मॉक ड्रिल से परखीं मानसून की तैयारियां मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे संवेदनशील राज्य में आपदा प्रबंधन केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्व तैयारी, त्वरित निर्णय, बेहतर समन्वय तथा आधुनिक तकनीकों का समुचित उपयोग अत्यंत आवश्यक…
Author: Hindnews Uttarakhand
04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा” जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के द्वितीय चरण के तहत होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं विशेष शिविर राज्य सरकार द्वारा “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” की भावना के अनुरूप प्रदेशभर में 04 जुलाई, 2026 से 18 जुलाई, 2026 तक 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा” आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित होगा। सेवा पखवाड़े के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं…
नई दिल्ली | संवाददाता (नरेश तोमर) गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने के उद्देश्य से संचालित केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी ‘नमामि गंगे मिशन’ ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की 19वीं एम्पावर्ड टास्क फोर्स (ETF) की बैठक में मिशन की प्रगति, वर्तमान परियोजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत अब तक 43,030 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत 524 परियोजनाओं में से 355 परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूर्ण की जा चुकी हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य गंगा और उसकी सहायक…
गाजियाबाद | संवाददाता (नरेश तोमर) दिल्ली-गाजियाबाद सीमा से सटे टीला मोड़ थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल इस इलाके में टीला मोड़ थाना पुलिस और तुलसी निकेतन चौकी पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तथा गश्त की जा रही है। पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है। टीला मोड़ थाना क्षेत्र दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, हरियाणा और उत्तराखंड को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। इसी…
पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें: मुख्यमंत्री राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरूप ही राज्य में लाई जाए नई खेल नीति मुख्यमंत्री ने खेल विश्वविद्यालय – गोलापार , हल्द्वानी में आगामी माह से सत्र को प्रारंभ करने के दिए निर्देश 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के दौरान विकसित किए गए बुनियादी ढांचे के रख-रखाव के लिए कार्य योजना हो तैयार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी…
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने घोड़ा-खच्चर संचालन व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी घोड़ा-खच्चर संचालकों, स्वामियों एवं हॉकरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तीर्थ यात्रियों के साथ शालीन, विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना पंजीकरण के किसी भी व्यक्ति को यात्रा मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों का संचालन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घोड़ा-खच्चरों की सेवाओं का उपयोग करते हैं। ऐसे में यात्रा से…
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार रात करीब 8 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी, अव्यवस्था और लापरवाही के कई मामले सामने आए, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) की संयुक्त समिति गठित कर पूरे मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आईसीयू में बंद मिला एसी, मरीज उमस से परेशान निरीक्षण की शुरुआत आईसीयू वार्ड से हुई, जहां जीवन…
मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी आयुष्मान भारत योजना से प्रदेश में 12 लाख से अधिक मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए टेलीमेडिसिन और हेली एंबुलेंस सेवाएं बनीं सहारा चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, देहरादून शाखा…
उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल: मुख्यमंत्री धामी विभिन्न अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को प्रदान किए गए मान्यता प्रमाण पत्र ‘‘वन नेशन-वन एजुकेशन’’ की दिशा में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पहल, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ धामी सरकार का बड़ा फैसला: सभी अल्पसंख्यक समुदायों को समान शैक्षणिक अवसर देने की नई व्यवस्था लागू किताब-कॉपी और कौशल से सशक्त होगा अल्पसंख्यक समाज, शिक्षा को बनाया विकास का आधार: मुख्यमंत्री आस्था और आधुनिकता के संतुलन के साथ उत्तराखण्ड में शिक्षा व्यवस्था का नया युग शुरू राजनीति नहीं, बच्चों के भविष्य पर फोकस: अल्पसंख्यक शिक्षा…
डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित राज्य में बनाया जायेगा विशेषज्ञ चिकित्सकों का पृथक कॉडर-स्वास्थ्य मंत्री नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘‘पांचवें डॉक्टर ऑफ़ द ईयर’’ सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी। इन सेंटर्स के माध्यम से राज्य के चिकित्सकों को भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि…