मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से लोहियाहेड के टिक्की विक्रेता रवि शर्मा के 08 वर्षीय बेटे देव का होगा निःशुल्क उपचार मुख्यमंत्री ने इलाज का पूरा खर्च वहन करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल से लोहियाहेड निवासी रवि शर्मा के 08 वर्षीय पुत्र देव के उपचार की राह आसान हुई है। मुख्यमंत्री ने बच्चे के समुचित उपचार के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा इलाज में आने वाले खर्च को वहन करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि गत दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहियाहेड में स्थानीय व्यवसायी रवि शर्मा की दुकान…
Author: Hindnews Uttarakhand
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद पारदर्शिता और निष्ठा ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सुमंगलम होटल, बनबसा में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवाओ से संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए। मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले के बनबसा में आयोजित “युवा संवाद” कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, समाज सेवा, स्वरोजगार तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली स्थानीय युवा प्रतिभाओं को राजकीय सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया। संवाद के दौरान…
16 गांवों की आवाजाही प्रभावित, कीचड़ और मलबे से सफर बना जोखिमभरा; सड़क सुधार की मांग तेज थराली। चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण सड़कों की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है। थराली विकासखंड की सोल घाटी में थराली-डूंगरी मोटर मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ और दलदल बनने से आवाजाही मुश्किल हो गई है। इसी दौरान एक अल्टो कार दलदल में फंस गई, जिसे ग्रामीणों ने पिकअप वाहन से रस्सी बांधकर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। 16 गांवों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग सोल घाटी करीब 16 गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख ग्रामीण क्षेत्र है। यहां…
पौड़ी गढ़वाल। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार में बीएससी हॉर्टिकल्चर चतुर्थ वर्ष की छात्रा मधु यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा का ऋषिकेश में उपचार चल रहा था। घटना की जानकारी विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने के बाद साथी छात्राओं में शोक के साथ आक्रोश फैल गया। छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर चिकित्सा सुविधाओं और एंबुलेंस व्यवस्था में लापरवाही के आरोप लगाते हुए विरोध जताया। तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पतालों के चक्कर छात्राओं के अनुसार शनिवार रात मधु यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उसे सर्दी और बुखार की शिकायत थी। हालत…
हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद सामने आए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने एक बार फिर राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत करीब 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। राहुल गांधी पर एफआईआर को कांग्रेस ने बताया अन्यायपूर्ण कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को अन्यायपूर्ण बताते हुए पुलिस…
*प्रदेश में विसंगति और अनमैप्ड मतदाताओं की 94 प्रतिशत सुनवाई पूरी* – *SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक* – *फार्म 6,7,8 की एक सप्ताह में सुनवाई कर करें निस्तारण- मुख्य निर्वाचन अधिकारी* देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी एक सप्ताह के भीतर फार्म 6,7 और फार्म 8 के निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों ने दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के सम्बंध में…
*विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री* *विदेशों में कुशल मानव संसाधन की मांग और रोजगार के अवसरों के लिए भारतीय मिशनों के साथ नियमित समन्वय रखें अधिकारी* *उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में जमैका में भारत के उच्चायुक्त श्री मयंक जोशी, इथियोपिया में भारत के राजदूत देवेश उत्तम एवं जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त श्री आलोक रंजन झा ने भेंट की। इस दौरान संबंधित देशों…
साढ़े 6 लाख से अधिक महिलाएं उठाएंगी निशुल्क रोडवेज बस यात्रा का लाभ लखपति दीदी के बाद महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए रियायती बैंक ऋण की सीमा 2.50 लाख होगी पिंक ई बस और हाईटेक टॉयलेट के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान का रखा ख्याल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने का लाभ प्रदेश की साढ़े छह लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा। इससे पूर्व सरकार, महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए, सरकारी नौकरियों में महिला…
देहरादून/चमोली/टिहरी। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच पहाड़ी जिलों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। चमोली के कर्णप्रयाग में रविवार सुबह सुभाषनगर के पास अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया। देखते ही देखते बड़े बोल्डर, पेड़ और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। मलबे की चपेट में आने से कई स्कूटी और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सुभाषनगर में बाल-बाल बचा दुकानदार भूस्खलन के दौरान सड़क किनारे दुकान चला रहा एक व्यक्ति मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल…
*ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक* *संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में रियल टाइम मॉनिटरिंग, पूर्व चेतावनी एवं त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश* *मौसम को देखते हुए सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश* देहरादून। राज्य में स्थित ग्लेशियर झीलों से संभावित खतरे को देखते हुए मा0 आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने ग्लेशियर झीलों की निगरानी एवं जोखिम न्यूनीकरण के लिए विश्वभर में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने के निर्देश दिए हैं। रविवार को उन्होंने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) पहुंचकर उत्तराखण्ड में स्थित ग्लेशियर…