एसआईआर के पहले चरण में 89.40% गणना फॉर्म डिजिटलाइज्ड, दावे-आपत्तियों के बाद होगी अंतिम मतदाता सूची जारी देहरादून। उत्तराखंड में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 8 जून से शुरू हुई एसआईआर प्रक्रिया का पहला चरण 7 जुलाई 2026 को पूरा हो रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश में करीब 8.41 लाख मतदाता ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जिनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की संभावना है। यदि यह प्रक्रिया पूरी होती है तो वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की…
Author: Hindnews Uttarakhand
चढ़ावे की राशि में कथित अनियमितताओं पर बढ़ा विवाद, दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज देहरादून/चमोली। बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित हेराफेरी के आरोपों को लेकर राजनीतिक और धार्मिक स्तर पर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि जांच पूरी होने तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को भंग किया जाना चाहिए, ताकि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो सके। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल रतूड़ी ने आरोप लगाया कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम से…
कांगो में उत्कृष्ट सेवा, साहस और समर्पण के लिए मिला यूएन मेडल, वैश्विक शांति में भारत की भूमिका को मिली नई पहचान देहरादून, अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सम्मान मिला है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (MONUSCO) के तहत तैनात भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, साहस और समर्पण के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक (UN Medal) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कांगो के परमानेंट ऑपरेटिंग बेस साके में आयोजित एक विशेष मेडल परेड समारोह के दौरान प्रदान किया गया।…
बढ़ते कर्ज, बेरोजगारी, महंगाई और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सरकार से मांगा जवाब देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यसेवक के रूप में पांच वर्ष पूरे होने पर जहां भारतीय जनता पार्टी उपलब्धियों का जश्न मना रही है, वहीं प्रदेश कांग्रेस ने सरकार के कार्यकाल पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे जनविरोधी और दिशाहीन करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेस वार्ता में सरकार की नीतियों और कार्यशैली की आलोचना करते हुए कई मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। गणेश गोदियाल ने कहा कि कोई भी सरकार केवल विज्ञापनों और प्रचार के आधार पर इतिहास में…
मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से मिली नई रेल सेवा, सीमांत क्षेत्र और सिख श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देहरादून/खटीमा। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों के लोगों और सिख श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से टनकपुर से तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ तक सीधी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। यह नई रेल सेवा धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी बड़ी सुविधा साबित होगी। नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ 6 जुलाई को टनकपुर रेलवे स्टेशन से केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण…
कुमाऊँ और गढ़वाल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी सेतु से वर्षभर सुगम होगा आवागमन, बरसात में मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से मिलेगी स्थायी राहत राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर निर्मित सेतु से पर्यटन, व्यापार, स्थानीय अर्थव्यवस्था एवं जनजीवन को मिलेगी नई गति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-121 (नया राष्ट्रीय राजमार्ग-309) पर धनगढ़ी नाले के ऊपर 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 220.90 मीटर लंबे प्री-स्ट्रेस्ड गर्डर सेतु (धनगढ़ी पुल) का लोकार्पण कर इसे जनता को…
केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटील ने किया उद्घाटन, कहा— नागरिकों को मिलेंगी पारदर्शी और सुगम आधार सेवाएं नवसारी। नागरिकों को आधार से जुड़ी सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में नवसारी को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा स्थापित अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटील ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती देने के साथ-साथ नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी और सहज बनाएगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नए आधार सेवा केंद्र के शुरू होने…
रामनगर (नैनीताल)। नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिसॉर्ट में कथित रूप से संचालित किए जा रहे देह व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर एसओजी और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर 52 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 10 युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने मौके से अवैध शराब, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, संबंधित रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं।…
*मुख्यमंत्री ने ₹65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास, कहा— “शारदा तटबंध आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव बनेगा”* *सेवा पखवाड़ा के तहत लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टाल: लाभार्थियों ने उठाया लाभ* जनपद चम्पावत के बूमघाट में रविवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ₹60.21 करोड़ की लागत से बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा (तटबंध) निर्माण कार्य तथा ₹5.74 करोड़ की लागत से पूर्णागिरी तहसील के ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा हेतु हुड्डी…
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शनिवार को राजधानी देहरादून स्थित सीमा द्वार के पास केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में आंदोलनकारी एकत्र हुए। भारी बारिश के बावजूद उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे महिलाओं, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनसंगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन करते हुए जांच में पारदर्शिता और शीघ्र न्याय की मांग उठाई। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने सीबीआई कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद आंदोलनकारी दूसरे प्रवेश…