2021 की आपदा में बहा था माल गाड़ नदी का आरसीसी पुल, डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों की बढ़ी मुश्किलें उत्तरकाशी। वर्ष 2021 की आपदा में माल गाड़ नदी पर बना आरसीसी पुल बह जाने के बाद से डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। करीब पांच साल बाद भी पुल का पुनर्निर्माण नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ अंतिम संस्कार के लिए भी जोखिम उठाना पड़ रहा है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। नगर पालिका क्षेत्र के…
Author: Hindnews Uttarakhand
हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक कमर्शियल ऑफिस में घुसकर सनसनीखेज लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने खुद को पुलिस की एसओजी टीम बताकर वहां मौजूद लोगों को धमकाया और तलाशी के नाम पर करीब 8 लाख रुपये की नकदी, सोने के जेवर और 12 मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात के बाद सभी आरोपी दो वाहनों में सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों से जानकारी जुटाई। आरोपितों की गिरफ्तारी के…
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-मुख्यमंत्री जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का गुरूवार को लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत उनके लिए केवल एक…
वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं: मुख्यमंत्री इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाते हुए विकास को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन एवं उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) श्री गुरमीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजुरिया, कोर्स निदेशक श्रीमती अजीता लौंगजाम सहित भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं परिवीक्षार्थी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने…
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी सौगात दी 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28 एवं 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उत्तराखंड शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 और…
पौड़ी। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी आज भी ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक का दूरस्थ पल्ला कमलिया गांव भी इसी समस्या से जूझ रहा है। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बीमार मरीजों को डंडी-कंडी या कंधों के सहारे करीब सात किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। हाल ही में गांव की यह समस्या उस समय फिर सामने आई, जब साहिल की पत्नी काजल की तबीयत तेज बुखार के कारण बिगड़ गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की जरूरत थी।…
उत्तरकाशी। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बोल्डर गिरने का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को मनेरा बाईपास पर पहाड़ी से अचानक गिरे मलबे और बड़े बोल्डरों की चपेट में आने से एक कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, क्योंकि कार चालक खतरा भांपकर समय रहते वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया था। मनेरा बाईपास पर पिछले कई दिनों से पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर…
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग ₹9.80 करोड़ की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी, 83 कारों की पार्किंग के साथ शौचालय और केयरटेकर रूम की भी होगी व्यवस्था मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। चम्पावत के प्रसिद्ध देवीधुरा क्षेत्र में लंबे समय से महसूस की जा रही पार्किंग की समस्या के समाधान का रास्ता साफ हो गया है। ग्राम देचमार, तहसील पाटी में प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग परियोजना को विभागीय व्यय समिति ने ₹980.23…
टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) चमोली में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त 2026 की शाम पानी का रिसाव एवं भूस्खलन होने से हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन की निगरानी में चलाया जा रहा खोज एवं बचाव अभियान मंगलवार को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। रेस्क्यू टीमों ने टनल में फंसे एवं लापता सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाल लिया है। घटना के समय टनल में एचसीसी कंपनी द्वारा…
अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आए हवलदार पंकज की तलाश में जिला प्रशासन के निर्देशन में युद्धस्तर पर रेस्क्यू एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीमा सड़क संगठन एवं गढ़वाल राइफल्स सहित विभिन्न रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात हैं और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए नाले के आसपास हर संभावित स्थान को बारीकी से खंगाला जा रहा है। घटना में सीमा सड़क संगठन…