Author: Hindnews Uttarakhand

रक्षाबंधन पर खुले वंशी नारायण मंदिर के कपाट, दुर्लभ दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब साल में सिर्फ एक दिन खुलता है चमोली का प्रसिद्ध मंदिर, 12 हजार फीट की ऊंचाई पर भगवान नारायण के हुए दर्शन चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले की उर्गम घाटी में समुद्रतल से करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध वंशी नारायण मंदिर के कपाट शुक्रवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। वर्ष में केवल एक दिन खुलने वाले इस मंदिर में भगवान नारायण के दुर्लभ दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का…

Read More

शहीद परिवारों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के हित में धामी सरकार के कई बड़े फैसले; सैन्य धाम का निर्माण पूरा देहरादून। सैनिक कल्याण के क्षेत्र में उत्तराखंड देश के अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, अग्निवीरों और शहीद परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। प्रदेश सरकार ने सेना में चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद घर लौटने वाले अग्निवीरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अलग रोजगार सेल गठित करने का निर्णय…

Read More

देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु* *दोपहर 1:48 बजे शुरू होकर 1:55 बजे तक 8 मिनट तक चले इस अनूठे ऐतिहासिक युद्ध में फल और फूलों का किया गया प्रयोग* *मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* *मा. मुख्यमंत्री ने देवीधुरा को नगर पंचायत क्षेत्र बनाने की बात कही* चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और…

Read More

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात मातृशक्ति के सम्मान, स्वावलंबन और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध—मुख्यमंत्री रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रामलीला मैदान धूरा चंपावत में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के सर्वांगीण विकास के लिए कुल ₹62.97 करोड़ की 50 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹11.08 करोड़ की 20 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹51.89 करोड़ की 30 नई विकास योजनाओं…

Read More

मा. प्रधानमंत्री  के डिजिटल सुरक्षा संदेश एवं मा. मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम” के तहत उत्तराखण्ड पुलिस की बड़ी पहल डीजीपी उत्तराखंड ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स साइबर जागरूकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ माननीय प्रधानमंत्री के डिजिटल सुरक्षा संदेश और माo मुख्यमंत्री, उत्तराखंड श्री पुष्कर…

Read More

ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था जल्द होगा केदारताल और सरस्वती ताल का सर्वे उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्लेशियर झीलों से उत्पन्न होने वाले संभावित खतरों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा उनकी निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा। मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लेशियर झीलों की नियमित एवं वैज्ञानिक निगरानी के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों में अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित करने तथा आवश्यकतानुसार इनकी संख्या बढ़ाने के निर्देश…

Read More

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में महज कुछ मिनटों के अंतराल में दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। पहली वारदात प्रीत विहार क्षेत्र में हुई, जहां ई-रिक्शा से जा रही संगीता को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल संगीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके करीब 10 मिनट बाद गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर में दूसरी वारदात हुई। यहां संगीता की बहन पुष्पा और उसके पति पर घर के बाहर गोली चलाई गई। हमले में पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो…

Read More

अब तक पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पूछताछ के बाद सामने आए थे अन्य आरोपियों के नाम देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के रक्षा विहार, चूना भट्टा में युवक की हत्या के मामले में दून पुलिस ने फरार चल रहे दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त 2026 की रात रक्षा विहार चूना भट्टा क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान घायल हुए मोहम्मद इफ्तियार की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।…

Read More

उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, लैपटॉप से मिले आधार-पैन समेत कई संवेदनशील दस्तावेज देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने देशभर में सक्रिय साइबर ठगी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹3.20 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी चन्द्र कांत मिश्रा को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) की फर्जी पहचान बनाकर WhatsApp के जरिए जनरल मैनेजर को विश्वास में लेने और अलग-अलग बैंक खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप है। STF की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल ट्रैकिंग और मैनुअल इनपुट के आधार…

Read More

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुद्रपुर दौरे के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें समर्थकों समेत हिरासत में ले लिया। पूर्व विधायक का कहना है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय जिले का प्रमुख सरकारी अस्पताल है, जहां रुद्रपुर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के…

Read More