएससीआई, एसएनए स्पर्श एवं विभागों की व्यय योजनाओं के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने पूंजीगत व्यय, सीएसएस, ईएपी एवं नाबार्ड पोषित योजनाओं के प्रस्तावों को समय पर भेजे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने रीइंबर्शमेंट दावा भी समय पर किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य कर रहे विभागों को और फंड्स उपलब्ध कराए जाने चाहिए। इंडिपेंडेंट थर्ड पार्टी इवैल्यूएशन के लिए स्ट्रॉंग मैकेनिज्म तैयार किया जाए मुख्य सचिव ने सभी परियोजनाओं को समय से पूर्ण किए जाने हेतु…
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनसेवा का सशक्त माध्यम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 3.22 लाख से अधिक नागरिकों को मिला सीधा लाभ उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में आयोजित शिविरों के माध्यम से शिकायत निस्तारण, सेवा वितरण और योजनाओं का अभूतपूर्व क्रियान्वयन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और त्वरित जनसेवा का प्रभावी उदाहरण बनकर उभरा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के सभी 13 जनपदों में लगातार जनसेवा शिविरों का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याओं का…
मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत मुख्य सचिव ने किया शिक्षा की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को ननूरखेड़ा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय पहुंचकर श्शिक्षा की बातश् कार्यक्रम के तहत् प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। हर बच्चा खास होता है, अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचानते हुए आगे बढ़ाने का प्रयास करें कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि हर बच्चा खास होता है। उसमें कोई न कोई विशेषता अवश्य होती…
यूसीसी का एक साल ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुआ विवाह पंजीकरण पहले विवाह पंजीकरण के लिए सब रजिस्ट्रार ऑफिस में उपस्थित होने की थी मजबूरी उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू हुए, आगामी 27 जनवरी को एक साल पूरा होने जा रहा है। महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकारों की सुरक्षा और नागरिक अधिकारों में समता कायम करने के साथ ही यूसीसी का एक महत्वपूर्ण योगदान प्रक्रियाओं के सरलीकरण के रूप में रहा है। यही कारण है कि यूसीसी लागू होने के एक साल से कम समय में 4,74,447 शादियों का पंजीकरण हो चुका है। अब पति दृ पत्नी कहीं…
देहरादून। द हैरिटेज स्कूल 12वीं के छात्र छात्राओं का समापन समारोह का आयोजन रंगारंग कार्यक्रमों के बीच उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। छात्र छात्राओं को स्कूल प्रबंधन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित कर विदाई दी गई। यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के सभागार में आयोजित समापन समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण पड़ाव को दर्शाता है। इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि अधिवक्ता जपलीन बिंद्रा, स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा0 अंजू त्यागी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया।…
देहरादून | देश की एजुकेशनल हब माने जाने वाले देहरादून से एक बार फिर शर्मनाक रैगिंग का मामला सामने आया है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज (पटेल नगर, देहरादून) में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर एमबीबीएस छात्रों के साथ कथित तौर पर रैगिंग और बेल्टों से मारपीट किए जाने के आरोप लगे हैं। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुरुष छात्रावास के चीफ वार्डन ने 2023 और 2024 बैच के दो छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गीता जैन ने मामले…
देहरादून। राजधानी के पोश इलाके राजपुर रोड स्थित ढाक पट्टी क्षेत्र में शनिवार देर रात बदमाशों ने शहर के जाने-पहचाने अजंता होटल के मालिक भुवन गांधी के घर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि बदमाशों ने घर में मौजूद उनकी 76 वर्षीय मां को बंधक बनाकर ढाई लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। बदमाश करीब एक घंटे से अधिक समय तक घर के भीतर मौजूद रहे और पूरे मकान की तलाशी लेते रहे। गुरुग्राम गए थे मालिक, मां घर पर थीं अकेली जानकारी के अनुसार, होटल मालिक भुवन गांधी अपने बेटे…