देहरादून में उस समय सनसनी फैल गई जब लाडपुर के घने जंगल क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ। सुबह जंगल में घूमने पहुंचे लोगों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस और फॉरेंसिक टीम की गतिविधियों से घिर गया। मौके पर पहुंची दून पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए शव की जांच शुरू की। फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल पर जुटे हैं, जो मौके से मिले सबूतों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। फिलहाल मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो…
Author: Hindnews Uttarakhand
पौड़ी : जिले में लगातार बढ़ रहे गुलदार के आतंक के बीच एक बार फिर वन्यजीव हमले ने ग्रामीणों में दहशत बढ़ा दी है. गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले में गुलदार के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते मंगलवार को आंगनबाड़ी से घर लौट रहे 4 वर्षीय मासूम पर गुलदार ने हमला किया था, गनीमत रही कि बालक सुरक्षित बच गया. अभी लोग इस घटना से उबर भी नहीं पाए थे कि गुरुवार को गजल्ट गांव में गुलदार ने एक और व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया. ग्रामीणों के मुताबिक गजल्ट गांव निवासी 45…
बदली व्यवस्था से 1.56 लाख परिवारों को मिलेगी राहत उत्तराखंड सरकार ने पीले कार्ड (राज्य खाद्य योजना) धारकों के लिए राशन वितरण में बड़ा बदलाव किया है। अब लाभार्थियों को केवल चावल ही नहीं, बल्कि गेहूं भी दिया जाएगा। नई व्यवस्था जनवरी से पूरे राज्य में लागू कर दी जाएगी। फिलहाल पीले कार्ड धारकों को महीने में 5 किलो चावल दिया जाता है, लेकिन जनवरी से यह व्यवस्था बदल जाएगी। अब उन्हें ढाई किलो चावल और पांच किलो गेहूं मिलेगा। यानी परिवारों को कुल खाद्यान्न पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन उसमें गेहूं भी शामिल होगा। राज्य में करीब 1,56,000 पीले…
राज्य कर विभाग ने जीएसटी चोरी के एक बड़े और संगठित खेल का भंडाफोड़ किया है। इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) के नाम पर कर माफिया द्वारा बनाई गई फर्जी फर्मों की चेन ने सरकार को करीब 04 करोड़ रुपये का चूना लगाया। देहरादून, हरिद्वार, चमोली और काशीपुर में निर्माण और वर्क कांट्रेक्ट से जुड़ी 08 फर्मों पर हुई छापेमारी में खुलासा हुआ कि ये फर्में फर्जी खरीद-बिक्री के बिल बनाकर आइटीसी का अनुचित लाभ ले रही थीं। राज्य कर आयुक्त सोनिका के निर्देश पर मुख्यालय की सेंट्रल इंटेलिजेंस यूनिट की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। जांच में पता चला कि…
हरिद्वार पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि कुंभ का आयोजन विक्रम संवत के अनुसार होता है। ग्रेगरी के कैलेंडर में कभी कुंभ के बारे में नहीं लिखा होता। इसीलिए उसे विक्रम संवत का कुंभ कहा जाना चाहिए। उन्होंने कुंभ और अर्द्धकुंभ के विवाद से खुद को दूर बताया और कहा कि दोनों ही शब्दों में कुंभ जुड़ा है। इसलिए कुंभ मेले का सब को लाभ उठाना चाहिए। शीतकालीन चार धाम यात्रा शुरू करने से पहले शंकराचार्य ने हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर गंगा आरती की। शंकराचार्य पिछले 3 सालों से शीतकालीन यात्रा पर जा रहे हैं और…
मातृ सदन का कहना है कि जिले में कथित रूप से उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करते हुए बड़े पैमाने पर अवैध खनन कराया जा रहा है। धर्म नगरी हरिद्वार मातृ सदन संस्था ने आरोप लगाया है कि यह खनन विधायक के संरक्षण में हो रहा है। मातृ सदन द्वारा भेजी गई चिट्ठी में दावा किया गया है कि वानिया स्टोन क्रेशर नामक इकाई, जिसमें कथित रूप से विधायक के रिश्तेदार प्रवीण साहनी और अन्य व्यक्तियों का नाम जुड़ा बताया गया है, अवैध खनन में संलिप्त है। चिट्ठी में यह भी आरोप है कि कई पोकलैण्ड मशीनों के ज़रिये…
“साइबर भारत सेतु : ब्रिजिंग स्टेट्स, सिक्योरिंग भारत” विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय अभ्यास कार्यक्रम देहरादून में शुरू साईबर सुरक्षा को लेकर देहरादून में “साइबर भारत सेतुः ब्रिजिंग स्टेट्स, सिक्योरिंग भारत” विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय अभ्यास कार्यक्रम का गुरूवार को शुभारंभ हो गया है। साईबर सुरक्षा के प्रति लचीलापन क्षमता को सुदृढ़ करने तथा अंतर-विभागीय समन्वय को बढ़ावा देने के साथ ही साइबर संकटों के प्रभावी प्रबंधन हेतु समग्र तैयारी को मजबूत करने के उद्देश्य से सीईआरटी-उत्तराखंड तथा आईटीडीए द्वारा, भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सिविल सेवा…
स्वास्थ्य शिक्षा में नई क्रांति की शुरुआत-10 श्रेणियों में 56 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को दी गई मान्यता, पैरामेडिकल शिक्षा को मिलेगा नया स्वरूप नए विषयों से बढ़ेगा युवाओं का दायरा, मजबूत होगी स्वास्थ्य सेवाएँ, पैरामेडिकल तथा Allied Health शिक्षा में आएगी एकरूपता, पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्रक्रिया होगी सरल और पारदर्शी हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड गुणवत्ता–आधारित स्वास्थ्य शिक्षा और हेल्थकेयर स्किल डेवलपमेंट का मॉडल बनकर उभरे- डॉ. आर. राजेश कुमार उत्तराखंड में स्वास्थ्य शिक्षा को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक, पारदर्शी और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट…
पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि दी रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में पंडित शुक्ला जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और शिलापट्ट का अनावरण विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 व्यक्तियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया तराई क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, स्वास्थ्य, उद्योग और आधारभूत संरचना की दर्जनों घोषणाएँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं तराई क्षेत्र के संस्थापक पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर रुद्रपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम…
राजभवन को लोकभवन बनाने का विरोध विपक्ष का कॉलोनियल माइंडसेट : शेखावत – केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर बोला तीखा हमला – कहा, एसआईआर पर विपक्ष को नहीं मिल रहा जनसमर्थन, इसलिए संसद में हंगामा जोधपुर, 3 दिसंबर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। शेखावत ने कहा कि देशभर में हाल के चुनाव नतीजों ने उनकी जमीन खिसका दी है। अब उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। इसी कारण वे नॉन-इश्यू को भी मुद्दा बनाकर अपने आपको राजनीतिक रूप…