Author: Hindnews Uttarakhand

देशभर के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों में कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) की अनिवार्य वेतन सीमा बढ़ने को लेकर उम्मीदें लंबे समय से बनी हुई हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन यह मुद्दा जोरदार तरीके से उठा, जब यह सवाल गूंजा कि क्या सरकार PF की वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये करने जा रही है? इस पर केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में महत्वपूर्ण जवाब देते हुए कर्मचारियों के लिए स्थिति स्पष्ट कर दी। संसद सत्र के दौरान सांसद बेनी बेहनन और डीन कुरियाकोस ने सीधे पूछा कि क्या केंद्र सरकार EPF…

Read More

रुड़की। रुड़की (उत्तराखंड) के 27 वर्षीय युवा और ब्रह्मोस एयरोस्पेस नागपुर में वैज्ञानिक रहे निशांत अग्रवाल को आठ साल पुराने जासूसी और तकनीक लीक के मामले में अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है। इसी के साथ उनके माथे पर लगा देशद्रोह का कलंक भी पूरी तरह मिट गया है। गिरफ्तारी के समय वह अपने साथियों के साथ ब्रह्मोस मिसाइल तकनीक पर काम कर रहे थे और कुछ ही दिन पहले डीआरडीओ ने उन्हें यंग साइंटिस्ट अवार्ड दिया था। 8 अक्तूबर 2018 की सुबह उनके परिवार पर किसी काली रात की तरह टूटी। यूपी और महाराष्ट्र एटीएस ने तड़के साढ़े चार…

Read More

मुख्यमंत्री धामी द्वारा बागेश्वर में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन एवं मंदिर में पूजा-अर्चना मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बागेश्वर में सरयू नदी तट पर चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किए जाएं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और सरकार की योजनाओं पर फीडबैक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री बागेश्वर भ्रमण के दौरान बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम पहुंचे, जहाँ उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने…

Read More

राज्य के शीतकालीन पर्यटन स्थलों में सुचारू एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति प्रदान करने हेतु यूपीसीएल संकल्पित मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य के विंटर टूरिज्म सेक्टर को सतत गति मिल रही है। शीतकालीन अवधि के दौरान तीर्थयात्रियों एवं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार तथा यूपीसीएल द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा समस्त क्षेत्रीय इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि शीतकालीन अवधि के दौरान मसूरी, औली, लैंसडाउन, जोशीमठ, धनौल्टी, ऋषिकेश, हरिद्वार, अल्मोडा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चकराता,…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने की जनपद बागेश्वर के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा पर्यटन, जैविक उत्पाद एवं जनसेवा कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने पर विशेष फोकस मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश-जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्रों तक पहुँचे, लापरवाही बर्दाश्त नहीं! बागेश्वर में पर्यटन व स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने हेतु हेली सेवाओं और सड़क चौड़ीकरण पर तेजी से काम-सीएम धामी। लाल चावल, अदरक, हल्दी और शहद उत्पादन को मिलेगा बड़ा बाज़ार-कृषि व उद्यान विभाग को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश। अब हर माह 05 तारीख को समय पर मिलेगी पेंशन-मुख्यमंत्री धामी ने कहा, पहले…

Read More

धामी सरकार की बड़ी पहल, खाद्य तेल के ‘री-यूज़’ पर कड़ी निगरानी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में RUCO मिशन नई ऊंचाई पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त एफडीए डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में राज्य में तेज हुई मुहिम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशों व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में FDA आम जनता को स्वास्थ्य वर्धक व सुरक्षित भोजन मुहैया कराने को लेकर लगातार प्रयासरत है। फूड डिलीवरी एप्स और रेडी-टू-ईट संस्कृति के इस दौर में घर में बना ताज़ा भोजन एक विकल्प से…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के  अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। ‘सशस्त्र सेना झण्डा दिवस’ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। अदम्य साहस, पराक्रम एवं देश की रक्षा हेतु प्राणों की आहुति देने वाले तथा विषम परिस्थितियों में आम नागरिकों के जीवन की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले हमारे वीर सैनिकों पर भारत के प्रत्येक नागरिक को गर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला में उत्तराखंड की देवडोलियों तथा लोक देवताओं के प्रतीकों एवं चल विग्रहों के स्नान और शोभा यात्रा की भव्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ मेला हमारी महान धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महापर्व है। हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले में राज्य की देवडोलियों के दिव्य स्नान एवं भव्य शोभायात्रा के आयोजन के माध्यम से देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक वैभव और समुद्ध लोक परंपरा के साक्षी बनने का सौभाग्य अर्जित कर सकेंगे।…

Read More

दैनिक वेतन, कार्य प्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक तथा तदर्थ रूप में नियुक्त कार्मिकों का विनियमितीकरण (संशोधन) नियमावली-2025 जारी राज्य सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के क्रम में विनियमितीकरण नियमावली-2013 में संशोधन करते हुए दैनिक वेतन, कार्य प्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक तथा तदर्थ रूप में नियुक्त कार्मिकों का विनियमितीकरण (संशोधन) नियमावली-2025 जारी कर दी गई है। सचिव कार्मिक  शैलेश बगोली द्वारा इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना निर्गत की गई। संशोधित नियमावली के अनुसार अन्य शर्तें पूर्ण करने पर दैनिक वेतन, कार्य प्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक तथा तदर्थ रूप से नियुक्त वे कार्मिक विनियमितीकरण हेतु पात्र होंगे…

Read More

हरिद्वार के जिला अस्पताल की बदहाली की ताजा तस्वीर सामने आई है। जिसमें मोर्चरी में रखे एक शव को चूहे खा गए। शुक्रवार को 36 साल के लखन कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जिसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था। सुबह शव लेने पहुंचे परिजनो शव को देखकर हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि शव की आंख-नाक और सिर का एक हिस्सा चूहे कुतर चुके थे। परिजनों का दावा है कि जिस डीप फ्रीजर में बॉडी को रखा गया उस फ्रीजर में एक बड़ा छेद था जिससे चूहे अंदर घुस गए। शव साथ…

Read More