Author: Hindnews Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने “The Economic Times World Leaders Forum 2026” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित “The Economic Times World Leaders Forum 2026” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास मॉडल, समान नागरिक संहिता, सुशासन, रोजगार, निवेश, पर्यटन, सीमांत क्षेत्रों के विकास, नवाचार और बुनियादी ढांचे सहित राज्य की विकास यात्रा पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन कायम करते हुए देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

मुख्यमंत्री ने BTIndia@100 कार्यक्रम में किया प्रतिभाग राज्य की औद्योगिक क्षमता और विकास मॉडल को देश के समक्ष रखा औद्योगिक विकास और निवेश को नई गति दे रहा उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में इंडिया टुडे ग्रुप के मेगा ब्रांड बिजनेस टुडे द्वारा आयोजित BTIndia@100 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand: Powering India’s Industrial Growth’ विषय पर अपने विचार साझा करते हुए उत्तराखण्ड की औद्योगिक क्षमता, निवेश की संभावनाओं, बेहतर कनेक्टिविटी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों तथा राज्य के विकास मॉडल को देश के प्रमुख उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के समक्ष रखा।…

Read More

रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री  मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन की स्थिति, रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग द्वारा विभिन्न जनपदों में आयोजित की जा रही प्रवासी…

Read More

थलीसैंण के मरोड़ा गांव में पैसों को लेकर विवाद की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच पौड़ी। थलीसैंण ब्लॉक के मरोड़ा गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक बुजुर्ग पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उनके बेटे ने भी गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल से संदिग्ध पदार्थ की शीशी समेत अन्य सामग्री बरामद कर जांच शुरू कर दी है। घर में हुई घटना से मचा हड़कंप थलीसैंण थाना प्रभारी…

Read More

मसूरी-कैंपटी रोड पर सांझा दरबार के पास हादसा, घरेलू और दुकान का सामान मलबे में दबा मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मसूरी-कैंपटी रोड पर सांझा दरबार के पास देर रात भूस्खलन की चपेट में आने से एक मकान और दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन जमीन खिसकने के संकेत मिलते ही वे समय रहते बाहर निकल गए। कुछ ही देर बाद मकान का बड़ा हिस्सा भरभराकर मलबे में तब्दील हो गया।…

Read More

रामनगर रोड के पास सड़क किनारे मिला शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार काशीपुर। रामनगर रोड के पास बुधवार को सड़क किनारे 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान श्यामपुरम, डिफेंस कॉलोनी निवासी कांति पुत्री गुच्ची झा के रूप में…

Read More

*मुख्यमंत्री धामी बोले सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित* *देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र* *मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में मुख्यमंत्री ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में “मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना” के अंतर्गत चौपाल – 2026 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश में 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग दिया जा…

Read More

*दावे आपत्तियों के निस्तारण प्रक्रिया की निगरानी करेंगे 9 प्रशासनिक अधिकारी* – मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 9 IAS/ PCS अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी किया नियुक्त -SIR में दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे अधिकारी देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम द्वारा प्रशासनिक सेवा के 9 आईएएस / पीसीएस अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड द्वारा जारी आदेश…

Read More

उत्तराखण्ड : अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार* *दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत* *पीएमएवाई (शहरी) के तहत 84 फीसदी मकान बनकर तैयार* *मुख्यमंत्री धामी का लक्ष्य है “हर पात्र परिवार का हो अपना घर”* देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू)  को नई गति दी है। जरूरतमंद पात्र परिवारों का अपने आशियाने का सपना साकार हो रहा है। आगामी दिसंबर माह तक 15 हजार से अधिक परिवारों को पक्की छत मिलने जा रही है। आवास विभाग ने लंबित आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए…

Read More

मुंबई और भोपाल में 13 से 16 अगस्त तक चली छापेमारी; 1.53 करोड़ नकद, विदेशी मुद्रा और 5.25 करोड़ का सोना-चांदी भी बरामद देहरादून। लोन और निवेश के नाम पर हजारों करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े LUCC मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी मुख्यालय, नई दिल्ली की टीम ने 13 से 16 अगस्त 2026 के बीच मुंबई और भोपाल में समीर अग्रवाल और उसके सहयोगियों से जुड़े आवासीय एवं व्यावसायिक परिसरों पर धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत तलाशी अभियान चलाया। ईडी के अनुसार, तलाशी के दौरान 30 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य…

Read More