*धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज* *आवास से लेकर पर्यटन और यातायात तक बदलेगी तस्वीर, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी रखा जाएगा ध्यान* देहरादून। धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश के सुनियोजित और सर्वांगीण विकास को लेकर धामी सरकार ने कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आवास विभाग ने ऋषिकेश महायोजना को जल्द अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज करते हुए इससे जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर दिया है। इसी क्रम में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता…
Author: Hindnews Uttarakhand
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का दिया संदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कुंवावाला, देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद व्यापारियों की समस्याएं एवं सुझाव सुने, समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई का दिया भरोसा व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील : मुख्यमंत्री प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, लगभग 1.27 लाख युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार 26 प्रमुख विभागों की 206 से अधिक सेवाएं सिंगल विंडो पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के उपरांत आईटीसी फॉर्च्यून, हल्द्वानी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास ₹43.50 करोड़ के निर्माण कार्यों के शिलान्यास के साथ विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का भी किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित एवं पुरस्कृत मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई खेल छात्रवृत्ति राष्ट्रीय खेलों में अधिक से अधिक पदक जीतने और ओलंपिक-2036 में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की मजबूत उपस्थिति के लिए तैयार किया जा रहा विशेष रोडमैप: मुख्यमंत्री…
टिहरी/ऋषिकेश। रक्षाबंधन के दिन टिहरी जिले के भद्रकाली-ढालवाला मार्ग पर शुक्रवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भद्रकाली मोड़ के पास करीब 60 यात्रियों से भरी राजस्थान नंबर की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सड़क किनारे स्कूटी के पास बैठे दो चचेरे भाइयों की बस के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कूटी सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बस जानकारी के अनुसार राजस्थान नंबर RJ18PB1409 की बस शुक्रवार शाम करीब…
देहरादून। चकराता क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सहिया से पहले लालपुल के पास एक टाटा टियागो कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 35 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में तीन पुरुष और दो महिलाएं समेत कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि तीन को सामान्य चोटें आईं। SDRF और पुलिस ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान हादसे की सूचना डायल-112 के माध्यम से SDRF को मिली। सूचना मिलते ही SDRF चकराता से उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के गौलापार क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान पत्नी द्वारा तलवार उठाकर पति की ओर बढ़ने के बाद पति ने फावड़े के हत्थे से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवाद के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार का है। पुलिस के मुताबिक 56 वर्षीय महेंद्र…
देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में एक परिवार ने अस्पताल कर्मचारियों पर नवजात बच्चा बदलने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि प्रसव के बाद उन्हें लड़के की जगह लड़की सौंप दी गई। मामले को लेकर परिजनों ने जांच और डीएनए परीक्षण की मांग की है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा शिक्षा निदेशक को जांच के निर्देश दिए हैं। प्रसव के बाद बच्चे को लेकर उठे सवाल परिजन सुमित कुमार के अनुसार, उनकी पत्नी का गर्भावस्था के दौरान दून अस्पताल में उपचार चल रहा था। प्रसव का समय नजदीक आने…
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहियाहेड में ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को आत्मसात करते हुए स्थानीय व्यवसाय और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री पैदल चलते हुए आम लोगों के बीच पहुंचे और स्थानीय रूप से लोकप्रिय रवि के स्टॉल पर रुककर टिकी का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज रूप से पैदल चलते हुए देखकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने स्टॉल संचालक रवि से बातचीत कर उनके…
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी रक्षाबंधन पर चकरपुर में बहनों ने मुख्यमंत्री धामी को…