Author: Hindnews Uttarakhand

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, 101 पौधों का रोपण; नवरात्र से मंदिर की मूल लोकेशन की खोज होगी शुरू उत्तरकाशी। धराली आपदा की पहली बरसी पर उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने पुनर्वास, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहरों के पुनर्जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। बुधवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने धराली गांव पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और गत वर्ष 5 अगस्त को आई विनाशकारी आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ मिलकर 101 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं पुनर्निर्माण…

Read More

उत्तरकाशी और चमोली में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, नदियां उफान पर; प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी देहरादून/उत्तरकाशी/चमोली। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने चारधाम यात्रा के साथ-साथ जनजीवन को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। उत्तरकाशी और चमोली जिलों में कई स्थानों पर भूस्खलन, मलबा आने और नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बंद उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री धाम यात्रा…

Read More

सभी एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहें- सीएम मुख्यमंत्री  ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा आगामी दिनों के लिए जारी मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन से दूरभाष पर वार्ता कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। माननीय मुख्यमंत्री ने संभावित आपदा की किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य की सभी आपदा प्रबंधन एवं राहत एजेंसियों को पूर्ण सतर्कता के…

Read More

उत्तराखंड में ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालय खोलने के प्रस्ताव पर विचार करेगी केंद्र सरकार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिलने जा रही है। उत्तराखंड में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पृथक क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालयों की स्थापना के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में बताया है कि ईपीएफओ कार्यालयों की स्थापना अथवा उन्नयन का निर्णय कार्यभार,…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य पूरा सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत राज्य में निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के लिए बुधवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव आवास डॉ.…

Read More

विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम। सचिव, संस्कृत शिक्षा, दीपक कुमार ने नई दिल्ली में इंडोनेशिया गणराज्य के दूतावास में कार्यवाहक राजदूत युधो सासोंगको से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संस्कृत तथा भारतीय ज्ञान परम्परा के वैश्विक प्रसार हेतु उत्तराखण्ड और इंडोनेशिया के मध्य शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संस्कृत को अपनी द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्रदान करने, संस्कृत के संवर्धन एवं प्रचार के लिए किए जा रहे अभिनव प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री…

Read More

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण तहसील अंतर्गत खांकारी गूंठ गांव के तिमुरी तोक के स्कूली बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक से गांव तक सड़क निर्माण की मांग करते हुए अपनी दैनिक कठिनाइयों को साझा कर रहे हैं। बच्चों का कहना है कि उन्हें स्कूल आने-जाने के लिए प्रतिदिन लगभग 14 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है, जिससे पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वायरल वीडियो में बच्चों ने बताया कि वे हर सुबह लंबा पैदल सफर तय कर जूनियर हाईस्कूल खांकारी पहुंचते हैं और…

Read More

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाली श्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय अनीश कुमार, पुत्र वीरेंद्र कुमार, निवासी समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई है। वह हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के 17 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) का पंजीकरण रद्द कर दिया है। आयोग की इस कार्रवाई के बाद राज्य में ऐसे दलों की संख्या 42 से घटकर 25 रह गई है। वहीं, सात नए राजनीतिक दलों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है, जिन पर निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्णय लिया जाएगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिन 17 दलों का पंजीकरण समाप्त किया गया, उन्होंने पिछले छह वर्षों के दौरान किसी भी चुनाव में भाग नहीं लिया। जांच…

Read More

*मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदाताओं से लिया फीडबैक* – *सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण : सीईओ* – ⁠*अनमैप्ड मतदाताओं को विशेष फोकस करते हुए ईआरओ/एईआरओ स्तर पर हो नियमानुसार सुनवाई* देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को जनपद देहरादून के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर एसआईआर प्रकिया के तहत चल रही नोटिसों की सुनवाई के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से उनका फीडबैक भी लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.…

Read More