Author: Hindnews Uttarakhand

मैदान में कोहरे से विजिबिलिटी हुई कम, तापमान गिरने से ठंड बढ़ी, येलो अलर्ट जारी आज प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा छाने से पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी। उत्तराखंड में अब ठंड बढ़ गई है। आज हरिद्वार में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम दिखी। आज कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम नए साल में बारिश-बर्फबारी का तोहफा दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30-31 दिसंबर के साथ एक जनवरी को…

Read More

देहरादून: हरिद्वार जनपद के बहादराबाद विकासखण्ड में रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम द्वारा रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ पर शासन ने कड़ा एक्शन लिया है। उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 2003 के तहत विभागीय कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। आरोपी अधिकारी के निलम्बन प्रस्ताव को विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वीकृति प्रदान की। साथ ही बहादराबाद खण्ड शिक्षा अधिकारी का प्रभार राजकीय इंटर कॉलेज, गैंडीखाता के प्रधानाचार्य को सौंप दिया गया है, जिससे शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों। प्रकरण के अनुसार, विजिलेंस…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर में राज्य कर विभाग के कर्मचारियों ने एक घंटे की गेट मीटिंग कर शासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन प्रांतीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में किया गया। देहरादून स्थित राज्य कर मुख्यालय सहित सभी जनपदों में कर्मचारियों ने पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे तक गेट मीटिंग कर सरकार के टालमटोल वाले रवैये पर नाराजगी जताई। प्रांतीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों के ढांचे (स्ट्रक्चर) के पुनर्गठन और एसटीओ नियमावली से जुड़े प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित…

Read More

मुख्यमंत्री के अधिकारियों को सख्त निर्देश -राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई नववर्ष के दृष्टिगत पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को लेकर पुख्ता व्यवस्थाएं हों, चैकिंग के लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाय – मुख्यमंत्री यातायात प्रबंधन, रात्रिकालीन गश्त एवं अतिक्रमण हटाने पर विशेष फोकस प्रदेश में स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्ति एवं शीतकालीन यात्रा प्रबंधन के लिए ठोस व्यवस्था के निर्देश 30 दिसम्बर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक प्रदेश में यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री  धामी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर रूप से घायलों को बेहतर…

Read More

सभी सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को गर्ल्स टॉयलेट से 8 मार्च, 2026 तक सैचुरेट किया जाए। स्कूलों में शौचालयों की सफाई और देखभाल के लिए शीघ्र कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। प्रदेशभर के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों को आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्रों की तर्ज पर विकसित किया जाए। विभागों और उनके जनपद स्तरीय कार्यालयों में 100 प्रतिशत ई-ऑफिस व्यवस्था की जाए लागू। यह निर्देश मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में सचिव समिति बैठक के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। इस दौरान वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी भी जुड़े रहे। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेशभर के सभी सरकारी स्कूलों को…

Read More

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने उत्तराखंड राज्य को बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की है। वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए “पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना (SASCI)” के अंतर्गत खनन क्षेत्र में सुधार के लिए उत्तराखंड को ₹200 करोड़ की विशेष सहायता (ऋण) स्वीकृत की गई है। यह राशि माइनर मिनरल सुधारों तथा स्टेट माइनिंग रेडीनेस इंडेक्स से जुड़े सुधार कार्यों को पूरा करने के लिए दी गई है। यह सहायता भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों, उत्तराखंड सरकार के प्रस्ताव और खान मंत्रालय की संस्तुति के आधार पर जारी की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस…

Read More

सीमा जागरण मंच के प्रांतीय कार्यकर्ताओं ने उत्तरकाशी भटवाड़ी ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों में संगोष्ठी बैठक आयोजित की उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी ब्लॉक के गांव में सीमा जागरण मंच के प्रांतीय पदाधिकारी गुलाब सिंह नेगी, अतुल डिमरी, और मितेश सेमवाल के नेतृत्व में क्षेत्र प्रवास भ्रमण संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए जिससे मंच की ओर से ,सुरक्षा समन्वय, विकास, आंतरिक सुरक्षा, रिवर्स पलायन, आत्मनिर्भर राष्ट्र जागरण, और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर चर्चा व्याख्यान संगोष्ठियों में आईटीबीपी के जवानों ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों व नागरिकों ने भाग लिया। जिसमें क्षेत्र की अनेक समस्याओं से परिचित कराया साथ…

Read More

अंकिता भंडारी केस से संबंधित सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक तथ्यों के संबंध में पुलिस का स्पष्टीकरण किसी भी व्यक्ति के पास इस प्रकरण से संबंध में कोई प्रामाणिक जानकारी या साक्ष्य उपलब्ध हों, तो वे जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराए- अपर पुलिस महानिदेशक अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे भ्रामक एवं तथ्यहीन विवादों के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं संवेदनशील घटना थी, जिसकी जानकारी सरकार को प्राप्त होते ही तत्काल प्रभावी कार्रवाई की गई।…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता श्री तरुण प्रसाद चकमा को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत पहली किश्त के रूप में रू. 4 लाख 12 हजार 5 सौ का चैक भेजा गया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता श्री तरुण प्रसाद चकमा को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत करते हुए पहली किश्त के रूप में रूपये 4 लाख 12 हजार 5 सौ की आर्थिक सहायता जारी कर दी गई है। यह धनराशि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 एवं नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम-1955 के अंतर्गत स्वीकृत की…

Read More