देहरादून: प्रदेश के उपनल कर्मचारियों का हड़ताल की अवधि का मानदेय नहीं कटेगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देश के बाद शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों की हड़ताल अवधि को देय अर्जित अवकाश में समायोजित किया जाएगा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी नियमित करने और समान काम के लिए समान वेतन की मांग के लिए हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शासन ने ऐसे कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगाते हुए नो वर्क-नो पे का आदेश दिया था। हड़ताल की…
Author: Hindnews Uttarakhand
देहरादून/पौड़ी: 1 दिसंबर 2025 को उत्तराखंड डाक परिमंडल ने पौड़ी डाक मंडल के गोविन्द बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, घुड़दौड़ी, पौड़ी डाकघर को एक जेन-Z डाकघर के रूप में अपग्रेड किया है, जिसका लुक एंड फील जेन-Z वाइब्स और कल्चर के हिसाब से है। इस डाकघर का शुभारम्भ मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखंड परिमंडल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर तथा निदेशक, गोविन्द बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, घुड़दौड़ी, पौड़ी डॉ. वी.के. बंगा द्वारा शुभारम्भ किया गया है | इस डाकघर के नवीनीकरण में जेन-Z युवाओं की सक्रिय भागीदारी है जिसमें डाकघर का सौन्दर्यीकरण संम्मिलित है | इसके अतिरिक्त डाकघर की सेवाओं को बेहतर बनाने…
देहरादून। गुरु शिक्षक की मर्यादा को को शर्मसार करने वाला मामला देहरादून के सहसपुर क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक इंटर कॉलेज के शिक्षक पर कक्षा 9वीं और 10वीं की छात्राओं से लंबे समय से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक गलत नीयत से छूता था, अनचाही हरकतें करता था और विरोध करने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी देता था। छात्राओं के अनुसार, शिकायत प्रबंधक व प्रिंसिपल को कई बार लिखित और मौखिक रूप से दी गई, लेकिन स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़िताओं को चुप रहने…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार आगमन-गन्ने का भाव ऐतिहासिक रूप से बढ़ाने पर किसानों ने किया भव्य स्वागत किसानों ने गुरुकुल कांगड़ी हेलिपैड पर मुख्यमंत्री का फूलों की माला व पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को गन्ना भेंट कर “किसान पुत्र” की उपाधि से सम्मानित किया। सरकार समय पर भुगतान और किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य हेतु प्रतिबद्ध। लक्सर क्षेत्र की सड़क ऊँची करने व बंद चीनी मिलों के समाधान के आश्वासन की घोषणा हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी हेलिपैड पर आज किसानों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का उत्साहजनक स्वागत किया। किसानों,…
मुख्य सचिव ने चम्पावत के खेल प्रतिभाओं को किया सम्मानित, बूम में किया वृक्षारोपण मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन आनन्द बर्द्धन ने आज चम्पावत जनपद की उभरती खेल प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों एवं कोच को मेडल एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य सचिव ने चम्पावत की उभरती (नेशनल) प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए प्रिंस खोलिया (ब्रॉन्ज मेडल), दीपांशु जोशी (सिल्वर मेडल), अक्षत बोहरा (ब्रॉन्ज मेडल), अंशिका धामी (नॉर्थ इंडिया गोल्ड मेडल) और हर्षित थापा (जूनियर नेशनल…
हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के विद्वानों द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा पर मंथन उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु कई छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन योजनाएँ संचालित प्रदेश के प्रत्येक जनपद में आदर्श संस्कृत ग्राम स्थापित करने की पहल नई शिक्षा नीति के माध्यम से संस्कृत को व्यवहारिक और आधुनिक भाषा के रूप में सशक्त बनाने का प्रयास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने संस्कृत…
शारदा करिडोर, इको-टूरिज्म व आधारभूत ढांचों की समीक्षा हेतु मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का चम्पावत में व्यापक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन, आनन्द बर्द्धन ने आज टनकपुर/शारदा बैराज, शारदा घाट, किरोड़ा नाला, बूम, बाटनागाड़ एवं श्यामलाताल क्षेत्र का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण कर विकास एवं बाड़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। टनकपुर/शारदा बैराज के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने यहां पर्यटन एवं एरो स्पोर्ट्स की संभावनाओं की समीक्षा की। शारदा घाट, टनकपुर स्थित शारदा कॉरिडोर परियोजना की जमीनी स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक…
मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनन्द बर्द्धन दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत एन०एच०पी०सी० बनबसा हेलीपैड पहुँचे, जहाँ कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। एन०एच०पी०सी० सभागार बनबसा में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने चम्पावत जिले में संचालित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की प्रगति का व्यापक आकलन किया। बैठक में शारदा कॉरिडोर, इनलैण्ड पोर्ट अथॉरिटी, टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाइन, बाढ़ प्रबंधन कार्य, टनकपुर/बनबसा वाटर सप्लाई स्कीम, आई०एस०बी०टी टनकपुर निर्माण, तथा…
उत्तराखंड पुलिस विभाग से बड़ी खबर , कई CO को मिली नई जिम्मेदारी देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने आधा दर्जन से अधिक पुलिस क्षेत्राधिकारियों (CO) को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। प्रमोद शाह, शांतनु पाराशर सहित कई अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक (Additional SP) के पद पर तैनाती मिली है।
देहरादून: UKSSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी करने के बाद अब पूर्व बरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को तलब किया है. सीबीआई ने पूर्व बरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. सीबीआई, बॉबी पंवार से यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में पूछताछ करेगी. बता दें 21 सितंबर को हुई उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र में प्रश्नपत्र के तीन पन्ने आउट होने के बाद सबसे पहले बॉबी पॉवर के पास आए थे. जिसके बाद बॉबी ने मीडिया के सामने पेपर लीक…