हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ आज देश की जरूरत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश: बार-बार चुनाव विकास में बाधक जनजागरण की अपील: शिवराज सिंह चौहान ने संत समाज से किया आग्रह- मोदी जी के विचार को जनता तक पहुँचाएँ शिवराज सिंह चौहान ने कहा- देश पहले, पार्टी बाद में; ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ का मोदी जी का संकल्प हो पूरा वंदे मातरम: पूरा गान…
Author: Hindnews Uttarakhand
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के पास रविवार को यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवल्स अचानक ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलट गया। वाहन में राजस्थान के 17 यात्री सवार थे। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। अचानक फेल हुए वाहन के ब्रेक जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रेवल्स संख्या UK-14 PA 5006 गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहा था। सोनगाड के पास अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने…
देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की रक्षा विहार मुस्लिम बस्ती में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान इफ्तिखार के रूप में हुई है। परिजनों ने उसके दोस्तों अनस, आरिस, जावेद समेत अन्य युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के मुताबिक, इफ्तिखार इंद्रा मार्केट में कपड़ों की दुकान चलाता था। शनिवार रात दुकान बंद करने के बाद वह घर के पास स्थित एक गोदाम में अपने दोस्तों के पास गया था। आरोप है कि वहीं उसके साथ मारपीट की गई…
देहरादून: भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन संबंधी मामलों की उपसमिति 23 से 26 अगस्त तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेगी। उपसमिति के संयोजक गुरिंदर सिंह के नेतृत्व में होने वाले इस दौरे के दौरान समाचार पत्रों के प्रकाशकों की समस्याओं, चुनौतियों और विज्ञापन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। भारतीय प्रेस परिषद के निजी सचिव अशोक कुमार नवरत्न ने महानिदेशक सूचना को भेजे पत्र में बताया कि उपसमिति 23 अगस्त को शाम सात बजे बीजापुर गेस्ट हाउस, देहरादून में समाचार पत्रों के प्रकाशकों से मुलाकात एवं संवाद करेगी। इसके बाद 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे इसी स्थान पर…
रुड़की। ढंडेरा में शराब कैंटीन संचालक अमन की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार देर रात नगला इमरती के पास पुलिस और संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने बाद में दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। कैंटीन बंद कर घर लौटते समय हुई थी हत्या पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात अमन कैंटीन बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक…
*SIR पर राजनैतिक दलों के साथ की बैठक* अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को दी SIR पर विस्तृत जानकारी – 15 लाख नोटिसों पर अबतक हो चुकी सुनवाई देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं राजनैतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए गए। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में बताया कि ड्राफ्ट रोलमें…
यमुनोत्री धाम की यात्रा में बना नया रिकॉर्ड पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 6.68 लाख 125 दिनों में चारधाम दर्शनार्थियों की संख्या 48 लाख पार उत्तराखण्ड में मानसून की कठिन चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा निर्बाध जारी है। इस यात्राकाल के 125 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या 48 लाख के पार पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 05 लाख 22 हजार अधिक है। यमुनोत्री धाम की यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 06 लाख 68 हजार से अधिक पहुंच गई है। इससे पूर्व वर्ष 2025 में 06 लाख…
पानी वाले बैंड के पास सड़क क्षतिग्रस्त, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार; विभाग ने शुरू किया मलबा हटाने का काम मसूरी। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बीच मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पानी वाले बैंड के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बारिश के बीच मार्ग पर फंसे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना…
UPCL का बड़ा फैसला, लाइनमैन की सुरक्षा के लिए वीडियो कॉल से होगी शटडाउन प्रक्रिया की निगरानी देहरादून। राजधानी देहरादून के लोगों को जल्द ही बिजली के तारों के जाल से राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने शहर की बिजली लाइनों को चरणबद्ध तरीके से भूमिगत करने का लक्ष्य तय किया है। निगम का प्रयास है कि मार्च 2027 से पहले देहरादून में बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड करने का काम पूरा कर लिया जाए। निगम के अधिकारियों के मुताबिक, जिन स्थानों पर बिजली लाइन भूमिगत करने के लिए सड़कें खोदी गई हैं, वहां काम जल्द…
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के भविष्य को लेकर साझा किए अपने विचार पर्यटन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, पर्यावरण समेत 8 प्रमुख विषयों पर युवाओं ने दिया विजन श्रेष्ठ 140 विचारों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं करेंगे विद्यार्थियों से संवाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेश के विद्यार्थियों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। राज्यभर से अब तक 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपने निबंध एवं सुझाव पोर्टल पर…