Author: Hindnews Uttarakhand

’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का किया लोकार्पण’ ’सीमांत क्षेत्र के लिए करीब ₹40 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य योजनाओं की दी सौगात’ ’स्वस्थ उत्तराखंड से ही बनेगा समर्थ और विकसित उत्तराखंड-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी’ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए  स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र मेंअभूतपूर्व और ऐतिहासिक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत आई.सी.आई.सी.आई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का किया स्थलीय निरीक्षण लोहियाहेड वाटर बाईपास को विकसित किया जाएगा प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में : मुख्यमंत्री धामी शारदा कॉरिडोर एवं शारदा रिवर फ्रंट परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम पर्यटन विकास से स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, बढ़ेगी स्थानीय लोगों की आय : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में स्थित उभरते हुए पर्यटक स्थल लोहियाहेड वाटर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता एवं पर्यटन की संभावनाओं…

Read More

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण। बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 156 करोड़ की लागत से निर्मित 1872 आवास शीघ्र लाभार्थियों को आवंटित होंगे। रविवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बागवाला रुद्रपुर पहुँचकर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 156 करोड़ की लागत 1872 आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही निर्मित आवासों का लोकार्पण कर लाभार्थियों को आवासों की चाबियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आवास के लाभार्थियों द्वारा जमा धनराशि की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष विकास…

Read More

एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स इनडोर खेल,जिम और बैडमिंटन कोर्ट सहित खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं सरकार की खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में एचआरडीए द्वारा 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई खेल सुविधाओं का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने…

Read More

युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित ‘‘युवा संवाद कार्यक्रम’’ में प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है और युवाओं की ऊर्जा, नवाचार तथा प्रतिभा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को वोट बैंक नहीं, बल्कि विकसित भारत का सबसे सशक्त स्तंभ मानते…

Read More

टिहरी। टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। घर के बाहर खेलते समय लापता हुए चार वर्षीय मासूम का शव अगले दिन गांव के नीचे एक गदेरे में बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज बारिश के दौरान गदेरे में आए उफान की चपेट में आने से बच्चे की मौत हुई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे घनसाली निवासी विपिन चौहान ने थाना घनसाली में सूचना दी कि उनका चार वर्षीय भांजा अयनांश ग्राम कंडारस्यू में खेलते समय अचानक लापता हो गया…

Read More

हरिद्वार। टिहरी गढ़वाल के चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर और खानपुर विधायक उमेश कुमार को रविवार को हरिद्वार के शंकराचार्य चौक पर पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस और दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। घटनाक्रम के दौरान सांसद चंद्रशेखर के कपड़े भी फट गए। विरोध स्वरूप दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रशासन को पहले से दोनों नेताओं के टिहरी जाने की सूचना थी, जिसके चलते शंकराचार्य चौक पर सुबह से ही भारी पुलिस और पैरामिलिट्री बल…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए नागरिकों को राष्ट्र…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से लगभग एक सप्ताह की देरी से पहुंचने की संभावना है। मानसून के इंतजार के बीच प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में भीषण गर्मी और बढ़ती उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जिससे दिनभर गर्म हवाओं का असर बना रहा। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री…

Read More

चमोली। हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग क्षेत्र में वाहन पार्किंग को लेकर स्थानीय लोगों और कुछ श्रद्धालुओं के बीच हुए विवाद के मामले में गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायालय से जमानत मिल गई है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया नियमानुसार जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार, पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया था, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई थीं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन…

Read More