विकासनगर। जौनसार-बावर क्षेत्र में मानसून के दौरान अमलावा नदी का बढ़ता जलस्तर ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। नराया समेत आसपास के गांवों के लोगों को बरसात में उफनती अमलावा नदी पार कर अपने खेतों और पशुशालाओं तक पहुंचना पड़ रहा है। वर्ष 2013 की आपदा में नदी पर बना पुल ध्वस्त होने के बाद आज तक उसका पुनर्निर्माण नहीं हो सका है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी हर बरसात में बढ़ जाती है। पुल नहीं होने से जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण ग्रामीणों के अनुसार, अमलावा नदी पर पहले करीब एक दर्जन पुल और…
Author: Hindnews Uttarakhand
रुद्रप्रयाग। तहसील बसुकेदार की ग्राम पंचायत तालजामण के जंदरियाण-बडेथ थपोनी तोक में लगातार हो रही बारिश के बीच भूस्खलन और जमीन दरकने की घटनाओं ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिरने तथा जमीन में दरारें बढ़ने से क्षेत्र में खतरा बना हुआ है। एहतियात के तौर पर 10 परिवार अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले वर्ष आई आपदा के दौरान भी क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था। उस समय प्रशासन और शासन स्तर से प्रभावित इलाके में सुरक्षा दीवार समेत अन्य…
देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में एलपीजी कनेक्शनों की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। उपभोक्ताओं से 15 अगस्त तक e-KYC पूरी कराने की अपील की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को भविष्य में गैस सिलेंडर की आपूर्ति से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। e-KYC नहीं कराने पर कनेक्शन हो सकता है निष्क्रिय गैस कंपनियों के अनुसार, e-KYC पूरी नहीं होने पर संबंधित घरेलू गैस कनेक्शन को निष्क्रिय श्रेणी…
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में धर्मनगरी हरिद्वार में डाक कांवड़ियों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। अब तक 3 करोड़ 19 लाख 48 हजार से अधिक कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो चुके हैं। पैदल कांवड़ियों की संख्या में कमी के साथ ही दोपहिया और चौपहिया डाक कांवड़ वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। डाक कांवड़ के बढ़ते दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने देर रात जीरो ग्राउंड पर पहुंचकर मोतीचूर तक…
रुद्रपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड दौरे के दौरान रुद्रपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को चुनावी अभियान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करने के बाद रुद्रपुर पहुंचे खड़गे ने पार्टी नेताओं से उनके क्षेत्रों की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। नेताओं ने भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने सुझाव राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखे। बैठक में भाजपा…
*मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग* *मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया आवाह्न* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति की ज्वाला को सदैव प्रज्वलित रखने का आवाह्न किया। मुख्यमंत्री ने घंटाघर स्थित उत्तराखण्ड आन्दोलन के महान नायक स्व. श्री इन्द्रमणी बडोनी एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि…
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा तीलू रौतेली जयंती पर 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार प्रदान मुख्यमंत्री बोले- मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह…
कंपनी गार्डन क्षेत्र में किराए के मकान के बाहर मिला शव, परिजनों से पूछताछ के साथ साक्ष्य जुटा रही पुलिस मसूरी। कंपनी गार्डन क्षेत्र में शनिवार को 41 वर्षीय पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कराने के साथ आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली मसूरी के अनुसार, भारत सिंह रावत ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके साले नवांग त्सेरिंग…
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के छोटे से गांव काफलीखान के युवा रवि टम्टा ने अपने तकनीकी नवाचार से नई पहचान बनाई है। रवि द्वारा तैयार किए गए पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल (Personal Flying Vehicle) का अल्मोड़ा स्टेडियम में सफल परीक्षण किया गया। ट्रायल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके इस प्रयोग को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रवि टम्टा के अनुसार, इस फ्लाइंग व्हीकल को तैयार करने के पीछे कई वर्षों की मेहनत और लगातार किए गए प्रयोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पिछले करीब एक वर्ष से…
मुख्यमंत्री ने 9 लाख 87 हजार17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 9 लाख 87 हजार 17 विभिन्न पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख 50 हज़ार की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया। यह भुगतान जुलाई माह 2026 की पेंशन का किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पेंशन राशि का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके…