टिहरी गढ़वाल। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के पिपलेथ समेत पांच गांवों को जोड़ने वाला मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा है। सड़क पर जगह-जगह दरारें पड़ने और कई स्थानों पर भूस्खलन होने से ग्रामीणों की आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण का काम करीब पांच वर्षों से अधूरा पड़ा है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। पिपलेथ, कठिया, उत्तखंड़ा, कुमाली और चौंपा गांवों को जोड़ने वाला यह मोटर मार्ग ग्रामीणों के लिए प्रमुख और एकमात्र सड़क संपर्क का साधन है। सड़क की स्थिति खराब होने के साथ…
Author: Hindnews Uttarakhand
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नियुक्ति, शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में संशोधन समेत कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने राज्य के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत इंटर्न के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब इंटर्न को 17 हजार रुपये के स्थान पर 25 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। सरकार के इस फैसले से मेडिकल इंटर्न को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।…
मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: मुख्यमंत्री गुरु साहिबान का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, सेवा और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने की प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.5 किमी रोपवे निर्माण की दिशा में कार्य आगे बढ़ा: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने…
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने निर्माण स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण अधिकारियों के साथ अरबेनिया वाहन में निर्माण स्थलों तक पहुंचे मुख्य सचिव, मौके पर कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं का लिया जायजा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी भी स्तर पर समझौता न करने के निर्देश कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को धरातल पर परखने के लिए मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन श्री आनंद वर्द्धन ने गुरुवार को हरिद्वार में विभिन्न निर्माण स्थलों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ अरबेनिया वाहन में बैठकर रोड़ी-बेलवाला से लेकर रोशनाबाद होते हुए कनखल-…
हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित’ ’सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री’ ’सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री’ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं सैनिक परिवारों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को नमन करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों ने अपने जीवन का…
फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में दिखी उत्तराखण्ड की झलक उत्तराखण्ड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए दक्षिण के फिल्म निर्माता हैदराबाद में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना गुरुवार को हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में उत्तराखंड की झलक दिखाई दी। कॉन्क्लेव में उत्तराखण्ड की फिल्म नीति से दक्षिण के फिल्म निर्माता काफी प्रभावित दिखाई दिए। चेन्नई के बाद हैदराबाद के आयोजनों में भी उत्तराखंड फिल्म नीति की व्यापक सराहना हुई है। हैदराबाद के कॉन्क्लेव में विभिन्न राज्यों के साथ ही ट्यूनीशिया, इटली, थाईलैंड, रोमानिया, हंगरी, सर्बिया और अजरबैजान के प्रतिनिधियों…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक भावी पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और देश सेवा की प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर भारतीय…
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी का मंत्र; 19 जिले, 304 मंडल और 12,543 बूथों को बनाया जाएगा जीत का आधार देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनावी तैयारियों में जुटने का संदेश दिया। उन्होंने संगठन की मजबूती को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नितिन नबीन ने कहा कि वर्ष 2027 में…
ग्राम सभा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता उपविधियां-2026 को दी मंजूरी, जीरो-वेस्ट और प्लास्टिक-मुक्त मॉडल पंचायत बनाने का लक्ष्य उत्तरकाशी। पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध ग्राम पंचायत झाला ने हिमालयी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। ग्राम पंचायत ने अपने क्षेत्र को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने के लिए इसके उपयोग, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। ग्राम प्रधान अभिषेक रौंतेला की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में ‘ग्राम पंचायत झाला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता उपविधियां-2026’ को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। घर से होटल…
NBFC-HFC की होगी नियमित समीक्षा, हर तहसील में टास्क फोर्स; फर्जी एजेंटों और मनीलेंडरों का जुटाया जाएगा ब्योरा देहरादून। जनपद में ऋण और ऋण बीमा के नाम पर सामने आ रही फर्जीवाड़े की शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने NBFCs और HFCs के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ऋण वितरण प्रक्रिया, एजेंटों की भूमिका, रिकवरी और संदिग्ध मामलों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर फर्जी तरीके से ऋण दिलाने वाले एजेंटों, बिचौलियों और संबंधित संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने…