Author: Hindnews Uttarakhand

 देहरादून, : नववर्ष के प्रथम दिवस जिला प्रशासन देहरादून ने समाज के अंतिम छोर पर खड़ी जरूरतमंद बालिकाओं के जीवन में शिक्षा की नई ज्योति प्रज्वलित करते हुए वर्ष का शुभारंभ किया। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट नंदा–सुनंदा के अंतर्गत 04 बालिकाओं की बाधित शिक्षा को ₹1.55 लाख की सहायता राशि से पुनर्जीवित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा लाभार्थी बालिकाओं को शिक्षा सहायता के चेक वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट नंदा–सुनंदा का यह 11वां संस्करण है। अब तक…

Read More

देहरादून: चमोली जनपद के उजिटिया गांव में गुलदार के लगातार हमलों से आक्रोशित ग्रामीणों का सब्र बुधवार को जवाब दे गया। मवेशियों के शिकार की सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने एक फॉरेस्टर समेत 06 वनकर्मियों को रस्सियों से बांधकर करीब 02 घंटे तक बंधक बनाए रखा। उजिटिया निवासी राजेंद्र मेहरा की गोशाला में मंगलवार देर रात गुलदार घुस आया था। अंदर बंधे मवेशियों पर हमला कर उसने एक गर्भवती गाय और 02 साल के बछड़े को मार डाला। बुधवार सुबह जब राजेंद्र की पत्नी कस्तूरा देवी चारा डालने गोशाला पहुंचीं, तो…

Read More

देहरादून उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए नया साल पदोन्नति की सौगात लेकर आया है। पुलिस मुख्यालय ने नववर्ष के अवसर पर जवानों को बड़ा तोहफा देते हुए नागरिक पुलिस के 229 मुख्य आरक्षियों (Head Constables) को अपर उपनिरीक्षक (Additional Sub-Inspector) के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 25 महिला मुख्य आरक्षी भी शामिल हैं। उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के लिए वर्ष 2025 पदोन्नतियों के दृष्टिकोण से एक रिकॉर्ड वर्ष साबित हुआ है। इस वर्ष विभाग में विभिन्न रैंकों और संवर्गों में कुल 1060 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। यह पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और कल्याण…

Read More

हल्द्वानी हल्द्वानी के टीपी नगर पुलिस चौकी के रामपुर रोड स्थित राजारानी विहार में साल की आखिरी रात एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गई। जहां मात्र 12 साल की बच्ची की खेलते खेलते मौत से क्षेत्रमें मातम पसर गया। बताया जा रहा है की बच्ची को घर में ही खेलते समय सीढ़ी की रेलिंग पर बंधे कपड़े से उसके गले में फंदा लग गया। हालांकि घटना के तुरंत बाद परिवार वाले बच्ची को अस्पताल लेकर भागे जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। इस घटना से तुरंत कोहराम मच गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजारानी विहार…

Read More

मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 160.54 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जनपदों की सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों के चौडीकरण एवं मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के प्रयासों में तेजी लाए जाने के साथ ही आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जनपदों में संचार सुविधाओं के विकास आदि के लिए कुल 160.54 करोड का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड वित्त पोषण से सम्बन्धित विभिन्न जनपदों के अन्तर्गत सिंचाई विभाग की विभिन्न 16 योजनाओं की लागत ₹ 53.68 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का…

Read More

मुख्यमंत्री को विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रीगणों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। आई.टी.बी.पी. सहित केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व संगठनों के उच्चाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें  नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री  धामी ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करते हुए शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नया वर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए अवसरों का प्रतीक होता है,…

Read More

मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने समिति द्वारा विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता और भौतिक प्रगति की लगातार समीक्षा की जाए। मुख्य सचिव ने आपदा प्रबंधन विभाग को स्वीकृत प्रस्तावों को दिए जाने वाले फंड्स एवं कार्य की भौतिक प्रगति की समीक्षा भी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों से एमसीआर का फॉर्मेट…

Read More

वर्ष 2026ः सुशासन, विकास और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में धामी सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2026 राज्य के विकास की दिशा में एक निर्णायक और परिणामोन्मुख वर्ष के रूप में रहने जा रहा है। ऐतिहासिक नीतिगत निर्णयों के बाद अब सरकार का मुख्य फोकस योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जमीनी बदलाव और आम नागरिक की आय व जीवन स्तर में ठोस सुधार पर केंद्रित रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 की कार्ययोजना सुशासन, समावेशी विकास, आर्थिक आत्मनिर्भरता, कृषि-उद्यानिकी सशक्तिकरण और पर्यावरण संतुलन के इर्द-गिर्द केंद्रित है। सुशासन और प्रशासनिक सुधार सरकार का प्राथमिक…

Read More

देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर आईएसबीटी क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की गई है। आईएसबीटी का लंबे समय से बंद पड़ा निकासी गेट पुनः खोल दिया गया है तथा गेट पर बने अवैध/अस्थायी निर्माण को पूर्णतः ध्वस्त कर दिया गया है। वर्षों से गेट बंद होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त लहजे में निकासी गेट खोलने के निर्देश दिए। डीएम की सख्ताई से आईएसबीटी का निकासी गेट खोल दिया गया है, जिससे अब यातायात संचालन में सुधार आया है। उक्त निकासी गेट पर अस्थायी निर्माण…

Read More

देहरादून/नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में एक बड़ा हादसा टल गया हालांकि इसके बावजूद लाखों का नुकसान जरूर हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लीताल स्थित बी.डी. पांडे अस्पताल के समीप उसके पिछले हिस्से में देर रात अचानक आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि विद्युत लाइन की तारें टूटकर नीचे खड़े दोपहिया वाहनों पर गिरी, जिससे आग भड़क गई। जिसके चलते आग की चपेट में गैराज के सामने पार्किंग स्थल पर खड़ी तीन स्कूटी और तीन बाइक भी आ गईं, जो देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के समय आसपास घना अंधेरा था,…

Read More