*महिला तथा बाल अपराधों के प्रति सवेंदनशील दून पुलिस* *नाबालिग युवती को अपने साथ बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।* थाना सहसपुर* सहसपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना सहसपुर पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गई है, जिसे खोजने के काफी प्रयास किये गये किन्तु उसका कुछ पता नहीं चला। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सहसपुर पर तत्काल मु0अ0सं0: 252/25, धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत गुमशुदा नाबालिग की यथाशीघ्र बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून…
Author: Hindnews Uttarakhand
*संडे मार्केट की यातायात व्यवस्था बनाने हेतु दून पुलिस ने तैयार किया यातायात प्लॉन* *वाहनों की पार्किंग हेतु चिन्हित किया गया बिग बाजार मॉल* *सड़क पर वाहन खडा किया तो भरना होगा भारी जुर्माना* आईएसबीटी क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक रविवार को लगने वाले संडे बाजार के कारण आईएसबीटी क्षेत्रान्तर्गत यातायात में आ रही समस्या को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार दिनांक 08/01/2026* को क्षेत्राधिकारी यातायात तथा क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा पुलिस टीम के साथ संडे बाजार स्थल का निरीक्षण किया गया । स्थलीय निरीक्षक के दौरान रविवार बाजार के आयोजकों को भी मौके पर बुलाकर संयुक्त रुप से पार्किंग चिन्हित…
मुख्यमंत्री राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का किया शुभारंभ अब घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से मिलेंगी सत्यापित खतौनी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में राजस्व परिषद द्वारा राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इसमें ई-भूलेख ( अपडेटेड वर्जन), भू-नक्शा, भूलेख अंश, भू-अनुमति, एग्री लोन एवं ई-वसूली पोर्टल ( ई – आरसीएस पोर्टल) शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप विज्ञान, आईटी और एआई के माध्यम से आमजन को अधिक से…
हरिद्वार के हरिपुर कलां स्थित राष्ट्र भक्ति आश्रम को लेकर चल रहे विवाद में आज स्वामी चैतन्य सरस्वती ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। स्वामी चैतन्य ने साध्वी रेणुका द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे आश्रम पर कब्जा करने की साजिश करार दिया। स्वामी चैतन्य सरस्वती का कहना है कि उन्होंने वर्षों की मेहनत से इस आश्रम की स्थापना की, लेकिन अब कुछ लोग इसे हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि साध्वी रेणुका ने एक व्यक्ति के साथ मिलकर मारपीट की और आश्रम पर कब्जा करने की कोशिश की। स्वामी चैतन्य…
नैनीताल सरोवर नगरी नैनीताल नगर पालिका परिषद का घर घर से कूड़ा करकट उठाने का जिन्न 2023 के बाद पुनः जाग गया है। सूत्रों की माने तो 2023 में नगर पालिका परिषद द्वारा घर घर से कूड़ा करकट उठाने के लिए समूहों द्वारा पर्ची काटी गई जो कि प्रत्येक घर से सफेद कार्ड व पीले कार्ड पर आधारित थी। सफेद कार्ड वालों से 2023 में 20 रुपये प्रति घर लिया जा रहा था और पीले कार्ड वालों से 50 या 60 रुपया लिया जा रहा था। पर मजे की बात कूड़ा करकट घर से एक दिन भी नही उठा। सभी…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में लखवाड़ बहुद्देश्यीय परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि यह भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार की उच्च प्राथमिकता वाली परियोजना है, और इसे जल्द से जल्द पूर्ण किए जाने का कार्य दिया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही कोई ढिलाई न हो, इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी संस्थानों के साथ बैठक कर कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने परियोजना के सम्बन्ध में विस्तार से सभी संस्थानों के स्तर से किए…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता–पिता की अनुरोध व उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अंकिता भंडारी प्रकरण की CBI जांच कराए जाने की संस्तुति प्रदान की है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य शुरू से अंत तक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बहन अंकिता भंडारी के साथ हुई इस अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार…
सूचना का अधिकार जन सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन का मजबूत आधार-मुख्यमंत्री आरटीआई अधिनियम के तहत सराहनीय कार्य करने वाले लोक सूचना तथा अपीलीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में आरटीआई अधिनियम (सूचना का अधिकार कानून) के लागू होने के 20 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में आरटीआई अधिनियम के तहत सराहनीय कार्य करने वाले 5 लोक सूचना अधिकारियों तथा 5 अपीलीय अधिकारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने जिन अधिकारियों को सम्मानित किया उनमें जिलाधिकारी बागेश्वर श्रीमती आकांक्षा कोंडे (तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार), श्री अभिनव शाह मुख्य विकास अधिकारी देहरादून,…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र संघर्ष समिति, भाग-1 पथरी हरिद्वार एवं ग्राम पंचायत आदर्श टिहरी नगर, बहादराबाद के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने विस्थापितों को भूमिधरी अधिकार दिए जाने एवं पुनर्वास से जुड़े विषयों पर अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सम्बन्ध में मौके पर ही जिलाधिकारी हरिद्वार एवं जिलाधिकारी टिहरी से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने सम्बंधित जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकरण में वैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे…
नैनीताल। प्रेरणा महिला संगठन की महिलाओं ने भी अंकिता भंडारी को न्याय देने की मांग की। उत्तराखंड की बेटी नही है अंकिता पूरे हिंदुस्तान की बेटी है।ममता जोशी। रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डंडा रामलीला मैदान में प्रेरणा संगठन की दर्जनों महिलाओं ने एकत्र होकर अंकिता भंडारी को न्याय दिये जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इसी क्रम में एक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला संगठन की संरक्षिका एवं शिक्षिका लता रावत द्वारा की गई। संचालन समिति कोषाध्यक्ष हिमांशु तिवारी ने किया। बैठक में तय किया गया…