Author: Hindnews Uttarakhand

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज उत्तर भारत में अगले दो से तीन दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान के ऊपर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसका असर उत्तर भारत के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खास तौर पर बुधवार को कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे ठंड…

Read More

उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल की गई है। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से पसे फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 10 ए.सी. एवं 2 स्लीपर अनुबंधित बसों को भी जनता को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने परिवहन निगम की स्मारिका “अनवरत” एवं सड़क सुरक्षा पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया तथा कठिन परिस्थितियों में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित किया।…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रहण की भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्यता मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की राज्य मैनेजिंग कमेटी ने महासचिव श्री जे.एन. नौटियाल एवं चेयरमैन श्री ओंकार बहुगुणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने रेडक्रास सोसाइटी द्वारा मानवता की सेवा, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में रेडक्रास की भूमिका…

Read More

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : गुड गवर्नेंस का उत्तराखंड मॉडल मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, संवेदनशीलता और समाधान का सशक्त माध्यम बन चुका है। सरकार का संकल्प है कि कोई भी नागरिक योजनाओं और सेवाओं से वंचित न रहे। आज 31 दिसंबर 2025 तक प्रदेश के 13 जनपदों में 173 शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 1,08,710 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 15,730 आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया गया तथा 11,493 से अधिक नागरिकों को प्रमाण-पत्र एवं सेवाएं मौके पर उपलब्ध कराई गईं। इस…

Read More

नाबार्ड ने किया क्षेत्रीय सलाहकार समिति बैठक एवं जीआई कार्यशाला का आयोजन – कार्यशाला में विभिन्न विभागों और योजनाओं के बीच अभिसरण पर जोर दिया गया ताकि जीआई आधारित ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके – पद्मश्री डॉ. राजनिकांत (GI मैन ऑफ इंडिया) ने जीआई पंजीकरण, अधिकृत उपयोगकर्ता जोड़ने एवं पोस्ट-जीआई रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया – उत्तराखंड में नाबार्ड की सक्रिय भूमिका की सराहना की, जिसमें जीआई योग्य उत्पादों की पहचान, पंजीकरण, ब्रांडिंग एवं विपणन के प्रयास शामिल हैं राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून ने दूसरी क्षेत्रीय सलाहकार समिति (RAC) बैठक एवं…

Read More

आज दिनांक 31.12.2025 को निदेशक सतर्कता महोदय डा0 वी0 मुरुगेसन, भा0पु0से0 द्वारा सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय देहरादून में प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय  प्रहलाद नारायण मीणा व पुलिस अधीक्षक सैक्टर देहरादून स्वतन्त्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। जिसमें सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय, उत्तराखण्ड सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के अन्तर्गत वर्ष 2025 में की गयी कार्यवाही के संबंध में  अवगत कराया गया। I. वर्ष 2025 में सतर्कता अधिष्ठान द्वारा किये गये 21 ट्रैप प्रकरण में विभिन्न विभागों के 26 अभियुक्तों (06 राजपत्रित एवं 20 अराजपत्रित) को रिश्वत धनराशि रु0…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज की 6वीं बोर्ड बैठक आयोजित हुयी। बैठक के दौरान अध्यक्ष  आनन्द बर्द्धन एवं निदेशक मंडल द्वारा विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी। अपर सचिव एवं एमडी सुश्री झरना कमठान ने हाउस ऑफ हिमालयाज की अब तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज से अधिक से अधिक क्लस्टर लेवल फेडरेशन्स एवं स्वयं सहायता समूहों को जोड़ कर हाउस ऑफ हिमालयाज में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने क्लस्टर लेवल फेडरेशन्स और स्वयं सहायता समूहों को और अधिक मजबूत किए जाने…

Read More

 देहरादून: आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उत्तराखण्ड में चल रहे “बीएलओ आउटरीच अभियान” को 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। प्री-एसआईआर गतिविधियों के अंतर्गत इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक मतदाता तक पहुँच बनाकर समन्वय और संवाद स्थापित करते हुए उनके मताधिकार को सुरक्षित करना है। अभियान के तहत अब तक लगभग 65 प्रतिशत मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग पूरी की जा चुकी है। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की पहल पर 1 दिसम्बर 2025 से यह अभियान…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की अब तक की विकास यात्रा उपलब्धियों से परिपूर्ण रही है। राज्य की विकास यात्रा संघर्ष, समर्पण और प्रगति की एक प्रेरक गाथा को प्रस्तुत करती है। राज्य आंदोलन के मूल में उत्तराखण्ड के समग्र एवं संतुलित विकास की अवधारणा निहित रही है। इसी भावना को मूर्त रूप…

Read More

मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि चारधार यात्रा सुगम एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किए जाने के लिए केदारनाथ और बद्रीनाथ में यात्रा मार्ग एवं दर्शन में आने वाली व्यवहारिक समस्याओं को पहचान कर निराकरण किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान और वापसी तक…

Read More