केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धेया शैलदीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान आध्यात्मिक, सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Hindnews Uttarakhand
अंगदान मानव सेवा का सर्वाेच्च कार्यः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा सनातन परंपरा में समाहित है त्याग, सेवा और परमार्थ की भावनाः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित दधीचि अंगदान संकल्प अभियान में सैकड़ों लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर देशभर से आए विशेषज्ञों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं साधकों ने अंगदान के महत्व पर विचार रखे तथा अनेक…
टिहरी। टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। घर के बाहर खेलते समय लापता हुए चार वर्षीय मासूम का शव अगले दिन गांव के नीचे एक गदेरे में बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज बारिश के दौरान गदेरे में आए उफान की चपेट में आने से बच्चे की मौत हुई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे घनसाली निवासी विपिन चौहान ने थाना घनसाली में सूचना दी कि उनका चार वर्षीय भांजा अयनांश ग्राम कंडारस्यू में खेलते समय अचानक लापता हो गया…
हरिद्वार। टिहरी गढ़वाल के चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर और खानपुर विधायक उमेश कुमार को रविवार को हरिद्वार के शंकराचार्य चौक पर पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस और दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। घटनाक्रम के दौरान सांसद चंद्रशेखर के कपड़े भी फट गए। विरोध स्वरूप दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रशासन को पहले से दोनों नेताओं के टिहरी जाने की सूचना थी, जिसके चलते शंकराचार्य चौक पर सुबह से ही भारी पुलिस और पैरामिलिट्री बल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए नागरिकों को राष्ट्र…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से लगभग एक सप्ताह की देरी से पहुंचने की संभावना है। मानसून के इंतजार के बीच प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में भीषण गर्मी और बढ़ती उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जिससे दिनभर गर्म हवाओं का असर बना रहा। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री…
चमोली। हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग क्षेत्र में वाहन पार्किंग को लेकर स्थानीय लोगों और कुछ श्रद्धालुओं के बीच हुए विवाद के मामले में गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायालय से जमानत मिल गई है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया नियमानुसार जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार, पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया था, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई थीं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन…
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धेया शैलदीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान आध्यात्मिक, सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंगदान मानव सेवा का सर्वाेच्च कार्यः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा सनातन परंपरा में समाहित है त्याग, सेवा और परमार्थ की भावनाः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित दधीचि अंगदान संकल्प अभियान में सैकड़ों लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर देशभर से आए विशेषज्ञों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं साधकों ने अंगदान के महत्व पर विचार रखे तथा अनेक…
श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)। पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर में शुक्रवार देर रात ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। स्थानीय युवकों और राजस्थान से आए यात्रियों के बीच हुई मारपीट में तीन स्थानीय युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और राजस्थान से आए 10 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पौड़ी चुंगी क्षेत्र में एक वाहन को ओवरटेक करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। प्रारंभ में मामूली लग रहा…