मुख्यमंत्री राज्य की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के प्रस्तावों को लेकर शीघ्र ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से करेंगे भेंट प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय राज्य मंत्री के साथ किया विचार-विमर्श उत्तराखण्ड में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की पैरवी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह शीघ्र ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। गडकरी के साथ प्रस्तावित बैठक की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के मध्य विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि…
Author: Hindnews Uttarakhand
मुख्यमंत्री ने डी.बी.टी. के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं की दिसंबर माह की पेंशन किश्त की जारी। 09 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के खातों में कुल 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन की गई जारी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में डी.बी.टी. प्रणाली के माध्यम से दिसंबर माह की पेंशन किश्त का भुगतान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 09 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के खातों में…
शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में आयोजित ‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखण्ड की मूल सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक समरसता और विधिसम्मत शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर सुनियोजित रूप से अवैध कब्जा करने वाले समूहों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। इस अभियान के…
शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में आयोजित ‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखण्ड की मूल सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक समरसता और विधिसम्मत शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर सुनियोजित रूप से अवैध कब्जा करने वाले समूहों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। इस अभियान के…
मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ राज्य में माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा दिल्ली में भी आयोजित होगा उत्तराखंड माल्टा महोत्सव – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय उद्यान सर्किट हाउस गढ़ीकैंट में उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में माल्टा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में भी राज्य की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता पुष्कर धामी के साथ विभिन्न जनपदों…
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड की तपिश अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है।पूरे प्रदेश में मामले की सीबीआई जांच और हत्याकांड में शामिल कथित वीआईपी दोषियों को सामने लाने की मांग लगातार तेज़ होती जा रही है।इसी कड़ी में आज काशीपुर में कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरी।बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से पर्दा उठाने औरदोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस की काशीपुर महानगर जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व मेंदर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता एसडीएम कोर्टपरिसर में एकत्र हुए।जहाँ नारेबाज़ी के ज़रिए धामी सरकार को घेरते…
ये तस्वीरें हरिद्वार के रोशनाबाद इलाके की हैं,जहाँ प्रशासनिक कार्यालय से महज़ कुछ कदमों की दूरी परअवैध खनन का काला कारोबार खुलेआम चल रहा है।जैसे ही रात का अंधेरा छाता है,खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं।ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की गड़गड़ाहट पूरी रात इलाके में गूंजती रहती है।हैरानी की बात यह है कि रोशनाबाद वही क्षेत्र है,जहाँ प्रशासन के अहम कार्यालय स्थित हैं,फिर भी यहीं से अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है किउन्होंने कई बार इस अवैध खनन की शिकायत की,लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।काग़ज़ों में खनन पर अंकुश लगाने…
हरिद्वार में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अब रोजगार की नई इबारत लिखने जा रही हैं।महिलाएं ‘गंगा रसोई’ के नाम से एक विशेष कैंटीन और क्लाउड किचन व्यवसाय की शुरुआत करने वाली हैं। हरिद्वार के ग्रामीण विकास इनक्यूबेटर केंद्र में महिलाओं की छह दिवसीय विशेष ट्रेनिंग सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है।इस ट्रेनिंग के माध्यम से महिलाओं को कम बजट में घर से ही किचन संचालित कर शुद्ध, साधारण और पौष्टिक भोजन तैयार कर बेचने के लिए तैयार किया गया है। इस अनोखी क्लाउड किचन सेवा के जरिए महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि अपने परिवार की आय बढ़ाने में…
माघ माह की पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का भव्य नज़ारा देखने को मिला।तड़के भोर से ही हरकी पौड़ी, ब्रह्मकुंड सहित सभी प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालु पवित्र गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते नजर आए।गंगा घाटों पर “हर-हर गंगे” के जयकारे, मंत्रोच्चार और घंटियों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान को मोक्षदायी और मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला पर्व माना जाता है।शास्त्रों में उल्लेख है कि इस दिन देवी-देवता भी पृथ्वी…
टवारी जयलाल शर्मा के खिलाफ लाखामंडल और चकराता क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन को सौंपा था संयुक्त शिकायत पत्र देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले के लाखामंडल क्षेत्र में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) जयलाल शर्मा को भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने शिकायत के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए। जानकारी के अनुसार, लाखामंडल और चकराता क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन को संयुक्त शिकायत पत्र सौंपा था। शिकायत के साथ शपथपत्र और ऑडियो साक्ष्य भी पेन ड्राइव के माध्यम से दिए गए…