मुख्यमंत्री ने की देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा समन्वय और समयबद्धता पर दिया जोर दस्तावेजों के सत्यापन और अतिक्रमण पर सख्ती के दिए निर्देश विकास के साथ ही नवाचार पर भी ध्यान दें अधिकारी : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों से जुड़े निर्माण कार्यों के दौरान बिजली, पानी, गैस की भूमिगत लाईन सहित अन्य जो भी कार्य होने हैं, उन्हें संबंधित विभाग आपसी समन्वय कर निर्धारित समयावधि…
Author: Hindnews Uttarakhand
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में मा. उच्चतम न्यायालय के द्वारा आवारा पशुओं के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों के क्रम में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों से कुत्तों एवं गौवंश के सम्बन्ध में मा. न्यायालय के निर्देशों के क्रम में यथोचित कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को क्षेत्रवार नोडल अधिकारी तैनात किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर और काशीपुर जैसे बड़े शहरों में स्ट्रे डॉग्स के सम्बन्ध में मा. न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किए…
नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य के प्राथमिक शिक्षा संस्थानों में सहायक शिक्षकों की भर्ती में पाई गई प्रमुख खामियों पर कठोर रवैया अपनाया है। न्यायाधीश राकेश थपलियाल की एकल बेंच ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि योग्यता की शर्तें पूरी न करने वाले उम्मीदवारों को पद प्रदान करना कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन है। अदालत ने उन 11 योग्य उम्मीदवारों (याचिकाकर्ताओं) को चार सप्ताह के अंदर अस्थायी रूप से पद देने का निर्देश जारी किया है, जिनकी योग्यता को नजरअंदाज किया गया था। मामले की शुरुआत विनय कुमार और अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा की गई थी, जिन्होंने अदालत में आवेदन देकर बताया…
देहरादून: थाना नेहरू कॉलोनी और थाना डालनवाला में दर्ज अभियोगों के संबंध में उर्मिला सनावर बुधवार को जांच में उपस्थित हुईं। पुलिस की ओर से पहले जारी नोटिस के अनुपालन में वह जांच अधिकारियों के समक्ष पेश हुईं, जहां दोनों मामलों के विवेचकों ने उनके बयान दर्ज किए। बयान की ऑडियो–वीडियो रिकॉर्डिंग विवेचना की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उर्मिला सनोवर के बयान ऑडियो और वीडियो माध्यम से रिकॉर्ड किए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह रिकॉर्डिंग आगे की जांच में साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखी जाएगी। सुरेश राठौड़ से बातचीत की ऑडियो क्लिप सौंपी उर्मिला सनावर ने विवेचकों…
ज्योतिर्मठ। सड़क संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति के चलते पंच बदरी और पंच केदारों की पावन भूमि उर्गम घाटी आज भी शीतकालीन पर्यटकों को आकर्षित नहीं कर पा रही है। करीब तीन दशक बीत जाने के बावजूद हेलंग–उर्गम मोटर मार्ग की हालत दुरुस्त नहीं हो सकी है। नतीजा यह है कि चाहकर भी बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु इस रमणीक घाटी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जनदेश के नेता लक्ष्मण सिंह नेगी ने अपने जीवन के लगभग तीन दशक इस मार्ग के सुधार की मांग को लेकर संघर्ष में खपा दिए, लेकिन सड़क की तस्वीर आज भी नहीं…
रिस्पना–बिंदाल एलिवेटेड कॉरिडोर पर पुनर्विचार जरूरी देहरादून। प्रस्तावित रिस्पना–बिंदाल एलिवेटेड कॉरिडोर (RBEC) परियोजना पर पुनर्विचार की जरूरत बताते हुए शहरी मोबिलिटी विशेषज्ञ अमित बघेल ने कहा कि एलिवेटेड सड़कें ट्रैफिक जाम को कम नहीं करतीं, बल्कि लंबे समय में समस्या को और गंभीर बना देती हैं। देहरादून सिटीजन फोरम (DCF) द्वारा आयोजित रिस्पना–बिंदाल नॉलेज सीरीज़ (भाग–2) में ऑनलाइन संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि टियर–2 शहरों की वास्तविक जरूरत मजबूत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था, सुरक्षित फुटपाथ और पैदल चलने योग्य सड़कें हैं, न कि महंगी एलिवेटेड परियोजनाएं। अमित बघेल ने स्पष्ट किया कि लोग यह तय नहीं करते कि वे पैदल…
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पर्वतीय जिलों को मिली विशेषज्ञ चिकित्सकों की बड़ी सौगात विशेषज्ञ डॉक्टरों की एनएचएम के तहत 2.89 से 3.50 लाख रुपये तक के मानदेय पर हुई तैनाती देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), उत्तराखंड के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। “यू कोट वी पे” मॉडल के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विभिन्न जिलों में चयनित डॉक्टरों की तैनाती को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह निर्णय प्रदेश के उन क्षेत्रों के लिए विशेष…
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में अध्यक्ष एवं सदस्यों के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में वर्तमान एवं निकट भविष्य में संभावित रिक्तियों के दृष्टिगत आयोग में अध्यक्ष के 01 पद एवं सदस्यों के 03 पदों को भरे जाने के लिये कार्मिक एवं सतर्कता विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन पत्र समस्त शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण पत्रों की प्रतियों के साथ दिनांक 22 जनवरी 2026 की सांय 06 बजे तक स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक अथवा कोरियर के माध्यम…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी व माता श्रीमती सोनी देवी ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य एवं भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग एवं उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 227.73 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के अन्तर्गत रोडी बेलवाला क्षेत्र पुनरूद्धार विकास कार्य हेतु ₹ 59.11 करोड की योजना का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा गैरसैण (चमोली) विधानसभा परिसर, भराडीसैंण में सम्पूर्ण चाहरदीवारी एवं मुख्य गेट के निर्माण कार्य हेतु वास्तविक लागत ₹ 9.87 करोड के सापेक्ष द्वितीय किश्त के रूप में 40 प्रतिशत अर्थात् ₹ 3.95 करोड की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत राज्य…