सीएम धामी के नेतृत्व में साल 2025 में उत्तराखंड के स्वास्थ्य योद्धाओं ने रचा सेवा का इतिहास ‘हेल्थ हीरो ईयर’ – चारधाम यात्रा और आपदाओं में उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था रही मजबूत कवच हिमालय सिर्फ़ पहाड़ों की श्रृंखला नहीं है, यह सहनशक्ति की परीक्षा है। वर्ष 2025 में उत्तराखंड ने इसी परीक्षा को स्वास्थ्य सेवाओं के मोर्चे पर पूरी मजबूती से पास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशन में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था ने वह कर दिखाया, जो अक्सर दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में असंभव माना जाता है। चारधाम यात्रा के दौरान लाखों…
Author: Hindnews Uttarakhand
विभिन्न समाचार चैनल्स द्वारा चमोली उत्तराखंड से सम्बंधित चलायी जा रही खबर से संबंधित स्पष्टीकरण यह स्पष्ट किया जाता है कि चमोली उत्तराखंड में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट सुरंग के निर्माण के दौरान एक लोकल स्तर पर ट्रांसपोर्टेशन अरेंजमेंट में प्रयोग की जा रही ट्रॉली से सम्बंधित घटना घटित हुई। इस घटना का भारतीय रेलवे से कोई सम्बन्ध नहीं है। समाचार चैनल्स में संदर्भित ट्रेन भारतीय रेलवे की ट्रेन नहीं है। यह प्रोजेक्ट टीम द्वारा लोकल स्तर पर प्रयोग क्या जा रही परिवहन व्यवस्था है।
चमोली जनपद के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर मंगलवार को शिफ्ट परिवर्तन के दौरान सुरंग के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, घटना के समय 109 श्रमिक सुरंग के भीतर मौजूद थे। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी चमोली से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की पूरी जानकारी ली और सभी घायलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने और आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सालयों में रेफर करने के निर्देश दिए। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में 215 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें 104 उप-निरीक्षक, 88 गुल्म नायक (पी.ए.सी) एवं 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, जन सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने नवनियुक्त उप निरीक्षकों से कहा कि अब तक की उनकी परीक्षा केवल शुरुआत थी, असली परीक्षा अब शुरू हो रही है। उन्हें अब प्रदेश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन पूरी…
मुख्यमंत्री ने 51 करोड़ रूपये की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं को दी मंजूरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी हरिद्वार में औद्योगिक शेड व भण्डारण सुविधा के निर्माण, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें निदेशालय भवन के विस्तारीकरण और सर्किट हाउस चम्पावत के विस्तारीकरण/जीर्णाेद्धार/अनुरक्षण कार्य के साथ ही निगर निकायों में प्रकाश व्यवस्था एवं कूड़ा उठान कार्यों, मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अन्तर्गत कैम्पों के आयोजन की व्यवस्था के लिए लगभग 51 करोड़ रूपये स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक…
सभी सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को गर्ल्स टॉयलेट से 8 मार्च, 2026 तक निर्माण कार्य से आच्छादित किया जाए। स्कूलों में शौचालयों की सफाई और देखभाल के लिए शीघ्र कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। प्रदेशभर के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों को आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्रों की तर्ज पर विकसित किया जाए। विभागों और उनके जनपद स्तरीय कार्यालयों में 100 प्रतिशत ई-ऑफिस व्यवस्था की जाए लागू। यह निर्देश मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में सचिव समिति बैठक के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। इस दौरान वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी भी जुड़े रहे। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेशभर के सभी…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) की संचालन समिति की 6वीं बैठक सम्पन्न हुयी। समिति की बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश एवं काशीपुर के वायु गुणवत्ता सुधार कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी ली।, एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सभी सम्बन्धित विभागों एवं एजेन्सियों द्वारा गम्भीरता से कार्य किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने एनसीएपी द्वारा स्वीकृत कार्य योजना और प्रत्येक गतिविधि की टाईमलाईन प्रस्तुत किए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य…
कोतवाली ऋषिकेश* मा0 उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में दिनांक 28-12-2025 को ऋषिकेश स्थित वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए गई पुलिस, वन विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों पर उपद्रवियों द्वारा आमजन को उकसाकर पत्थरबाजी की घटना को अजांम दिया गया, ऐसे उकसाने वालो को चिन्हित किया जा रहा है, साथ ही ऐसे उपद्रवीयों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिनके द्वारा पत्थरबाजी की गई, ऐसे उपद्रवी जिनका वन विभाग की भूमि से कोई लेना देना नही व उक्त घटना में उनके द्वारा शामिल होकर लोगो को उकसाकर घटना करवाई गई, उन सभी को…
*कलयुगी बेटी-पौत्र की मारपीट से पीड़ित 75 वर्षीय बुजुर्ग चम्पा को डीएम ने दिलाया न्याय, सखी कैब से पहुंचाया गंतव्य तक,* बीमार और आर्थिक तंगी से जूझ रहे शमशाद को प्रशासन का सहारा, राइफल क्लब से मिलेगी आर्थिक सहायता,* *कैंसर पीड़ित 11 वर्षीय बच्चे को प्रशासन का संरक्षणः एम्स ऋषिकेश व दून अस्पताल में निःशुल्क इलाज हेतु डीएम ने दिए निर्देश* *70 वर्षीय बुजुर्ग को राहत, पेंशन न मिलने की समस्या का डीएम ने मौके पर किया निपटारा,* पैतृक भूमि पर कब्जा, बुजुर्ग की शिकायत पर डीएम ने मौके पर ही धारा-41 में कराया वाद दायर* *जनता दर्शन में डीएम…
*त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर दुखद, शीघ्र दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी सरकार: भाजपा* *राजनैतिक बयानबाजी से एजुकेशनल हब की छवि को नुकसान पहुंचाने से बचे विपक्ष: भट्ट* देहरादून 29 दिसंबर। भाजपा ने त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए, शीघ्र दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की उम्मीद जताई है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, हमारी सरकार राज्य की एजुकेशन हब छवि के प्रति गंभीर, कड़े कदम उठाए जाएंगे। वहीं राहुल गांधी आदि सभी पक्षों से राजनैतिक बयानबाजियों से दूर रहने का आग्रह किया है। मीडिया में जारी अपने बयान में उन्होंने…