टिहरी झील में ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ व ‘चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’ का भव्य समापन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे समापन समारोह में 22 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम; मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से किया संवाद टिहरी झील बनेगी अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर स्पोर्ट्स हब—मुख्यमंत्री ने कही बड़े आयोजन जारी रखने की बात उत्तराखंड खेलों की नई ऊंचाई पर—राष्ट्रीय खेलों में 103 मेडल और 7वां स्थान पाकर ‘खेलभूमि’ के रूप में उभरता राज्य राज्य में बनेगी 23 नई खेल अकादमियाँ, हर साल 920 इंटरनेशनल एथलीट तैयार होंगे: मुख्यमंत्री खेल भावना ही असली जीत- सीएम विजेता खिलाड़ियों को किया…
Author: Hindnews Uttarakhand
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रो. यशवंत राव केलकर युवा पुरुस्कार से गोरखपुर के श्री श्रीकृष्ण पांडेय को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि श्री पांडेय ने ‘बाल भिक्षावृत्ति निर्मूलन’, ‘निस्सहाय मनोरोगियों की सेवा’ तथा ‘कारागार बंदियों के पुनर्वास’ की दिशा में कार्य करते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री ने देशभर से आये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वे भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता…
“उत्तराखण्ड @25ः लुकिंग बैक-लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में “उत्तराखण्ड @25ः लुकिंग बैक-लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक के विमोचन किया। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में उत्तराखंड राज्य स्थापना के गौरवशाली 25 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और अनुभवों के संकलन के साथ ही आने वाले 25 वर्षों में किन क्षेत्रों में कार्य करने की अपार संभावनाएं हैं, इस पर लेखकों ने विस्तारपूर्वक लेख लिखे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक राज्य की अब तक की प्रगति पर उत्कृष्ट विश्लेषण…
देहरादून में यूकॉस्ट द्वारा 29 नवंबर 2025 को विज्ञान प्रौद्योगिकी सम्मेलन और विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन के अंतर्गत शोध पत्र और तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा आयोजित विश्व आपदा प्रबंधन शिखर सम्मेलन (WSDM 2025) और 20वां उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (USSTC) के अंतर्गत आज दिनाँक 29 नवंबर 2025 को ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, देहरादून में बीस से अधिक विषयों के तकनीकी सत्र आयोजित किए गए जिसमे उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों और विश्वभर से आए शोधार्थियों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। इसके साथ ही दस से अधिक विशिष्ट…
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज ‘मन की बात’ में उत्तराखंड के प्रति अपने विशेष स्नेह को प्रकट करते हुए राज्य के विंटर टूरिज्म, साहसिक खेलों, वेडिंग डेस्टिनेशन और तेजी से बढ़ती पर्यटन संभावनाओं का उल्लेख किया। उत्तराखंड की बढ़ती लोकप्रियता से लेकर आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन और आगामी विंटर गेम्स के साथ ही वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में देवभूमि की उभरती पहचान पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विचार प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देते हैं। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आदि कैलाश में 3 साल पहले तक 2 हजार पर्यटक आते थे..अब 30 हजार आते हैं।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी मंजूरी — उत्तराखण्ड में गन्ना मूल्य हुआ और बेहतर गन्ना किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम — गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेराई सत्र 2025–26 के लिए उत्तराखण्ड राज्य की चीनी मिलों द्वारा क्रय किए जाने वाले गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार का लक्ष्य किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देना है और यह सुनिश्चित करना है कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का पूर्ण और उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो।…
कनिष्ठ सहायक भर्ती का रिजल्ट जारी, अभिलेख सत्यापन एक से, UKSSSC ने इसी साल कराई थी परीक्षा कनिष्ठ सहायक भर्ती का रिजल्ट जारी हो गया है। यूकेएसएसएससी ने इसी साल 19 जनवरी को परीक्षा कराई थी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर सहायक, स्वागती, मेट, कार्य पर्यवेक्षक, आवास निरीक्षक व सर्वे लेखपाल भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। चुने गए अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन एक दिसंबर से शुरू होगा। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि इस साल 19 जनवरी को यह परीक्षा कराई गई थी,…
जामा मस्जिद कमेटी का एलान, मौलाना मुफ्ती हशीम अहमद सिद्दकी होंगे दून के नए शहरकाजी, विरोध भी शुरू 22 नवंबर को शहरकाजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी का इंतकाल हो गया था। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पलटन बाजार की जामा मस्जिद कमेटी ने मौलाना मुफ्ती हशीम सिद्दकी को शहरकाजी, जामा मस्जिद और ईदगाह बिंदाल पुल का इमाम बनाने का एलान किया और उन्हें पगड़ी पहनाई ,मोहम्मद अहमद कासमी के इंतकाल के बाद अब मौलाना मुफ्ती हशीम अहमद सिद्दकी को दून का नया शहरकाजी बनाया गया है। पलटन बाजार की जामा मस्जिद कमेटी ने जुमे की नमाज के बाद…
पीआरडी जवानों के लिए अच्छी खबर…वर्दी भत्ता एक हजार रुपये बढ़ा, शासनादेश जारी पीआरडी जवानों को 42 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक दो साल में वर्दी भत्ते का लाभ दिया जाएगा। वर्तमान में 1500 रुपये वर्दी भत्ता दिया जाता है। इसे बढ़ाकर 2500 रुपये किया गया है। प्रांतीय रक्षक एवं विकास दल (पीआरडी) के जवानों को अब 2500 रुपये वर्दी भत्ता मिलेगा। प्रदेश सरकार ने वर्दी भत्ते में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया। पीआरडी जवानों को 42 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक दो साल में…
*एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई – मसूरी, विकासनगर और देहरादून क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग व निर्माण पर बुलडोज़र, कई साइटें सील और ध्वस्त* *अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं- बंशीधर तिवारी* मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण, गैरकानूनी प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए जा रहे आवासीय व व्यावसायिक ढांचों के खिलाफ आज व्यापक अभियान चलाया। मसूरी, विकासनगर, सेरपुर और देहरादून के विभिन्न इलाकों में एमडीडीए की टीमों ने अवैध निर्माणों को सील किया और कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एमडीडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण…