रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर यात्रा मार्ग पर सोमवार को गौण्डार गांव के निकट एक बड़ा हादसा हो गया। मोरखंडा नदी पर बना अस्थायी लकड़ी का पुल बह जाने के बाद ट्रॉली से श्रद्धालुओं को नदी पार कराया जा रहा था। इसी दौरान एक तीर्थयात्री ट्रॉली में बैठने से पहले संतुलन खो बैठा और तेज बहाव वाली नदी में गिर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और अन्य श्रद्धालुओं ने तत्काल साहस का परिचय देते हुए नदी में छलांग लगाकर यात्री का रेस्क्यू किया। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया।…
Author: Hindnews Uttarakhand
देहरादून। राजधानी देहरादून के आईटी पार्क क्षेत्र में फर्जी कॉर्पोरेट पहचान का इस्तेमाल कर लाखों रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालसाजों ने एक प्रतिष्ठित कंपनी का प्रतिनिधि बनकर 18 डेल लैपटॉप मंगवाए और करीब ₹4.50 लाख की ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा करीब दो महीने बाद मुकदमा दर्ज किए जाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। फर्जी कंपनी बनकर दिया ऑर्डर सहस्त्रधारा रोड निवासी ललन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मई 2026 को उनके पास एक फोन आया।…
अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा: मुख्यमंत्री धामी • उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के स्थान पर राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा • समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में उत्तराखंड ने रचा इतिहास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी सम्मेलन’ में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लाभार्थियों ने…
‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी पहले और दूसरे चरण को मिलाकर अब तक साढ़े छह लाख के पार पहुंची जनभागीदारी जन समस्या निराकरण और आम आदमी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में अब तक 1.34 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी हो चुकी है। इसी के साथ अभियान के प्रथम और दूसरे चरण को मिलाकर, कुल जनभागीदारी साढ़े 6 लाख के पार पहुंच गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार प्रदेश में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए नई स्वास्थ्य नीति लागू करने की तैयारी में है। प्रस्तावित नीति के तहत अब राजकीय मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले डॉक्टरों को पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) में प्रवेश लेने से पहले कम से कम तीन वर्ष तक सरकारी सेवा देना अनिवार्य होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है, जिस पर जल्द ही कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया जा सकता है। प्रदेश में लंबे समय से सरकारी अस्पतालों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी बनी हुई…
देहरादून। साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए लगातार नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। अब ठग ‘जंप्ड डिपॉजिट फ्रॉड’ और ‘फेक क्रेडिट एसएमएस’ के जरिए लोगों के बैंक खातों से रकम उड़ा रहे हैं। इस बढ़ते साइबर खतरे को देखते हुए उत्तराखंड एसटीएफ ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए किसी भी संदिग्ध पेमेंट रिक्वेस्ट को स्वीकार न करने की अपील की है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि इस ठगी में साइबर अपराधी सबसे पहले लोगों के मोबाइल पर ₹1,000 या ₹2,000 खाते में जमा होने का फर्जी एसएमएस या नोटिफिकेशन भेजते हैं।…
देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने पहले चरण में कथित अनियमितताओं का समाधान किए बिना दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू किए जाने पर आपत्ति जताई और व्यवस्था में सुधार की मांग की। शुक्रवार को चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम से मुलाकात कर विभिन्न बिंदुओं पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। ज्ञापन में कांग्रेस…
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुकुल कांगड़ी केवल शिक्षण संस्थान नहीं, राष्ट्र निर्माण और संस्कारों का केंद्र : मुख्यमंत्री स्टार्टअप, स्वरोजगार और पारदर्शी भर्ती से युवाओं को मिल रहे नए अवसर बैंक ऋण प्रक्रिया होगी सरल, कैंप लगाकर युवाओं की समस्याओं का होगा समाधान गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाला आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान…
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन देशभर से कुल पांच युवा आपदा मित्र कैडेट्स का हुआ है चयन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एट होम रिसेप्शन में उत्तराखण्ड से गर्विता भाकुनी का चयन हुआ है। गर्विता लोअर मॉल रोड, अल्मोड़ा की निवासी हैं, जो इस महत्वपूर्ण समारोह में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। देशभर से कुल पांच युवा आपदा मित्र कैडेट्स का चयन किया गया है, जिसमें गर्विता भी हैं। गर्विता भाकुनी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की युवा आपदा मित्र कैडेट हैं। उत्तराखण्ड के…
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बीएसएफ के एवरेस्ट विजेता मोहन सिंह राणा तथा आईटीबीपी के एवरेस्ट विजेता टीला सेन को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण की रोकथाम के लिए सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया। राज्य सरकार धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से नशे के खिलाफ अभियान चला…