अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर धामी सरकार की चुप्पी और संरक्षण की राजनीति के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी के युवा नेता रितेश छेत्री द्वारा विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस नाथ वाटिका, चकराता रोड से किशन नगर चौक तक निकाला गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया। मशाल जुलूस में प्रदेश के उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए साफ शब्दों में कहा “VIP का नाम उजागर करो,…
Author: Hindnews Uttarakhand
अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर राज्य में प्रदर्शन रुकते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित अंबेडकर चौक से त्रिवेणी घाट तक कैंडल मार्च निकाला। मौके पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार वीआईपी का नाम उजागर करने से बच रही है। इसलिए सरकार सीबीआई जांच के लिए तैयार नहीं है। यह हाल तब है जब कथित रूप से वीआईपी का नाम चर्चा में आ चुका है। उन्होंने…
**मुख्यमंत्री ने किया ‘शीतलहर पूर्व तैयारी’ विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ** **आपदा प्रबंधन सामूहिक जिम्मेदारी, सभी विभाग समन्वित रूप से करें कार्य -मुख्यमंत्री** मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला में ‘शीतलहर पूर्व तैयारी’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शीतलहर, बाढ़, मॉक अभ्यास, हवाई यातायात सहायता की एस.ओ.पी., आपदा प्रबंधन विभाग के नववर्ष कैलेंडर 2026 एवं आपदा प्रबंधन हस्तपुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवा आपदा मित्रों एवं वर्ष 2025 में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को…
*23 दिन में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में दो लाख से अधिक नागरिकों की सहभागिता* *16 हजार से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण* *1,11,326 नागरिकों ने उठाया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ* *सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनसेवा की सशक्त मिसाल बन रहा जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम राज्य में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनसेवा की सशक्त मिसाल बनकर उभरा है। 23 दिन पूर्व 17 दिसंबर से शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत अब तक उत्तराखंड के…
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर नैनीताल निवासी सिद्धार्थ साह ने शपथ ग्रहण की । उन्हें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंदर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । उनके शपथ ग्रहण करने के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या 10 हो गई है । गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में आयोजित शपथ ग्रहण में रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने सिद्धार्थ साह को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने सम्बन्धी राष्ट्रपति के हस्ताक्षरों से जारी वारंट को पढा। जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ…
सभी डीडीएमओ से रूबरू हुए उपाध्यक्ष विनय रूहेला समस्याओं को सुना, उचित कार्यवाही का दिया भरोसा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के मा0 उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में राज्य के सभी 13 जनपदों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों (डीडीएमओ) के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं व्यावहारिक बनाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरानरूहेला ने सभी जनपदों से उपस्थित डीडीएमओ की समस्याओं, चुनौतियों एवं फील्ड स्तर पर आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि डीडीएमओ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरणविद, चिपको आंदोलन के प्रणेता तथा पद्म विभूषण से सम्मानित श्री सुन्दरलाल बहुगुणा की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में सुन्दरलाल बहुगुणा जी द्वारा दिया गया अमूल्य योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 5.26 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आन्तरिक सड़कों के निर्माण आदि के लिये 5.26 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के गोरखा नगर में अम्बेडकर भवन के निर्माण हेतु ₹ 2.84 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत ₹ 1.14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है जिसका शासनादेश भी जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विण में रामेश्वर मंदिर (शिव धाम) से बीतडी…
राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम होगा अब स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) पौड़ी मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल अमल-शासनादेश हुआ जारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) पौड़ी का नाम परिवर्तित करते हुए ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) पौड़ी‘ किया गया है। इस संबंध में चिकित्सा सवास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के द्वारा गुरुवार को कार्यालय ज्ञाप जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत दिवस स्व. अंकिता के माता-पिता से भेंट कर दोहराया…
मुख्यमंत्री ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यंग लीडर्स की है महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभिनव पहल “यंग लीडर्स डायलॉग” की सराहना की। भारत मंडपम नई दिल्ली में 09 से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए चयनित युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल देश के युवाओं…